Category Archives: नवगछिया

नारायणपुर: कंटेनमैन घोषित मधुरापुर बाजार को किया सील GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर – प्रखंड के मधुरापुर बाजार को कंटेनमेंट जोन मानते हुए प्रशासन की और से शनिवार को चारो और से आठ जगहों पर सील किया गया.इसके लिए गणेश पथ में इमली मोड़ के पास, मछली हटिया मधुरापुर के पास, रेलवे ढाला राहुल मेडिकल के पास, बजरंगबली मंदिर मनाली के पास, काली मंदिर मधुरापुर के पास,आदर्श क्लिनिक के पास एवं इशाक पथ के महर्षि क्लिनिक के पास बॉस की बेरिकेटिंग लगाकर सील किया गया है.जहॉ पुलिस बल व दंडाधिकारी तैनात किए जाएंगे. मधुरापुर बाजार मेडिकल दुकान छोड़कर पुर्णतः बंद रहेंगें. दुकान खुला हुआ मिलने पर कानुनी कार्यवाही के भागीदार होगें. Barun Kumar Babul

नारायणपुर: जदयू नेताओं ने फुंका चुनावी विगूल GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर – युवा जनता दल यूनाइटेड बिहार प्रदेश के निर्देशानुसार युवा विचार विकसित बिहार नीतीश कुमार कार्यक्रम के तहत युवा जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव सोनू कुमार शर्मा ने नवगछिया जिला के युवाओं से फेसबुक के माध्यम से संवाद स्थापित कर सोनू कुमार ने युवा साथियों से अपील किया कि 2020 का विधानसभा चुनाव बिहार में मुख्यमंत्री श्नीतीश कुमार के द्वारा विकास कार्य किए जा रहे हैं। सामाजिक न्याय समावेशी विकास मूल मंत्र के द्वारा विकास के उदाहरण जिसमें मुख्य रुप से सड़क निर्माण शिक्षा क्षेत्र शराबबंदी बाल विवाह उन्मूलन अभियान दहेज प्रथा उन्मूलन जल जीवन हरियाली अभियान के तहत जो बिहार के मुखिया नीतीश कुमार जी ने किया है जिसे जिसे पूरा देश ही नहीं पूरा विश्व इसका […]

गोपालपुर: कांग्रेस जिला अध्यक्ष परवेज जमाल ने कार्यकर्त्ताओं से किया बाढग्रस्त क्षेत्रों का दौरा GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर – भागलपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष परवेज जमाल ने कार्यकारी अध्यक्ष द्वय अभय आनंद व विपिन बिहारी यादव के साथ मदरौनी के बाढ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने के बाद नवगछिया गौशाला रोड स्थित कांग्रेस के कैम्प कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्त्ता में बताया कि कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर पार्टी का डिजिटल सदस्यता अभियान को गति देने के लिये नवगछिया का दौरा किया गया .उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा बाढ पीडितों को ततकाल राहत मुहैय्या करवाना चाहिये. उन्होंने कहा कि बिहार विधान सभा चुनाव में पार्टी आला कमान के निर्देश पर महागठबंधन के तहत पार्टी सम्मानजनक सीटों पर चुनाव लडने की तैयारी में जुट गई है. उन्होंने कहा कि देश के मुखिया मर्यादा पुरुषोत्तम राम के नाम पर राजनीतिक […]

ढोलबज्जा: कदवा पुलिस ने दो लीटर देशी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर भेजा जेल GS NEWS

Barun Kumar Babul0

प्रतिनिधि ढोलबज्जा: दो अलग-अलग जगहों पर शुक्रवार की शाम कदवा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो शराबियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने बताया कि- गिरफ्तार युवकों में एक झारखंड के साहिबगंज जिला अंतर्गत तीन पहाड़ थाना क्षेत्र के बाबू पाड़ा गांव निवासी जगरनाथ मिश्रा के पुत्र अरूप मिश्रा हैं. जिसे दो लीटर देशी शराब के साथ खैरपुर बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया है. वहीं दूसरा थाना चौक समीप, फोरलेन सड़क पर प्रतापनगर कदवा निवासी देवो राय के पुत्र शत्रुघ्न राय को 175 एमएल के एक बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. दोनों गिरफ्तार युवकों को शनिवार के दिन न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. Barun Kumar […]