5
(1)

भागलपुर। भागलपुर ज़ोन के करदाताओं एवं कर पेशेवरों को बोगस क्लेम से बचाने और कर कानूनों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयकर विभाग द्वारा एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में भागलपुर, बांका, पूर्णिया एवं कटिहार जिलों सहित भागलपुर ज़ोन के प्रमुख करदाता, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कर पेशेवर, जिला प्रशासन के अधिकारी तथा डीडीओ उपस्थित रहे।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए बिहार एवं झारखंड के प्रधान आयकर आयुक्त श्री तुषार धवल सिंह ने कहा कि हाल के दिनों में यह देखा जा रहा है कि कुछ करदाता अनुचित लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के बोगस क्लेम कर रहे हैं, जिससे देश को भारी राजस्व हानि हो रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आयकर अधिनियम के तहत सभी प्रकार की आय पर कर लगाने का प्रावधान है, बावजूद इसके कुछ लोग नियमों का दुरुपयोग कर कानून को चुनौती देने का प्रयास कर रहे हैं।

प्रधान आयकर आयुक्त ने बताया कि लोभ और लालच के कारण इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में लगातार वृद्धि हो रही है, जो न केवल कानून के विरुद्ध है बल्कि राष्ट्रहित के भी प्रतिकूल है। उन्होंने करदाताओं से अपील की कि वे सही एवं पारदर्शी तरीके से कर विवरणी दाखिल करें और किसी भी प्रकार के फर्जी दावे से बचें।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि हाल के वर्षों में फर्जी राजनीतिक दल बनाकर चंदा एकत्र करने की प्रवृत्ति सामने आई है, जिस पर आयकर विभाग की कड़ी निगरानी है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है और आगे भी की जाएगी।

कार्यशाला के दौरान करदाताओं एवं कर पेशेवरों को बोगस क्लेम के दुष्परिणामों, आयकर कानूनों के प्रावधानों तथा सही तरीके से कर अनुपालन की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रधान आयकर आयुक्त ने आशा व्यक्त की कि भागलपुर ज़ोन के अधिकांश करदाता एवं कर पेशेवर जागरूक हैं और वे ईमानदारी से कर अदा कर राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: