Category Archives: नारायणपुर

अपहरण कर लड़की को गायब करने के मामले में पुलिस पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर छोड़ देने का आरोप||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – नारायणपुर भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलहा गांव में विवाहिता की हत्या कर शव को गायब कर देने के मामले में विवाहिता के परिजनों द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर छोड़ देने का आरोप लगाते हुए नवगछिया एसपी को लिखित आवेदन दिया है. नवगछिया एसपी ने मामले में जांच करने का आदेश नवगछिया के एसडीपीओ दिलीप कुमार को दिया है. कथित रूप से विवाहिता के परिजन मो मोबारक हुसैन ने कहा कि घटना के बाद गैर जमानतीय वारंट न्यायालय से निर्गत होने के बाद पुलिस ने मो नसीब, मो रसूल और बीबी हसीना को गिरफ्तार किया लेकिन पुलिस ने सिर्फ मो रसूल को ही जेल भेजा और अन्य दो को थाने से ही छोड़ दिया. DESK 04

माल वाहक गाड़ी में ट्रक ने मारा ठोकर, चालक जख्मी, सङक किनारे होटल उजड़ा ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर : -प्रखंड के भगवान पेट्रोल पंप सामने सोमवार के देर रात्रि  एन एच 31 सङक किनारे खङी डीसीएम माल वाहक वाहन में पीछे से ट्रक माल भरा ने जोङदार ठोकर मारा.जिसमें डीसीएम के चालक दरभंगा निवासी राजेश झा तीस बर्षीय जख्मी हुआ और जिस होटल किनारे गाङी खङी थी उसको भी उजाङ दिया. होटल का कोई बङा हादसा नहीं हुआ. लेकिन  होटल में सोए  चार पांच लोग का जीवन बच गया . सूचना मिलने पर भवानीपुर पुलिस की गश्ती टीम पहुंचा और जख्मी चालक को इलाज नारायणपुर पीएचसी में कराया. वहां डाॅक्टर विनोद कुमार ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज रेफर किया.थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि ट्रक चालक अनियंत्रित  होने पर ठोकर मारा. बङी हादसा टला […]

दो टेम्पू  के आमने सामने के टक्कर में पाँच घायल||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर : प्रखंड के इंदिरा मंच चौक के समीप भागलपुर से गनौल जाने वाले भरी गाड़ी में नवगछिया के तरफ जाने वाली टेम्पू ने जोरदार ठोकर मारा. जिसमें कि गनौल गाँव के तीस वर्षीय भूमि देवी व दो पुत्री सात वर्षीय  आराध्या कमारी व दो वर्षीय झूना कुमारी ,राहुल कुमार व टेम्पू के ड्रायवर प्रवीण कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया. मौके पर पहुंचे  बिहपुर पुलिस के एसआई रमेश कुमार  ने सभी घायल को बिहपुर सीएचसी भेजा. वहीं गम्भीर रूप से घायल टेम्पू ड्राइवर प्रवीण कुमार को डाक्टर ने मायागंज भागलपुर रेफर किया.पुलिस ने दोनों टेम्पू को जब्त कर लिया. DESK 04

नवगछिया : दिव्यांग बच्चों का सर्टिफिकेट एवं यूडी आईडी कार्ड के लिए शिविर का आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – प्रखंड संसाधन केंद्र  नवगछिया में मंगलवार को दिव्यांग बच्चों का सर्टिफिकेट एवं यूडी आईडी कार्ड के लिए शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कुल 75 बच्चे आए. जिसमें से सभी बच्चों का सहाय उपकरण जैसे ट्राई साइकिल बैसाखी श्रवण यंत्र फिजियो थेरेपी एवं सर्जरी हेतु  पहचान किया गया एवं मेडिकल बोर्ड के डॉक्टर गोपाल कुमार एवं डॉक्टर चक्रधर कुमार, आई टेक्नीशियन के द्वारा दृष्टिबाधित एवं अस्थि दिव्यांग 30 बच्चों का सर्टिफिकेट बनाया गया. मानसिक दिव्यांग एवं श्रवण बाधित बच्चों को सदर अस्पताल रेफर किया गया. जहां उनका मेडिकल बोर्ड के द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा. जिन बच्चों का प्रमाण पत्र बना हुआ था उनका यूडी आईडी कार्ड के लिए  40 बच्चों का ऑनलाइन किया गया. सभी बच्चों […]

हादसे की सूचना पर शादी समारोह का माहौल गमगीन,बेरंग लौटे मेहमान ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – प्रखंड के शाहपुर चौहद्दी गांव में सोमवार की रात स्व रामदेव मंडल की छोटी बेटी काजल कुमारी का शादी समारोह की सभी तैयारी कर ली गयी थी. लड़के का वाहन नारायणपुर चौक पर बारात का इन्तजार कर रहा था. कुछ देर बाद लडका के परिजन के तरफ से फोन आया कि पिता जी व मौसा जी के गाड़ी को ट्रक ने ठोकर मार दी है जिससे घटना स्थल पर दोनों की मौत हो गयी है. आनन फाफान में लडका अपनी गाड़ी नारायणपुर से वापस बिहपुर के तरफ वापस कर लिया. और लड़की के परिजनों को मिली सूचना, कर्ज लेकर किया था समारोह का आयोजन लडकी के परिजन को लगभग रात एक बजे मोबाइल फोन आया कि बारात दुर्घटना […]

मड़वा गांव के समीप एनएच 31पर पलटा कंटेनर ,चालक व उप चालक घायल ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – मड़वा गांव के समीप एनएच 31पर देर रात करीब एक बजे एक तेज रफ्तार ट्रक के धक्के से आइसक्रीम लदे टाटा 407 कंटेनर गड्डे में पलट गई। हालांकि जानमाल का नुकसान तो नही हुआ. लेकिन चालक और उप चालक दोनों घायल जरूर हो गये. सड़क दुर्घटना की सूचना पर झंडापुर ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बिहपुर अस्पताल भेजा। जहां घायलों की पहचान चालक मुन्ना यादव ,जलालपुर  जिला वैशाली और उपचालक प्रभात कुमार ,हाजीपुर जिला वैशाली के रूप में हुआ. ट्रक भागने में सफल रहा।ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया कंटेनर को सुरक्षित रखा गया है. DESK 04

चाकू की नोक पर तीन अपराधी ने यात्री से मोबाइल व नगदी छीना,यात्री भटक रहे  ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर : कटिहार बरौनी रेलखंड के नारायणपुर स्टेशन पर रविवार की रात चाकू की नोक पर तीन अपराधी ने यात्री से मोबाइल व नगदी छीना, जीआरपी को सूचना लिखित दिया.यात्री मो आजाद अली ग्राम भरतिया थाना फलका जिला कटिहार निवासी सेमापुर से महेशखूँट जाने के क्रम में तबीयत खराब होने पर महान्दा एक्सप्रेस ट्रेन से उतर नारायणपुर स्टेशन पर  प्लेटफार्म के ओवर ब्रीज सीढी में बैठा  था. उसी क्रम में नारायणपुर मंसूर का बेटा, चंपा व एक युवक ने मिलकर चाकू दिखाकर दस हजार सात सौ रूपया का मोबाइल और पर्स सहित पांच छः सौ रूपया छीन लिया. जीआरपी सिपाही को अपराधी का नाम बताया और कहा धुमकर आओ. बिहपुर जीआरपी थानाध्यक्ष अजय कुमार के पास भेज दिया. मेरे पास […]