Category Archives: नवगछिया

भवानीपुर निवासी अलोक मिश्रा 48 घंटे से गुम,परिजनों को अपहरण कि आशंका GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया :रंगडा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव के प्रोपर्टी डीलर के अचानक गायब हो जाने का मामला प्रकाश में आ रहा। मिली जानकारी के अनुसार भवानीपुर नया टोला वार्ड सं:3 निवासी आलोक मिश्रा (चिंटू,राजा) पिता प्रमोद मिश्र उम्र 40 वर्ष की शनिवार संध्या से मोटरसाइकिल टीवीएस आपाचे सहित मिश्रा के गुम हो जाने को लेकर परिवार वालों के द्रारा रविवार को रंगडा थाने में आवेदन देकर खोजबीन की गुहार लगाई, वहीं थानाध्यक्ष राजेश राम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए। उसके मोबाइल का सर्विलांस के जरिए, फोन का आखिरी लोकेशन, कटिहार जिले के कुसैला थाना क्षेत्र के आँचल कार्यालय के आसपास दिखा रहा था,जिसके बाद नजदीकी थाना कुसैला से संपर्क साधने के बाद, उन्होंने कहा कि हमारी रात्रि गश्ती टीम को […]

सुपौल में बाइक सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने पेट्रोल पंप के मुंशी से 6 लाख रुपये लूटे GS NEWS

Barun Kumar Babul0

सुपौल जिले के निर्मली थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप के मुंशी से 6 लाख रुपये लूट लिए। घटना दोपहर करीब 3 बजे उस समय हुई जब मुंशी 2 दिनों की बिक्री का पैसा लेकर बैंक जा रहे थे। चार दिनों के भीतर पांच लाख रुपये से ज्यादा लूट की ये दूसरी वारदात है। बताया जा रहा है कि भारत पेट्रोलियम के अधिकृत विक्रेता पंसारी ब्रदर्स पेट्रोल पंप के मुंशी शंभू कुमार जैसे ही प्रखंड कार्यालय ढाला से नीचे उतरे रहे थे तभी अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें पिस्तौल दिखा कर कैश भरा बैग लूट लिया। इससे पहले कि मुंशी या आसपास के लोग कुछ समझ पाते बाइक […]

बॉलीवुड स्टार रितिक, शाहरूख, आमिर समेत कई दिग्गजों की पहली पसंद हैं बिहार के प्रभात चौधरी GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बॉलीवुड में अभिनय-निर्देशन को छोड़ दें, तो बॉलीवुड में इंटरटेंमेंट मार्केटिंग और ब्रांडिंग के क्षेत्र में बिहार का डंका बजता है। प्रभात चौधरी ही वो नाम हैं, जो फिल्‍मों व सेलिब्रिटी की ब्रांडिंग की पहली पसंद हैं। पटना के सेंट माइकल स्कूल से शिक्षा दीक्षा हासिल करने वाले प्रभात चौधरी दरभंगा के पंचोभ गांव आते हैं, जिन्‍हें बॉलीवुड का चाणक्‍य का जाता है। वे स्पाइस पीआर और एंट्रपी डिजिटल के संस्थापक हैं। वे दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रैजूएशन के बाद सोलह साल से वो स्पाइस चला रहे हैं। बॉलीवुड के दिग्‍गज ह्रितिक रोशन, आमिर खान, शाहरुख़ खान, दीपिका पदुकोन, श्रद्धा कपूर, प्रभास, टाइगर श्रॉफ़,जैसे नाम प्रभात के पर्सनल क्‍लाइंटस हैं, जो अपनी ब्रांडिंग और छवि बनाने के लिए पूरी तरह प्रभात […]

खगड़िया में बाढ़ के पानी में डूबकर भाई और बहन की दर्दनाक मौत GS NEWS

Barun Kumar Babul0

खगड़िया के बेलदौर में बाढ़ के पानी में डूबकर भाई और बहन की दर्दनाक मौत हो गई। बाढ़ के पानी में स्नान करने के दौरान दिघौन गांव में हुई घटना। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने दोनों का शव बरामद किया। मृतकों में अंकिता कुमारी (12 वर्ष ) और रुस्तम कुमार ( 6 वर्ष ) है। इससे पहले रविवार को अलवर जिले के सदर थाना क्षेत्र के मल्हीपट्टी गांव के समीप सोन नदी में डूब जाने से चार भाई-बहनों की मौत हो गई थी। मृतकों में मल्हीपट्टी गांव निवासी गौहर अली की नौ वर्षीया बच्ची आशिमा परवीण, सात वर्षीय बेटा असगर अली, 12 वर्षीय भांजा जैड आलम और 10 वर्षीय भांजी साइना परवीण शामिल हैं। बताया गया है कि परिजनों […]

सुप्रीम कोर्ट ने शाही परिवार को सौंपा श्री पद्मनाभ मंदिर का खजाना, वही करेगा देखभाल GS NEWS

Barun Kumar Babul0

सुप्रीम कोर्ट ने केरल के ऐतिहासिक श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर के प्रशासन में त्रावणकोर शाही परिवार के अधिकार को बरकरार रखा। श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर के मामलों के प्रबंधन वाली प्रशासनिक समिति की अध्यक्षता तिरुवनंतपुरम के जिला न्यायाधीश करेंगे। कोर्ट ने केरल उच्च न्यायालय के 31 जनवरी 2011 के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें राज्य सरकार से श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर का नियंत्रण लेने के लिए न्यास गठित करने को कहा गया था। माना जाता है कि यह भारत का सबसे अमीर मंदिर है। कुछ साल पहले यह मंदिर तब चर्चा में आया था जब एक लाख करोड़ से अधिक का खजाना वहां मिला था, कहते हैं कि इससे कहीं अधिक वहां के तहखानों में बंद है। अब यह मंदिर एक […]

बिहपुर के मड़वा से विवाहिता का शव बरामद

Barun Kumar Babul0

रविवार को बिहपुर पुलिस व स्वजनों ने मड़वा गांव से अपहृत विवाहिता का शव को जयरामपुर दियारा के कुछ दूर कोसी नदी किनारे से बरामद कर लिया। शव के मोटे कपड़े से लिपटा हुआ था बता दें कि अपने पति के अवैध संबंध के विरोध करने पर आठ जुलाई की रात में प्रखंड के मड़वा गांव में विवाहिता शिखा कुमारी उर्फ सुग्गी को शादी की नीयत से अगवा किया गया था। विवाहिता की हत्या की नीयत अगवा किए जाने की आशंका को लेकर उसके पिता खरीक के तेलघी गांव निवासी विनय सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में नामजद दो आरोपी विवाहिता की चचेरी सास मड़वा निवासी रंजु देवी व च्चेरे देवर शिवम राय को गिरफ्तार कर शुक्रवार […]

भागलपुर के बाईपास टीओपी में विदाई समारोह आयोजित GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपूर के बायपास टीओपी में आज विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। वहीं समारोह के दौरान पूर्व टीओपी प्रभारी सुनील झा को नवनियुक्त प्रभारी मिथलेश कुमार के अलावा थाना के सभी पुलिसकर्मियों और मुखिया अजय राय ने अंग वस्त्र और बुके देकर सम्मान पूर्वक विदा किया। जबकि मिथलेश कुमार का पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने बुके देकर स्वागत किया है। विदाई समारोह में सुनील झा ने भी सभी को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समारोह में मिला यह सम्मान और लोगों का प्यार वो सदैव याद रखेंगे। यहां आपको बता दें कि पिछले दिनों ही एसएसपी द्वारा सुनील झा को सबौर थाना, तिलकामांझी टीओपी प्रभारी मिथलेश कुमार को बायपास टीओपी में स्थांतरित करने का निर्देश जारी किया […]

राजद की बैठक में किया गया संगठन विस्तार GS NEWS

Barun Kumar Babul0

कोरोना की चिंता छोड़ कुर्सी की चिंता में लगी है सरकार – जिलाध्यक्ष छोटी परवत्ता में जिला राजद की बैठक संपन्न नवगछिया – इस्माइलपुर प्रखंड के छोटी परबत्ता गांव में मुखिया मनोज मंडल उर्फ महेश फौजी के आवासीय परिसर में राष्ट्रीय जनता दल की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष लड्डू दास की अध्यक्षता में आहूत की गई. बैठक का संचालन मनोज कुमार मंडल उर्फ महेश फौजी कर रहे थे. मौके पर राजद के जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान, अल्पसंख्यक सेल के जिलाध्यक्ष मोहम्मद मोहीउद्दीन, महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अभिलाषा कुमारी, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार यादव आदि अन्य राजद नेता भी मौजूद थे. मौके पर संगठन विस्तारीकरण के तहत नव मनोनीत राजद के पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिया गया। जिनमें […]

गोपालपुर में मैजिक पर लदे 40 बोरा अरवा चावल जप्त , मैजिक मालिक पर मामला दर्ज GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर – तिनटंगा करारी के ग्रामीणों द्वारा पिकअप से चालीस बोरा अरवा चावल को गोपालपुर थाना के निकट सैदपुर गाँव में पकड कर गोपालपुर पुलिस के हवाले कर दिया.गोपालपुर पुलिस ने मामले की जानकारी एडीएसओ को दी.एडीएसओ शशिकांत राम ततकाल गोपालपुर थाना पहुँचे व तिनटंगा करारी के ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली। ग्रामीण बासुकी मंडल के लिखित आवेदन पर गोपालपुर थाना में अञात पीडीएस डीलर व मैजिक मालिक व ड्राइवर पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तिनटंगा करारी के एक पीडीएस डीलर को चालीस बोरा अरवा चावल जिन्मेनामा पर दिया.थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है.वरीय अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जायेगी। Barun Kumar Babul

लोकल भोकल को बढ़ावा देने के लिये भाजपा करेगी गांव मुहल्लों का दौड़ा – भाजपा जिलाध्यक्ष GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए कहा है किआत्मनिर्भर भारत पुनरुत्थान का पर्वगांव, गरीब, किसान, मजदूर, प्रवासी मजदूर, लघु, सूक्ष्म, मध्यम उद्योग कर्मी आदि के हित को ध्यान में रखते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प एक चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए प्रथम संदेश भोकल और लोकल पर बल दिया है। विनोद मंडल ने कहा कि कोरोना काल में प्रत्येक देशवासियों से स्वदेशी अपनाना चाहिये तभी भारतीय अर्थव्यवस्था और आत़मनिर्भर भारत बनाने में सहायक सिद्ध होगा. जिलाध्यक्ष ने कहा कि नवगछिया में भी लोकल भोकल कार्यक्रम के लिये भाजपा नेता आये दिन गांव मुहल्ले में जाएंगे. बाहर से आया कोई मजदूर बेरोजगार न रहे […]