Category Archives: नारायणपुर

नारायणपुर : संदेहास्पद स्थिति में मौत मामले में बिहपुर थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज // GS NEWS

DESK 04 B0

नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत गंगा दियारा के सीलिंग बहियार शाहपुर निवासी अमित कुमार के संदेहास्पद स्थिति में मौत मामले में बिहपुर थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्राथमिकी मृतक बालक के पिता बसंत मंडल के आवेदन पर किया गया है। जिसमें उन्होंने पड़ोस के ही गोपाल मंडल, लक्ष्मण मंडल, मिथुन मंडल एवं रेखा देवी व खुशबू देवी को नामजद आरोपित बनाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इन सभी ने मिलकर उनके पुत्र की गला घोटकर हत्या करने के बाद घटना को आत्महत्या में तब्दील करने के लिए अमित को फंदे से लटका दिया था। आवेदन में उन्होंने बताया है कि इन लोगों से उनका पुराना विवाद चल रहा था जिसको लेकर वह बार-बार उन्हें एवं उनके […]

ड्राइवर खलासी को बंधक बना कर टैंकलॉरी से गायब किया 24 हजार लीटर डीजल // GS NEWS

DESK 04 B0

खगड़िया और नारायणपुर की सीमा क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात अपराधियों ने एक डीजल भरी टैंकलॉरी के चालक और खलासी को बंधक बना कर टैंकलॉरी से 24 हजार लीटर डीजल गायब कर दिया है. मामले में टैंकलॉरी के चालक बेगुसराय के रिफाइनरी थाना क्षेत्र के मुसादपुर निवासी चालक ललित कुमार ने भवानीपुर ओपी थाने में आवेदन देकर अपराधियों के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की है. ललित का कहना है कि एक अप्रैल की शाम में वह बरौनी बीपीसीएल से टैंकलॉरी में 24 हजार लीटर डीजल लेकर सुल्तानिया पेट्रोल पंप कपसिया से कटिहार रेलवे स्टेशन से लिये रवाना हुआ था. नारायणपुर भगवान पेट्रोल पंप के आस पास एक चार चक्का वाहन से अपराधियों ने उसे ओवर टेक किया और […]

नारायणपुर के बलाहा में एक की संदिग्ध मौत // GS NEWS

DESK 04 B0

नारायणपुर: भवानीपुर थाना क्षेत्र के मछली हटिया चौक बलाहा निवासी व्यवसाई श्रवण बजाज का इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में देर रात्रि संदिग्ध मौत हो गई।परिजन एवं ग्रामीण ने बताया की होली की सुबह पेट में दर्द एवं दिखाई नहीं परने पर परिजनों ने ग्रामीण चिकित्सक की सलाह पर भागलपुर प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे थे। सुधार नहीं होने की स्थिति में बेहतर इलाज के लिए कलकत्ता रेफर किया गया था। वहां भी सुधार नहीं होने पर परिजन भागलपुर अस्पताल में भर्ती कर इलाज करा रहे थे। इलाज के दौरान गुरुवार की रात्रि करीब दो बजे निधन हो गया । DESK 04 B

नारायणपुर चंडी स्थान में अवकाश प्राप्त शिक्षक को दी गयी विदाई ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – सेवा निवृत सह सम्मान समारोह प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर नया टोला में शिक्षक उपेंद्र मंडल को सेवा निवृत होने पर नारायणपुर चंडी स्थान में एक समारोह का आयोजन कर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गयी. समारोह की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक मनीष कुमार पासवान कर रहे थे. इस अवसर पर श्री मंडल को अंग वस्त्रम, पुष्प गुच्छ दे कर सम्मानित किया गया. वक्ताओं ने श्री मंडल के कार्यकाल को नए शिक्षकों के लिये प्रेरणास्रोत कहा. इस अवसर पर विद्यालय सचिव अनिल कुमार मंडल, ऋषिशंकर मिश्रा, डॉ विनय कुमार जायसवाल, कंगाली मंडल, सुबोध कुमार, रविशंकर कुमार,अभिराम कुमार, सुमित कुमार, मिथिलेश कुमार, व्यास कुमार समेत अन्य भी मौजूद थे. DESK 04

नारायणपुर : परिवार स्वास्थ्य विभाग के द्वारा पीएचसी नारायणपुर में स्वास्थ्य कर्मी को किया सम्मानित ||GS NEWS

DESK 040

मंगलवार को परिवार स्वास्थ्य विभाग के द्वारा पीएचसी नारायणपुर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनोद कुमार, हेल्थ मैनेजर शंकर पासवान ने संयुक्त रूप से स्वास्थ्य कर्मी को सम्मानित किया। श्री विनोद ने बताया कि परिवार नियोजन क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए एएनएम शबनम कुमारी, शैल कुमारी, सुशीला कुमारी, दीपशिखा कुमारी,संगीता कुमारी, उषा कुमारी को सम्मानित किया गया जबकि कोरोना संक्रमण काल में लैब टेक्नीशियन सौरव कुमार और मानस कुमार राय की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही इन्हें भी सम्मानित किया गया। आशा कार्यकर्ता साधना, इंदु, सुनीता, उषा, नीलू, नीलिमा, निर्मला, प्रेमलता, रेखा, कुसुमलता,ललिता,सरिता, नीलू, पंपू,अंजू को भी परिवार नियोजन में बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया । मौके पर बीसीएम आरती कुमारी, रोशन कुमार, उमाशंकर झा ,अभय […]