June 17, 2022
मत्स्यजीवी सहयोग समिति में कुल 56 लोगों ने नामांकन दाखिल हुआ ||GS NEWS
DESK 04नारायणपुर :-प्रखंड के नारायणपुर मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के चुनाव को लेकर बुधवार व गुरूवार को कुल 56 लोगों ने नामांकन दाखिल कराया.निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ हरिमोहन कुमार ने बताया कि प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य में चालीस ,अध्यक्ष में नौ एवं मंत्री सह कोषाध्यक्ष में सात लोगों ने नामांकन दाखिल किया है. जेएसएस प्रमोद कुमार ने बताया कि मंत्री पद पर वर्तमान मंत्री निरंजन कुमार सिंह, सोनाली प्रिया, विजय मंडल, नूतन देवी, बिन्दन कुमार सहित सात अभ्यर्थी ने किया.अध्यक्ष पद में लखन मंडल, पवन मंडल, गैधु सिंह, संजय कुमार सहनी, विलास मंडल, धर्मेंद्र सिंह, मुंगिया देवी सहित नौ ने किया. नामांकन पत्र की संवीक्षा भी होगा। मतदान व मतगणना 28 जून को होगा. DESK 04