Category Archives: नवगछिया

पहले दिखाती थी सपने और अब नवगछिया में खूनी हो गयी है लॉटरी GS NEWS

Barun Kumar Babul0

ऋषव मिश्रा कृष्णा, नवगछिया : सपने लेकर सिक्किम, भूटान से बंगाल के रास्ते नवगछिया पहुंचने वाली लॉटरी यहां के लोगों को धनपति बनाने के सपने दिखाते दिखाते अब खूनी हो गयी है. नवगछिया वासियों को इसका अंदाजा तब लगा था जब पिछले वर्ष 2019 की 16 जून को मुमताज मुहल्ला निवासी मो नियाज मंसूरी की निर्मम हत्या का मामला सामने आया था. उस वक्त बात सामने आयी थी कि नियाज को जैक पॉट लगा था लेकिन उसे काफी कम रकम दी गयी. इस रकम पर भी लॉटरी के धंधेबाजों की नजर थी जब नियाज ने धंधेबाजों को रकम देने से इनकार दिया था तो उसकी हत्या कर दी गयी. नियाज की हत्या के बाद पता चला था कि नवगछिया में […]

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में व्यापक पैमाने पर अनियमितता उजागर GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल का बुरा हाल है. शुक्रवार को सुबह जिला बीस सूत्री कमेटी के उपाध्यक्ष सह जदयू के जिलाध्यक्ष विरेंद्र कुमार सिंह के औचक निरीक्षण के क्रम में व्यापक पैमाने पर अनियमितता का मामला उजागर हुआ है. प्रसव कराने आयी मक्खातकिया की गुड़िया देवी से खुशबख्ती के नाम पर तीन सौ रूपये और लेबर रूम से वार्ड के बेड तक पहुंचाने के लिए एक सौ रूपये की वसूली करने की बात सामने आयी. नाश्ते में नियमत: अंडा गायब था जबकि दो सौ एमएल दूध की जगह महज 50 एमएल दूध और छ: ब्रेड की जगह महज दो ब्रेड ही दिये गये थे. 12 बजने को थे लेकिन किसी भी मरीज को खाना नहीं खिलाया दिया गया था. जबकि दिन […]

नवगछिया: आपसी रंजिश में तेजाब पिला कर रिक्शा चालक की हत्या GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया शहर के प्रोफेसर कोलोनी निवासी तीस वर्षीय रिक्शा चालक सुनील कुमार दास का शव मक्खातकिया स्थित नवगछिया नगर पंचायत कार्यालय से दो सौ मीटर की दूरी पर एक पोखर से बरामद किया गया है. सुनील के आंख, नाक और मुंह पर खून के निशान हैं तो पूरा चेहरा बुरी तरह से चोटिल है. पूरा शरीर सूज गया था. घटना स्थल के पास ही कुछ शराब की बोतलों को पुलिस ने बरामद किया है. परिजनों का आरोप है कि सुनील की हत्या तेजाब पिला कर की गयी है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नवगछिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेजा. दोपहर बाद तक पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया […]

नवगछिया के आदर्श थानाध्यक्ष अमर विश्वास से नवगछिया बाजार को बड़ी उम्मीदें GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया आदर्श थाना के नए थानाध्यक्ष के तौर पर अमर विश्वास के प्रभार लेने के बाद शहर के लोगों को उनसे बड़ी उम्मीदे हैं। शुक्रवार को नवगछिया बाजार के वार्ड 21 के पार्षद रंजीत भगत उर्फ मुन्ना भगत ने शुक्रवार को थाना पहुंच कर पुष्पगुच्छ से उनका स्वागत किया। श्री विश्वास ने उन्हें बेहतर पुलिसिंग का भरोसा दिलाया है। बाजार में और पूरे थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने का विश्वास भी थानाध्यक्ष दिला चुके हैं। मालूम हो कि अमर इससे पहले भागलपुर में कोतवाली के थानाध्यक्ष रह चुके हैं, जहां उनका कार्यकाल बेहतर रहा है। उनके कार्यकाल में भी चोरी, डकैती और हत्या के मामलों में कोतवाली पुलिस को सफलताएं मिली हैं। खासकर भागलपुर शहर के एक बड़े […]

कटिहार: बारिश से बिगड़ी शहर की सूरत, जलजमाव ने बढ़ाई परेशानी GS NEWS

Barun Kumar Babul0

कटिहार: शुक्रवार की सुबह हुई जोरदार बारिश ने शहर की सूरत बिगाड़ दी है। शहर के अधिकांश सड़कों पर जलजमाव के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजारों में घुटना भर पानी जमा होने के कारण व्यवसाय पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। बता दें कि जलजमाव की समस्या झेल रहे शहर में बारिश लोगों के लिए मुसीबत बनती रही है। नगर निगम द्वारा जलनिकासी व नाला उराही की कवायद भी बारिश के बाद कारगर नहीं हो पाती है। प्रमुख बाजारों से लेकर रियायसी मोहल्लों तक में बारिश के बाद लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल होता है। बारिश के कारण कई मोहल्लों में लोगों के घरों में पानी प्रवेश कर गया है। बारिश के कारण […]

चारा घोटाला: आज भी नहीं हो सका फैसला लालू प्रसाद की जमानत पर, अब सुनवाई 9 अक्टूबर को होगी GS NEWS

Barun Kumar Babul0

राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद की जमानत पर सुनवाई शुक्रवार को टल गयी। अब नौ अक्तूबर को सुनवाई होगी। चारा घोटाले के चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में सीबीआई कोर्ट ने लालू को पांच साल की सजा सुनाई है। लालू की ओर से जमानत याचिका दायर कर कहा गया है कि उन्होंने आधी सजा काट ली है। इस कारण जमानत मिलनी चाहिए। जबकि सीबीआई की ओर से कहा गया कि आधी सजा पूरी नहीं हुई है। इसके बाद अदालत ने सुनवाई नौ अक्तबूर को निर्धारित कर दी। वहीं आज सुनवाई से पहले नेता प्रतिपक्ष और लालू के बेटे तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि उच्च न्यायलय पर हम लोगों को पूरा भरोसा है कि लालू जी को न्याय जरूर मिलेगा। […]