Category Archives: नारायणपुर

पुलिस ने दो जगहों से शराब साथ चार धंधेबाज को गिरफ्तार कर भेजा जेल ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के कर्पुरी कोसी तटबंध पर से कुशाहा गॉव के पास रविवार की रात्रि भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सुचना पर कुशाहा निवासी अनिल मल्लिक को पॉच लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।दुसरी और देर रात्रि रायपुर गॉव से बाईक सवार खगड़ियॉ जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के पुनौर निवासी रामकुमार,निशांत कुमार एवं ब्रजेश कुमार को 750 एमएल का एक लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर सोमवार को पीएचसी नारायणपुर में स्वास्थ्य जॉच के बाद न्यायिक हिरासत में न्यायालय से जेल भेजा गया.उक्त जानकारी थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने देते हुए बताया की चारो गिरफ्तार धंधेबाज को जेल भेजा गया। DESK 04

Noimg

नकाबपोश अपराधियों ने बाईक सवार से 65 हजार रूपए की छिनतई || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के राजमार्ग 31बीरबन्ना चौक से मधुरापुर बाजार होते हुए खगड़ियॉ जिले को जोड़ने वाली 14 नंबर मुख्य सड़क गनौल गॉव के पास शुक्रवार की रात्रि नकाबपोश अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर 65 हजार रूपए छिनतई का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ीत झंडापुर थाना क्षेत्र के मड़वा निवासी ध्रुव मंडल के पुत्र बाईक सवार रामकुमार ने भवानीपुर ओपी में तीन- चार की संख्या में अज्ञात नकाबपोश के विरुद्ध हथियार के बल 65 हजार रूपए छिनतई का प्राथमिकी दर्ज की है।आवेदन में बताया गया है। की खगड़ियॉ जिले के भ्रतखंड से 14 नंबर सड़क से अकेले बाईक से देर रात अपने घर मड़वा जा रहा था की अचानक बाईक रोक कर नकाबपोश ने छिनतई कर […]

Noimg

ठंड से गिरकर गिरे बाईक सवार,अलाव जलाकर ग्रामीणों ने की मदद || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – प्रखंड के राजमार्ग 31 नारायणपुर चौक से मधुरापुर बाजार को जोड़ने वाली मुख्य सड़क ईमली चौक के पास शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे खगड़ियॉ जिले के देवठा निवासी बाईक सवार अर्जुन शर्मा ठंड के कारण कनकनी से हाथ काम नहीं करने पर मोटरसाइकिल लेकर गिर पड़ा जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने चंदु बाबु के नेतृत्व में अलाव जलाकर हाथ एवं शरीर को गर्म कर ग्रामीण चिकित्सक की मदद से उपचार कराया गया। चिकित्सक ने खतरे से बाहर बताया।मौके पर डा.अर्जुन,बीरो यादव,राजकुमार यादव,अशोक शर्मा,बबलू झा समेत अन्य ग्रामीणों का सराहनीय योगदान देखा गया। DESK 04

Noimg

शरद का निधन अपूरणीय क्षति || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – जयपुर चूहर पश्चिम पंचायत के शाहपुर गांव में जदयू नेता रणजीत मंडल के आवासीय परिसर में समाजवादी नेता शरद यादव के निधन पर शोक सभा का आयोजन हुआ. रणजीत मंडल ने कहा कि उनके निधन पर समाजवादी राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है. लोहिया विचारधारा का एक स्तंभ विदा हो गया. जदयू प्रखंड अनिल पटेल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते उन्होंने पार्टी हित में अतुलनीय योगदान दिया .उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया.मौके पर ,महेश मंडल, सुभाष कुमार विद्यार्थी, पूर्व जिला परिषद कविता देवी , दिनकर कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहें. DESK 04

Noimg

सर्वर धीमा रहने के कारण पीडीएस दुकान में नहीं बॅट सका खाद्यान्न ||GS NEWS

DESK 040

दुकान से लौटा उपभोक्ता नारायणपुर – प्रखंड के विभिन्न पंचायत के विभिन्न गॉव में डीलर द्वारा दस दिनों तक लगातार सांकेतिक हड़ताल पर रहने के बाद ग्यारह जनवरी से सभी पीडीएस दुकानदार को खाद्यान्न वितरण करने का निर्देश अधिकारी ने दिया तो सभी पीडीएस दुकानदार खाद्यान्न वितरण करने के लिए अपनी दुकान पर दो दिनों से बैठ रहे हैं। लेकिन बताया गया की सर्वर धीमा होने के कारण वितरण नहीं हो सका। भवानीपुर के डीलर सोनू सिंह, रायपुर के चंद्रशेखर आजाद, मधुरापुर के हरेराम शर्मा,अशोक लोहिया, नवटोलिया के अरविंद चौधरी ने बताया कि सर्वर धीमा होने के कारण कई उपभोक्ता वापस चला गया शाम चार बजे तक सर्वर ने काम नहीं किया। उपभोक्ता सरस्वती देवी, विनीता देवी, मुन्नी देवी, वैशाली […]

Noimg

युवा दिवस के अवसर पर अभाविप ने बच्चों को किया सम्मानित || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नारायणपुर नगर इकाई के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर जयप्रकाश महाविद्यालय नारायणपुर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया .इसका नेतृत्व एसएफएस प्रमुख केशव कृष्णा ने किया. अभाविप सोशल मीडिया प्रमुख कुंदन राज पोद्दार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी वेदांत के प्रभावशाली अध्यात्मिक गुरु थे .उन्होंने अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था . इस दौरान प्रतिभागियों को पाठ्य सामग्री देकर सम्मानित किया. मौके पर कॉलेज खेल प्रमुख संजीव कुमार, सुमित यादव, डॉ एस.के.विद्यार्थी, प्रसेनजीत कुमार, मनीष कुमार, मुकेश यादव, सौरभ कुमार, टिंकू मंडल, पंकज शर्मा आदि उपस्थित रहे .वहीं डा. सुभाष कुमार विद्यार्थी ने कहा कि […]

Noimg

अंचलाधिकारी ने किया पंचायत का औचक निरीक्षण || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – सिंहपुर पश्चिम पंचायत में अंचलाधिकारी अजय कुमार सरकार ने विभिन्न योजनाओं का औचक निरीक्षण किया. अंचलाधिकारी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय यादव टोला नवटोलिया में सभी शिक्षक उपस्थित थें. प्रधानाध्यापिका को आवश्यक निर्देश देते हुवे विद्यालय के जमीन का ख़ारिज दाख़िल कराने को कहा. वार्ड नं.13 में पीएचईडी नलजल का कार्य दस दिनों से बंद है. अनुरक्षक ने बताया कि मोटर ठीक करने दिया गया हैं. मनरेगा , पीडीएस , विधवा पेंशन सहित आदि योजनाओं का जांच किया. इस दौरान अंचलकर्मी पवन कुमार , प्रधानाध्यापिका पुनम कुमारी , सुधा कुमारी , ज्योतिष कुमार , चांदनी कुमारी ग्रामीण भूपेंद्र यादव, दिलीप कुमार , सोनू कुमार आदि उपस्थित थें. DESK 04