5
(1)

भागलपुर। विधानसभा चुनाव-2025 के दूसरे चरण के मतदान से पहले भागलपुर सीट पर प्रचार अपने चरम पर पहुंच गया है। इसी क्रम में कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा के समर्थन में उनकी बेटी और प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा ने रविवार को भागलपुर में भव्य रोड शो किया।

रोड शो की शुरुआत बुढ़ानाथ मंदिर से हुई और यह शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए संपन्न हुआ। पूरे रास्ते में कांग्रेस समर्थकों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नेहा शर्मा के साथ झंडे और बैनर लेकर नारे लगाते नजर आए। वहीं नेहा शर्मा को देखने के लिए लोगों की भीड़ सड़कों के दोनों ओर जमा हो गई। कई स्थानों पर उनके प्रशंसक सेल्फी लेने और हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ते दिखे।

जनसमर्थन से उत्साहित नेहा शर्मा ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, “मैं भागलपुर की बेटी हूं और आप सभी से अपील करती हूं कि 11 नवंबर को अपने घरों से निकलकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। कांग्रेस प्रत्याशी यानी मेरे पिताजी अजीत शर्मा को अपना आशीर्वाद दें और उनके हाथों को मजबूत करें।”

नेहा शर्मा के इस रोड शो ने कांग्रेस समर्थकों में जबरदस्त ऊर्जा भर दी है। पूरे शहर में चुनावी माहौल और अधिक जोशपूर्ण हो गया है। लोगों का कहना है कि अभिनेत्री की मौजूदगी ने चुनाव प्रचार में नई जान फूंक दी है और इससे कांग्रेस के पक्ष में हवा बनती दिखाई दे रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: