Category Archives: नारायणपुर

बीडीओ ने आवास योजना का निरीक्षण कर लाभुक को दिया सख्त निर्देश  ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर : नगरपारा पूरब पंचायत के भ्रमरपुर में जमीन विवाद और अन्य कारणों से पीएमएवाई अंतर्गत आवास नहीं बनाने वाले लाभुकों के समस्या का समाधान ऑन स्पॉट ही अंचल अधिकारी अजय सरकार और बिहपुर थाना टीम के साथ किया.हठी लाभुकों को भी हिदायत दिया गया कि आवास निर्माण यथाशीघ्र शुरू नहीं करते हैं तो उनपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही जयपुर चुहर पुरब के 46 और सिंहपुर पश्चिम के 14 भूमिहीन प्रधानमंत्री आवास योजना लाभुकों ,जिन्हें बंदोबस्त पर्चा दिया गया है, को आवास निर्माण हेतु मोटिवेट किया गया.मौके पर बीडीओ हरीमोहन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे. DESK 04

नारायणपुर : दो आलू दुकान से नकदी, कटहल की चोरी || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर ओपी क्षेत्र के मधुरापुर रोड में शुक्रवार की रात्रि दो आलू दुकानदार के दुकान में दुकान को तोड़कर नकदी और कटहल चोरी कर लिया। मधुरापुर गांव का मोहम्मद अरमान आलू, प्याज का दुकान करता है । शुक्रवार की रात्रि उसका दुकान तोड़कर पांच हजार रुपये नकद चोरी कर लिया। उसी के बगल में मधुरापुर के मु. अशरफ की दुकान है। अशरफ की दुकान तोड़कर उसके दुकान से नकद आठ हजार रु और दुकान में रखा कटहल चोरी कर लिया। शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक गिरफ्तारशुक्रवार की देर रात भवानीपुर ओपी पुलिस ने प्रखंड के मधुरापुर बाजार से शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने […]

दो ट्रक के टक्कर में उपचालक घायल  || GS NEWS

DESK 04 B0

नारायणपुर : प्रखंड के बीरबन्ना चौक पास शुक्रवार के अहले सुबह खड़ी ट्रक में नवगछिया के तरफ आ रही गिट्टी से भरी ओभरलोड ट्रक ने ठोकर मारी जिसमें कि उपचालक मुंगेर निवासी नीतीश कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया.मौके पर पहुंच भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह व एएसआई मुकेश कुमार सिंह ने. पुलिस बल के साथ पहुंच कर घायल को पीएचसी नारायणपुर पहुंचाया .जहां से पीएचसी प्रभारी विनोद कुमार ने युवक का प्राथमिक उपचार के बाद  बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया.थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि पहले से खड़ी ट्रक को ड्राइवर लेकर भाग निकला व दूसरा ट्रक का ड्राइवर भी फरार हो गया. DESK 04 B

जेपी काँलेज में शोक सभा आयोजित  || GS NEWS

DESK 04 B0

नारायणपुर : प्रखंड के  जेपी काँलेज नारायणपुर में शनिवार को प्राचार्य डा. राजवंश यादव की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित की गई.जिसमें दर्शनशास्त्र विभाग के प्रोफेसर  स्व. विनोदानंद झा,इतिहास विभाग स्व.डा. श्री कृष्ण मिश्र एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मी स्व. शंभु चौधरी के दिवंगत आत्मा की शांति को लेकर  दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई.तथा उनके परिजनों के प्रति महाविद्यालय परिवार द्वारा संवेदना प्रकट की गई.मौके पर डा. आर.के. श्रीवास्तव, डा. जे सिंह, प्रो. शेलेंद्र, डा. महतो, डा. रीतिका, डा. राजीव, सुमन, उग्रमोहन,कुमोद,मिथिलेश,पवन आदि मौजूद थे. DESK 04 B