Category Archives: नारायणपुर

एसडीओ ने विद्यालय और आंगनबाड़ी का जांच किया || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – जयपुर चुहर पूरब पंचायत वार्ड संख्या छः में अवस्थित आंगनबाङी केंद्र का निरीक्षण बुधवार को नवगछिया एसडीओ उत्तम कुमार ने किया. सामुदायिक भवन में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र अस्थाई तौर पर चल रहा था. जहां दीवार पर बच्चे को जानने के लिए कोई तस्वीर नहीं देख एसडीओ भड़क गए.सेविका को फटकारे जाने पर सेविका ने बताया कि केंद्र 99 का मुझे प्रभार मिला है. वहीं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बलहा में शैक्षणिक और छात्रों की उपस्थिति पर प्रसन्नता जाहिर किया. मध्यान भोजन बंद रहने पर प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने पूछने पर बताया कि एक सप्ताह पूर्व चावल नहीं रहने पर वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया गया है लेकिन अबतक अप्राप्त है. एसडीओ ने कहा वरीय पदाधिकारी से बात […]

फलेरिया से संबंधित जागरूकता हेतू रक्तगट अभियान || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – नारायणपुर गांव के चकरामी मनरेगा भवन में स्वस्थ विभाग द्वारा रक्त गट अभियान चलाया गया. कम्युनिटी हेल्थ के चंदन कुमार बताते हैं कि फलेरिया संक्रमण रोकने के लिए इस तरह का कार्यक्रम किया जाता है ताकि लोगों में इस बीमारी के प्रति जागरूकता आए और लोग सतर्क रहें. फेलेरिया बहुत ही खातरनाक बीमारी है रात्रि में सैंपल इसलिए लिया जाता है कि. इसके वैक्टेरिया दिन में छुप जाते हैं और रात्री में सक्रिय रहते हैं. समाचार लिखे जाने तक अस्सी लोगों का जांच हो चुका था. मौके लैब तकनीशियन राजीव रंजन, समाजसेवी सुमित यादव ,आशा कार्यकर्ता आशा मंजुला देवी,कुमारी मंजुल स्नेहा देवी, तिलों देवी, सुमित यादव, रंजीत कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे. DESK 04

Noimg

नवोदय में बाल वैज्ञानिकों ने तैयार किए कई परियोजनाएं || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में मंगलवार कोदो दिवसीय तीसवां राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का सफलतापूर्वक आयोजन प्राचार्य रौशनलाल के नेतृत्व में किया गया। विभिन्न जिलों के 21 नवोदय के बच्चों के बीच कशमाकश की स्थिति में निर्णायक मंडलों के द्वारा बेगूसराय के रंजन कुमार एवं मानव कुमार को प्रथम स्थान से नवाजा गया। नवोदय विद्यालय नगरपारा की सुरभि कुमारी एवं गौतम कुमार को द्वितीय।तृतीय स्थान पर नवोदय विद्यालय किशनगंज के मो फराज एवं मो नोमान अख्तर रहे। निर्णायक मंडल में बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला संयोजक पवन कुमार शरण, संयुक्त संयोजक संजीव कुमार ,तिलकामांझी विश्वविद्यालय के जंतु शास्त्र के प्रोफेसर डीएन चौधरी थे। शिक्षक एस के दुबे ने बताया की नवोदय विद्यालय नगरपारा में कुल 21 नवोदय विद्यालय […]

Noimg

कायाकल्प ने पीएचसी नारायणपुर का किया निरीक्षण बताया बेहतर || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर का मंगलवार को कायाकल्प की टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीएचसी नारायणपुर की सुविधा को बेहतर बताया। टीम में डीसीक्यूए एडीएचएस भागलपुर से डॉक्टर प्रशांत कुमार,रेफरल अस्पताल पीरपैंती के बीपीएम डॉ प्रणव सिंह, डीटीएल केयर भागलपुर के डॉक्टर निंकुश कुमार थे। टीम ने सभी जगहों का निरीक्षण करते हुए हर्बल गार्डन को बढ़िया बताया। पुराने भवन में सुसज्जित तरीके से रोगियों का इलाज हर व्यवस्था के साथ किया जा रहा है जिसे बढ़िया बताते हुए कहा कि यहां सुविधा अच्छी है। प्रसव कक्ष सहित साफ सफाई और अन्य जगह का पीएचसी नारायणपुर का निरीक्षण प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनोद कुमार, डॉ दीपक यादव,डॉ अंकित कुमार,स्वास्थ्य प्रबंधक शंकर कुमार पासवान, रोशन कुमार […]

ग्राम स्तरीय गंगादुत प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – प्रखंड के शहजादपुर पंचायत के विशनपुर गॉव में सोमवार को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन,भारत सरकार के तत्वाधान मे नमामि गंगे परियोजना अन्तर्गत नेहरू युवा केन्द्र भागलपुर द्वारा ग्राम स्तरीय गंगादूत प्रशिक्षण कार्यशाला नाथनगर तथा नारायणपुर प्रखंड के सीमावर्ती पंचायत विशनपुर के पंचायत भवन में आयोजित की गई।जिसमे नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी नमामि पीयूष वाजपई,मुखिया कैलाश कुमार भारती,सरपंच नीरज मंडल,जल विशेषज्ञ कुमार गौतम,निशांत घोष,सामाजिक कार्यकर्ता सह युवा नेता हैप्पी आनंद राज,गंगा प्रहरी,स्काउट गाइड सिकंदर मंडल आदि उपस्थित रहे। जिला परियोजना अधिकारी ने नमामि गंगे परियोजना के उद्देश्य के विषय में चर्चा किया तथा वीडियो प्रेजेंटेशन द्वारा नमामि गंगे परियोजना के कार्यों को दर्शाया गया।मुखिया एवम सरपंच द्वारा प्रतिभागियों को आम जन मानस को साथ लाने हेतु प्रयास […]

भ्रमरपुर में महिला कॉलेज व हाईस्कूल के संस्थापक के प्रतिमा का समारोह पुर्वक हुआ अनावरण || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – प्रखंड के ललित नारायण बालिका माध्यमिक उच्च विद्यालय एवं ललित नारायण भोखर झा महिला कॉलेज इंटर एवं डिग्री शाखा का संस्थापक सह सचिव अवकाश प्राप्त आरक्षी अधीक्षक के पुण्य तिथि पर सोमवार को दुर्गा मंदिर परिसर ठकुड़बारी के समीप सड़क किनारे उनके प्रतिमा का मुख्य अतिथि राजस्थान के प्रभात विश्व विधालय के सेवानिवृत्त कुलपति डा.उग्रमोहन झा के द्वारा अनावरण कर पुष्प अर्पित कर समारोह पुर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की छात्रा के स्वागत गान से शुभारंभ हुआ जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य प्रो.प्रभात रंजन ठाकुर एवं संचालन प्रो.सत्यनारायण झा के द्वारा किया गया। संबोधन में विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के सचिव डा.शंभू दयाल खेतान एवं सीनेट सदस्य डा.मृत्यूंजय सिंह गंगा ने स्वागताध्यक्ष के रूप में उदगार व्यक्त […]