



नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बनिया गांव में एक महिला को बिल्ली ने काट लिया, जिससे वह घायल हो गई। घायल महिला की पहचान चुन्नी देवी, पति संजय कुमार सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, अचानक बिल्ली के हमले में चुन्नी देवी के शरीर पर जख्म हो गया। परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।

मौके पर मौजूद चिकित्सक ने बताया कि किसी भी जानवर के काटने पर तुरंत इलाज कराना जरूरी होता है, विशेषकर अगर वह पालतू न होकर आवारा हो।













