


नवगछिया के रंगरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक बस से करीब पांच किलो से अधिक गांजा बरामद किया है। इस मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रंगरा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि पूर्णिया से भागलपुर की ओर जाने वाली एक बस में मादक पदार्थ की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बस की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान बस से कुल 5.10 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। हालांकि मौके पर किसी व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी, जिसके कारण पुलिस ने अज्ञात तस्करों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
पुलिस का कहना है कि बरामद गांजा किसका है और इसे कहां ले जाया जा रहा था, इसकी जांच की जा रही है। मामले में संलिप्त लोगों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।















