February 7, 2023
एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित || GS NEWS
DESK 04नारायणपुर – प्रखंड के बीआरसी बीरबन्ना नारायणपुर में संकुल चकरामी के विद्यालय में नामांकित दिव्यांग बच्चों के साथ अभिभावकों, प्रधानाध्यापक एवं वर्ग शिक्षकों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण हुआ. इक्कीस प्रकार के दिव्यांगता एवं प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा किया गया. उनके प्रमाण पत्र व योजनाओं के बारे में बताया गया.मध्य विद्यालय वीरबन्ना के प्रधानाध्यापक जयशंकर ठाकुर , संजय कुमार झा, मोहम्मद नसीम उद्दीन, सुलोचना देवी, निरोज रजक आदि प्रधानाध्यापक प्रशिक्षण में उपस्थित थे.समावेशी शिक्षा के साधन सेवी ऋषिकेश कुमार, संतोष कुमार एवं जय कृष्ण दुबे ने प्रशिक्षण का सफलतम रुप से संचालन किया .जयकृष्ण दुबे ने बताया कि मंगलवार को अभिभावक प्रशिक्षण उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रायपुर में होगा . DESK 04