Category Archives: नारायणपुर

एसडीएम के नेतृत्व में 5 जून को 14 नंबर सड़क से हटाया जाएगा अतिक्रमण ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – प्रखंड के राजमार्ग 31 बीरबन्ना चौक से मधुरापुर बाजार को जोड़ने वाली 14 नंबर सड़क किनारे यदुवंशी चौक मछली हटिया तक उत्तरी पार बिहार सरकार एवं भारत सरकार की जमीन पर लंबे अरसे से अतिक्रमित कर अवैध रूप से कब्जा के कारण नारायणपुर सीओ द्वारा करीब दौ सौ अतिक्रमण कारीयों के साथ बैठक कर प्रखंड मुख्यालय में साक्ष्य का समय के साथ साथ झोपड़ी, मकान एवं दुकान को हटाने कहा गया था और सरकारी अमीन से मापी कर चिन्हित कर 15-15 दिनों में दो बार नोटिस भेजते हुए 23 मई तक जगह खाली करने का निर्देश दिया था वावजूद अतिक्रमणकारियों द्वारा जमीन खाली नहीं करने को लेकर आए दिन जाम की समस्या के साथ किसानों के बीच नौंक […]

पुलिस के साथ धक्का मुक्की व दुर्व्यवहार मामले में तीन गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर चौहद्दी गॉव के पास सर्वसाधारण बिहार सरकार की जमीन पर विस्थापित परिवार द्वारा अवैध तरीके से जमीन खरिददारी कर अंचल कार्यालय की मिलीभगत से रसीद कटाकर देवस्थान व सड़क की जमीन पर बीते दिनों जबरन झोपड़ी झुग्गी बनाने के दौरान ग्रामीणों की शिकायत पर नवगछिया एसडीएम के निर्देश पर पहुंची भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह अनि संजय कुमार मंडल व पुलिस कर्मी के. साथ धक्का मुक्की दुर्व्यवहार व रायफल लूटने का प्रयास मामले में कांड के नामजद आरोपित नारायणपुर निवासी मो.सज्जाद,मो.जमीर,मो.कमरूल हक को सोमवार की रात्रि गुप्त सुचना पर गिरफ्तार कर मंगलवार को पीएचसी नारायणपुर में स्वास्थ्य जॉच के बाद न्यायिक हिरासत में कोर्ट से जेल भेजा गया.उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रमेश […]

ट्रेन से झपटमाड़ी कर रहे उचक्कों को ग्रामीणों ने दबोचा ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर- कटिहार बरौनी रेलखंण्ड के नारायणपुर रेलवे-स्टेशन पर मंगलवार की दोपहर ट्रेन से यात्री का मोबाईल झपटमारी कर भाग रहे चार उचक्के में से एक को ग्रामीणों ने दबोचा और जमकर धुनाई की पुछताछ के दौरान उचक्का ने नारायणपुर निवासी भोला अली का पुत्र विक्रम अली अपना नाम बताया और मोबाईल दुसरे युवक लेकर भाग जाना बताया.मारपीट के दौरान शातिर झपटमार मार के डर से गिरगिरा रहा था.घटना को लेकर बिहपुर जीआरपी ने बताया की घटना को लेकर जीआरपी शिकायत नहीं मिली है झपटमारी की शिकायत को लेकर नारायणपुर स्टेशन पर एक अधिकारी के साथ जीआरपी जवान की ड्यूटी कई वर्षो से रेगूलर रूप से दिया गया है. DESK 04

बिहपुर : पति के दीर्घायु जीवन की कामना को ले सुहागिन महिलाओ ने किया वट सावित्री पूजन ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर- प्रखंड में सोमवार को सुहागिन महिलाओं ने पति के लम्बी उम्र की कामना को लेकर वट सावित्री का पूजन किया।इस खुशनुमा माहौल में महिलाओ ने पूजा- अर्चना व प्रसाद वितरित किया तथा अपने पति की लम्बी उम्र की प्रार्थना की। प्रतिवर्ष सुहागिन महिलाओं द्वारा ज्येष्ठ मास की अमावस्या को वट सावित्री व्रत रखा जाता है.इस व्रत मे महिलायें वट वृक्ष की पूजा करती है एवं सती सावित्री की कथा सुनने व वाचन करने से सौभाग्यवती महिलाओ को अखंड सौभाग्य की कामना पूरी होती है. मालूम हो की वट वृक्ष के नीचे ही सावित्री ने अपने पति सत्यवान को पुनर्जीवित किया था।तब से यह व्रत वट सावित्री के नाम से जाना जाता है.इसमेंं वट वृक्ष की पूजा होती है।महिलाएं अखंड […]

नारायणपुर : संदिग्ध अवस्था में समाजिक कार्यकर्ता का निधन ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर- प्रखंड के जयपुर चुहर पुरब पंचायत के वार्ड संख्या दो मड़वारी ठाकुरबाड़ी गली बलाहा में वर्षो से किराया के मकान में रह रहे समाजिक कार्यकर्ता नीरज सिंह का रविवार की रात्रि संदिग्ध अवस्था में निधन हो गया.नीरज सिंह भाजपा कार्यकर्ता के साथ ही दशरथ व्यायाम मधुरापुर बाजार कमिटी के मीडिया प्रभारी थे और समाजिक कार्य में बढ चढ कर भाग लेते थे.उनका पैतृक आवास हाजीपुर के विद्दुपुर था. और मधुरापुर बाजार के एक व्यवसाई के यहॉ मित्रवत रूप में पारिवारिक सदस्य के रूप में स्टॉप के तौर वर्षो से सहयोग करते थे उनके निधन पर पत्नी पुत्र पुत्री समेत अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था.घटना की जानकारी मिलते ही मधुरापुर बाजार के बड़ी तादाद में व्यवसाई […]

नारायणपुर : सुहागिनों ने पति की दिर्घायू के लिए रक्षा सूत्र बॉध की वट वृक्ष की पूजा ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – प्रखंड के भ्रमरपुर,सतियारा,बीरबन्ना,चकरामी,नगरपारा,भवानीपुर,बलाहा,नारायणपुर,मधुरापुर,रायपुर,शाहपुर,चौहद्दी,भोजूटोल,कुशाहा,आशाटोल,मौजमा,गनौल,नवटोलिया तेलडीहा,रामूचक समेत विभिन्न गॉव मुहल्ले में नवविवाहिता एवं श्रद्धालू महिला ने पति की लंबी आयु के लिए सोमवार को सुहागिनों ने रक्षा सूत्र बॉध वट वृक्ष की पूजा अर्चना किया. वटवृक्ष की पूजा के लिए अहले गंगा स्नान कर महिलाओं की टोली वटवृक्ष के पास पहुंचकर पहले वटवृक्ष में कच्चा धागा लपेटा इसके बाद वटवृक्ष के पास बैठकर पंडित के द्वारा कथा सुनी और महिलाओं ने बाबा भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा कर सुख,शांति एवं समृद्धि की कामना की और अपने अपने घर पहुंच पति को पंखा झेला फिर खाना खिलाया और फिर खुद भोजन ग्रहण कर व्रत को तोड़ा गया. DESK 04

सड़क दुर्घटना में बाईक पर सवार महिला की मौत ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर- भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलाहा गॉव के सामने एनएच 31 बिजली ग्रीड के पास रविवार को करीब चार बजे खरीक के तुलसीपुर जमुनियॉ से भतीजा के साथ बाईक से बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के लक्ष्मनियॉ गॉव मुंडन संस्कार में जाने के दौरान अज्ञात वाहन के धक्के से तुलसीपुर जमुनियॉ निवासी अधिवक्ता जयनारायण यादव की पत्नी किरण देवी एवं भतीजा कृष्ण कन्हैया  जख्मी हो गया.ग्रामीणों ने जख्मी को इलाज के लिए पीएचसी नारायणपुर पहुंचाया.पीएचसी के चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी डा.विनोद कुमार ने गंभीर रूप से जख्मी किरण देवी को मृत घोषित किया.कृष्ण कन्हैया को खतरे से बाहर बताया. और घटना की जानकारी भवानीपुर थानाध्यक्ष को को दुरभाष पर दिया.इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिजन पीएचसी नारायणपुर पहुंचे […]

नवगछिया के पुलिस उपाधीक्षक आवास पीछे जमीन की घेराबंदी करवाने के दौरान मारपीट,हुआ घायल ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया थाना के पुलिस उपाधीक्षक आवास पीछे जमीन की घेराबंदी करवाने के दौरान मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में पीड़ित के बयान पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया हैं। पीड़ित रंगरा ओपी क्षेत्र के भवानीपुर निवासी कैलाश यादव के पुत्र धमेंद्र यादव हैं। पीड़ित ने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक के पीछे जमीन की घेराबंदी करवा रहा था। 15 व्यक्ति हथियार से लैश होकर मारपीट करने लगा। मैने मारपीट का विरोध किया तो इस्माइलपुर थाना के भिट्ठा निवासी गुड्डू यादव, नयाटोला निवासी आर्यन कुमार हथियार का भय दिखाकर जान से मारने की धमकी दिया। मेरे जेब में रखा 50 हजार रूपया व मोबाइल छिन लिया। मेरे साथ मारपीट कर मुझे जख्मी कर दिया। परिजनों […]