July 6, 2022
खड़ी बाइक में कार सवार ने मारा धक्का, 25 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी कार || GS NEWS
DESK 04 Bनारायणपुर – प्रखंड के भवानीपुर सहायक थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौक के समीप खगड़िया की ओर जा रही एक मारुति कार ने एक खड़ी बाइक में जबरदस्त धक्का दे मारा, जिसके बाद कार 25 फीट गहरे गड्ढे में चली गयी. घटना के तुरंत बाद भवानीपुर ओपी पुलिस के एएसआई समीर कुमार डे और मुकेश कुमार ने पुलिस बलों के साथ घायल कार सवार को कार से बाहर निकाल कर इलाज के लिये पीएचसी नारायणपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. कार सवार की पहचान कटिहार निवासी इंजीनियर मो हैदर (29) के रूप में की गयी है. घटना के बाद वाहन से मिले कागजात और मोबाइल के आधार पर मृतक की पहचान की गयी जिसके बाद […]