5
(1)

भागलपुर के समीक्षा भवन सभागार में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं प्रशासन सेवा प्रभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष मेडिटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कर्मयोग और सुशासन को कार्य संस्कृति में स्थापित करना था।

इस अवसर पर जिला मुख्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित हुए। कार्यक्रम में ध्यान व आत्मचिंतन के माध्यम से मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और कार्यक्षमता में वृद्धि के उपायों पर प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए।

ब्रह्माकुमारी संस्थान के प्रतिनिधियों ने प्रशासनिक जीवन में कर्मयोग को अपनाने के प्रभावी तरीकों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि नियमित ध्यान और आत्मिक अभ्यास से मानसिक संतुलन बना रहता है, जिससे तनाव प्रबंधन आसान होता है और कार्य में गुणवत्ता आती है।

कार्यक्रम के अंत में सभी कर्मियों को आत्मिक उन्नति और सेवाभाव के साथ कार्य करने का संकल्प दिलाया गया। प्रतिभागियों ने इस आयोजन को जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला बताया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: