



नवगछिया: बिहार सरकार द्वारा घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को प्रति माह 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा पर नवगछिया के भाजपा नेताओं ने एनडीए सरकार का आभार प्रकट किया है।
भाजपा जिला महामंत्री मुकेश राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लिया गया यह फैसला करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए राहत भरा है। उन्होंने कहा कि यह कदम बिहार के गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को सीधा लाभ देगा और उनके मासिक खर्च में बड़ी राहत पहुंचाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि अगले तीन वर्षों में बिहार सरकार द्वारा गरीब परिवारों के घरों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का निर्णय एक दूरदर्शी और सकारात्मक पहल है। इससे न केवल बिजली उत्पादन की क्षमता बढ़ेगी, बल्कि सौर ऊर्जा से जुड़ने वाले उपभोक्ताओं को भविष्य में मुफ्त बिजली भी मिल सकेगी।
भाजपा नेताओं ने इस फैसले को जनहित में बड़ा कदम बताया और कहा कि इससे एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी सोच उजागर होती है।













