5
(1)

नवगछिया । डीपीएस गयाजी में 1 से 3 अगस्त तक आयोजित होने वाली सीबीएसई क्लस्टर-3 की बैडमिंटन प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु सीबीएसई नई दिल्ली के स्पोर्ट्स हेड द्वारा फाउंडेशन एकेडमी, आईआईटी बिहटा, पटना में कार्यरत पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी श्रीमोद पाठक को प्रतियोगिता का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

श्रीमोद पाठक की इस प्रतिष्ठित नियुक्ति पर खेल जगत से जुड़े लोगों सहित शिक्षाविदों एवं खेलप्रेमियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

फाउंडेशन एकेडमी के निदेशक अमित प्रकाश एवं प्राचार्या रमा चक्रवर्ती ने इस अवसर को संस्थान के लिए गौरव का विषय बताया। बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष एवं बिहार विधान परिषद सदस्य प्रो. नवल किशोर यादव, संघ के सचिव गौरी शंकर तथा राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने श्री पाठक की नियुक्ति को बिहार के खेल विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

बधाई देने वालों में बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी, बिहार बैडमिंटन के वरिष्ठ मार्गदर्शक अशोक मिश्रा, अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी नीरज कुमार, सचिवालय स्पोर्ट्स फाउंडेशन के संयोजक प्रेम कुमार, अभिजीत राज, बिहार शतरंज संघ के पूर्व संयुक्त सचिव राकेश रंजन, बिहार सॉफ्ट टेनिस संघ के महासचिव धर्मवीर कुमार, सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के संस्थापक महासचिव संतोष तिवारी, हॉकी कोच संजय तिवारी, फुटबॉल कोच रंजीत सिंह, तैराकी प्रशिक्षक अभिषेक कुमार, सहायक प्राध्यापक डॉ. अनंत कुमार, अरशद इमाम, डॉ. गोपाल प्रसाद तथा डॉ. अरुण दयाल शामिल हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: