March 28, 2023
24 कुण्डीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ सह प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलश शोभा यात्रा ||GS NEWS
DESK 04नारायणपुर प्रखंड के एक मात्र गायत्री मंदिर परिसर से सोमवार को 24 कुण्डीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ सह गायत्री माता प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई. एक हजार आठ महिलाओं एवम युवतियों ने कलश में गंगाजल मंदिर परिसर में ही भर कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शोभायात्रा की शुरुआत की. यात्रा मधुरापुर बाजार,बलाहा,चकरामी,बस स्टैंड चौक , शाहपुर चहौद्दी व सनलाइट मैदान होते हुए पुन: यज्ञ स्थल पहुंची. जयपुर चूहर पूरब पंचायत के बलाहा गांव के वार्ड नंबर सात में गिरे हुए बिजली के खंभे से कलश यात्रियों को परेशानी हुई. जगह-जगह लोग शर्बत व पानी की सेवा दे रहे थें. महिलाऐं पुष्प वर्षा कर रही थी.शिशु मंदिर बलाहा के बच्चें आनक व विगुल के […]