0
(0)

नवगछिया ।
बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक इं. शैलेंद्र ने अष्टादश बिहार विधानसभा के द्वितीय सत्र के दौरान सदन में एक महत्वपूर्ण जनहित का मुद्दा उठाया।

विधायक ने कहा कि खरीक प्रखंड में सिंहकुंड, लोकमानपुर, लोदीपुर सहित कुल 13 स्वास्थ्य उपकेंद्र संचालित हैं, लेकिन इनमें से किसी के पास अपना स्थायी भवन उपलब्ध नहीं है। भवन के अभाव में उपकेंद्रों का संचालन प्रभावित हो रहा है, जिससे आमजन, विशेषकर माताओं, बहनों एवं बच्चों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने सरकार से मांग की कि संबंधित सभी 13 पंचायतों में स्वास्थ्य उपकेंद्र (एचएससी) के लिए स्थायी एवं सुसज्जित भवनों का शीघ्र निर्माण कराया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़, व्यवस्थित और सुलभ हो सकें।

नवगछिया भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम ने भी विधायक की इस मांग का समर्थन करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए यह आवश्यक कदम है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: