5
(1)

भागलपुर जिला के शाहजंगी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 4 के अजीज नगर में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण तीन लोग करंट की चपेट में आकर झुलस गए। बताया जा रहा है कि मकानों से सटाकर 11 हजार वोल्ट का हाई वोल्टेज तार ले जाया गया है। इसी कारण यह हादसा हुआ।

घटना में घायल हुए लोगों की पहचान तमन्ना परवीन (पति मोहम्मद तनवीर), बीबी सोनम (पति मोहम्मद लाल) और मोहम्मद रकीब (पिता मोहम्मद चांद) के रूप में की गई है। इनमें से दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। फिलहाल स्थानीय डॉक्टर की देखरेख में इलाज जारी है।

परिजनों का कहना है कि उन्होंने कई बार बिजली विभाग को तार की स्थिति को लेकर शिकायत की थी, लेकिन विभाग के अधिकारियों ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। घायल मोहम्मद रकीब के भाई मोहम्मद राजू ने बताया कि कुछ दिन पहले भी बगल के मकान में इसी तरह की घटना हो चुकी है, लेकिन विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पूरे शाहजंगी पंचायत में 11 हजार वोल्ट के तारों की स्थिति बेहद खराब है, जो आए दिन खतरे का कारण बन रही है। लोगों ने विभाग से जल्द से जल्द समाधान की मांग की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: