Category Archives: नवगछिया

गोपालपुर: स्पर संख्या नौ के डाउन स्ट्रीम में भीषण कटाव ,ध्वस्त हुए भाग को रीस्टोर करने की कार्य प्रारंभ GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर – बिंद टोली के निकट स्पर संख्या नौ के डाउन स्ट्रीम में मंगलवार की दोपहर को भीषण कटाव होने से जल संसाधन विभाग में हडकंप मच गया .सूचना मिलते ही बाढ संघर्षात्मक बल के अध्यक्ष ई गिरिजानंद सिंह,अधीक्षण अभियंता ई मो जफर राशीद खान वगैरह कटाव स्थल पर पहुँचे. मिली जानकारी के अनुसार स्पर संख्या नौ के डाउन स्ट्रीम में बोल्डर पीचिंग कार्य कटाव निरोधी कार्य के तहत करवाया गया था. सोमवार की देर रात को लगभग तीस -चालीस मीटर में अचानक कटाव होने के कारण कराया गया बोल्डर पीचिंग कार्य तीस -चालीस मीटर धवस्त होकर गंगा नदी में समा गया . मंगलवार की दोपहर को वरीय अभियंताओं के निर्देश व मौजूदगी में बालू भरी बोरियों व हाथी पाँव […]

नारायणपुर: बीपी मंडल की जयंती पर मंडल आयोग की शेष सिफारिशों के लिए संकल्प का दिन – गौतम प्रितम GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर – प्रखंड के बलाहा पंचायत भवन में मंगलवार को गौतम कुमार प्रितम की अध्यक्षता में वीपी मंडल की जयंती प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर समारोह पुर्वक मनाया गया. मौके पर उन्होंने कहा कि मंडल कमीशन ने ही ओबीसी के लिए सामाजिक न्याय का रास्ता खोलने का काम किया.इसी कमीशन की सिफारिशों के आधार पर केंद्र सरकार की नौकरियों में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण मिला. एक अन्य सिफारिश के आधार पर केंद्रीय शिक्षा संस्थानों में दाखिले में भी ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया गया.उक्त बातें बी पी मंडल की जयंति पर गौतम कु प्रीतम ने कहा. इस आयोग की 40 सिफारिशों में 2 को छोड़कर शेष अभी तक लागू नहीं किया गया है. एक तो 54 प्रतिशत आबादी […]

नवगछिया के 25 अखबार विक्रेताओं के बीच सूखा राशन वितरित GS NEWS

Barun Kumar Babul0

प्रभात खबर और डिवाइन विजन संस्था के संयुक्त तत्वावधान में किया गया वितरण अखबार विक्रेताओं ने प्रभात खबर के मुहिम को सराहा नवगछिया : प्रभात खबर और डिवाइन विजन संस्था के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को नवगछिया के गौरव पुस्तक भंडार के पास नवगछिया और आस पास के क्षेत्रों के करीब 25 अखबार विक्रेताओं के बीच सूखा राहत सामग्री का वितरण किया गया. सूखा राहत सामग्री में छ: किलो चावल, पांच किलो आटा, दाल दो केजी, नमक एक पैकेट, डिटरजेंट पाउडर एक पैकेट, रिफाइन तेज आधा लीटर, सरसों तेल आधार लीटर, हल्दी सौ ग्राम, बिस्कुट चार पैकेट, साबुन दो पीस था. राहत सामग्री मिलने के बाद अखबार विक्रेताओं ने डिवाइन विजन और प्रभात खबर के संयुक्त प्रयास की सराहना करते […]

नवगछिया: विधि व्यवस्था का बेहतर संधारण पहली प्राथमिकता – ई अखिलेश कुमार GS NEWS

Barun Kumar Babul0

अनुमंडल कार्यालय नवगछिया में प्रभार लेने के तुरंत बाद नवगछिया के नए एसडीओ ई अखिलेश कुमार ने पत्रकारों से कहा कि नवगछिया में विधि व्यवस्था का बेहतर संधारण उनकी पहली प्राथमिकता है. इसके लिये ठोस रणनीति के तहत कार्य किया जाएगा. कोई भी कार्य को शांतिपूर्ण ढंग से संपादित हो इसके लिये आवश्यक कदम उठाये जाएंगे. एसडीओ ने कहा कि जनवितरण प्रणाली के तहत लाभुकों को अनाज सही समय पर वितरण हो, वितरण में पारदर्शिता बरती जाय. इस पर उनकी खास नजर रहेगी. एसडीओ अखिलेश कुमार ने कहा कि लोगों को जितनी उम्मीद प्रशासन से है, ठीक उतनी ही कर्तव्य निष्ठा से लोगों को अपनी भी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिये. Barun Kumar Babul

नवगछिया: नए एसडीओ का स्वागत व पुराने को भावपूर्ण विदाई GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया अनुमंडल कार्यालय के सभागार में नवगछिया ने नए अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार का स्वागत किया गया तो दूसरी तरफ पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार को भावपूर्ण विदाई दी गयी. इस अवसर पर सभा का संचालन गोपालपुर की बीडीओ प्रियंका कुमारी कर रही थी. मौके पर अनुमंडल कर्मियों ने मुकेश कुमार के कार्यकाल की तारीफ की और नए एसडीओ अखिलेश कुमार का स्वागत करते हुए सामंजस्य के साथ कार्य मे सहभागिता दिखाने का वादा भी किया. डीसीएलआर परमानंद साह ने कहा कि स्थानांतरण और सेवा निवृत्ति के बाद विदाई समारोह का कोई कार्मिक विधान नहीं है लेकिन हम लोग जब एक साथ काम करते हैं तो कई खट्टे मीठे अनुभव हमारे बीच उठते हैं और एक दूसरे के बीच एक […]