Category Archives: नारायणपुर

नारायणपुर : भवानीपुर ओपी में दहेज अधिनियम और महिला प्रताड़ना का मामला दर्ज ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर:प्रखंड के भवानीपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर की रुचि कुमारी ने अपने पति, देवर और जेठानी सास-ससुर सहित छह व्यक्ति पर दहेज अधिनियम और महिला प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया है। इसके आइओ भवानीपुर ओपी अध्यक्ष रमेश कुमार साह हैं। आवेदन में बताया गया है कि हिंदू रीति रिवाज के अनुसार वर्ष 2018 में रुचि कुमारी की शादी मुंगेर जिला अंतर्गत हवेली खड़कपुर के ख़िरीडाँर निवासी अभिषेक चौधरी के साथ हुआ था। शादी के बाद सब कुछ सुख में चल रहा था। अचानक पति सहित रुचि के ससुरालवालों ने दस लाख दहेज का मांग किया। नहीं देने पर मारपीट गाली-गलौज और प्रताड़ित भी किया जा रहा था।जिससे तंग आकर रुचि कुमारी ने अपने पति सहित सास ,ससुर जेठानी पर प्राथमिकी […]

नारायणपुर : शिक्षक नियोजन काउंसलिंग में नारायणपुर में नौ का चयन ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर: प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय मधुरापुर में सोमवार को पंचायत शिक्षक नियोजन का काउंसलिंग जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार के निर्देशन में प्रतिनियुक्त शिक्षक,बीआरपी, बीडीओ,पंचायत के मुखिया एवं पंचायत सचिव ने काउंसलिंग के दौरान पॉच पंचायत में14 रिक्त पदों में. नौ शिक्षक का चयन शांतिपूर्ण संपन्न हुआ इस दौरान आवेदक नहीं होने पर पॉच उर्दु शिक्षक का सीट रिक्त रहा उक्त जानकारी देते हुए वरीय बीआरपी मिथिलेश कुमार ने बताया की बैकंठपुर दुधैला एवं सिंहपुर पश्चिम पंचायत में काउंसलिंग स्थगित हो जाने पर पॉच पंचायत में. काउंसलिंग के दौरान मेघा सुची के अनुसार जयपुर चुहर पुरब पंचायत से उमा कुमारी,मिथून कुमार दास,मु मंजर आलम,नगरपारा उत्तर पंचायत से निधि कुमारी,भवानीपुर पंचायत से स्वाती सुमन,नगरपारा दक्षिण पंचायत से रंजीत कुमार यादव […]

नारायणपुर : ट्रक के धक्के से बाईक सवार दुर्घटनाग्रस्त,गंभीर ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर- भवानीपुर ओपी क्षेत्र के एनएच 31 बलाहा पेट्रोल पंप के पास शनिवार की रात्रि लगभग 8:30 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात ट्रक ने बाईक में धक्का माड़कर फरार हो गयामजिससे बाईक सवार दुर्घटनाग्रस्त होकर जख्मी हो गया. सुचना पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस के एएसआई हसीन अहमद खान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व जख्मी खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के बड़ीचक निवासी सुनील सिंह के . पुत्र अमित कुमार एवं बिष्णुदेव सिंह के पुत्र रौशन कुमार को इलाज के लिए पीएचसी नारायणपुर पहुंचाया।चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत बताते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंजअस्पताल भागलपुर रेफर किया। DESK 04

नारायणपुर : बीडीओ,सीओ,थानाध्यक्ष ने ब्रजगृह को लेकर ट्रेनिंग काॅलेज का लिया जायजा ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – प्रखंड के प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय नगरपारा का बीडीओ हरिमोहन कुमार,सीओ अजय सरकार व भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने पंचायत चुनाव में ब्रजगृह को लेकर शनिवार को जायजा लिया। इस दौरान बीडीओ हरिमोहन कुमार ने बताया की नारायणपुर प्रखंड का मध्य भाग ट्रेनिंग कॉलेज का होना एवं सुरक्षा की दृष्टि से भी बेहतर है साथ ही सेव बायलेट बाक्स को रखने व मतदान की गिनती को लेकर सुरक्षित होने का जायजा लिया गया है . जिसकी रिपोर्ट जिला को भेजना है।इसबार पंचायत चुनाव में बायलेट पेपर एवं ईवीएम पर मतदान होना है।इस दौरान ट्रेनिंग कॉलेज के शिक्षक एवं कर्मी से भी पुछताछ किया गया। DESK 04

नारायणपुर : जनता दरबार में तीन मामला का निष्पादन ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर: भवानीपुर थाना परिसर में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर सीओ अजय सरकार व भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश साह की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया। विभिन्न गॉव से जमीन विवाद को लेकर पॉच पांच आए.सुनवाई के दौरान दोनो पक्षों की सहमति से ऑन द स्पाॅट तीन मामले का निष्पादन किया गया अन्य दो मामले में. आवश्यक कागजात उपलब्ध नहीं होने पर अगली तिथि मे दोनो पक्षों को उपस्थिति होने कहा गया साथ सीओ अजय सरकार व भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने सभी चौकीदार को परेड कराकर हिदायत दिया कि सभी अपने अपने क्षेत्र से भूमि विवाद का. समास्या थाना लाए और उनको पदाधिकारी को जानकारी देकर जमीन से संबंधित विवाद को रोकने मे सहयोग करें।नहीं करने वाले चौकीदार […]

नारायणपुर पीएचसी को मिला तीन ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर ||GS NEWS

DESK 040

पीएचसी नारायणपुर को मिला ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर।नारायणपुर, शुक्रवार को नारायणपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को तीन कंसन्ट्रेटर उपलब्ध करवाया गया। स्प्रीट ऑफ अमेरिका द्वारा इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ ह्यूमेन वैल्यूज संस्था के माध्यम से यह प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजेंद्र कुमार विद्यार्थी को उपलब्ध करवाया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह उपकरण इस क्षेत्र के लिए अमूल्य धरोहर है। इससे कोरोना और अस्थमा के मरीजों के अलावा गंभीर तौर पर बीमार लोगों के इलाज में मदद मिलेगी। इस उपकरण को नारायणपुर लाने में नगरपारा के बबलू कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौके पर श्याम जैन, प्रदीप जैन, मुन्नाजी, पशुपति, अशोक यादव, अशोक सिंह और अस्पताल मैनेजक शंकर पासवान मौजूद थे। DESK 04