Category Archives: बिहपुर

Noimg

ब्रजलेश्वरनाथ धाम मड़वा में मां पार्वती का बिम व छत की हुई ढलाई ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – गंगा व कोसी के बीच अंग प्रदेश के गौरव के नाम से विख्यात बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम मड़वा में बुधवार को मां पार्वती मंदिर के निर्माण में बिम एवं छत ढलाई का कार्य संपन्न हुआ. वहीं अध्यक्ष मनोहर चौधरी ,कोषाध्यक्ष विमल शर्मा ,सचिव श्याम राय आदि ने बताया मंदिर निर्माण जनसहयोग से कराया जा रहा है। बहुत जल्द ही मां पार्वती का भव्य मंदिर का निर्माण होगा. ज्ञात हो की बाबा ब्रजलेश्वरधाम में दस -बारह जिलों से शिवभक्त यहां आकर महादेव व मां पार्वती का जलार्पण करते है। यहां एक माह तक सावन बहार महोत्सव ,भादो पूर्णिमा पर पांच दिवसीय मेले का आयोजन एवं महाशिवरात्रि पर मेले का आयोजन होता है.बाबा का निर काफी शक्तिशाली है. जो गंभीर बीमारी […]

Noimg

बिहपुर के स्वराज आश्रम में 8 बजे फहरेगा तिरंगा || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – देश के 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रखंड के सरकारी एवं गैरसरकारी संस्थानों में झंडोत्तोलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है.बिहपुर स्वराज्य आश्रम में प्रखंड अध्यक्ष इरफान आलम सुबह 8 बजे , खादी भंडार में 8:10 बजे , प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख रीमा देवी 8:30 बजे बाल विकास , 8:50 बजे बीआरसी, 9:00 बजे , भाजपा कार्यालय में 9:15 बजे , राजद कार्यलय में 9:20 बजे ,बिहपुर सीएचसी में प्रभारी मुरारी पोद्दार 9:30 बजे , बिहपुर डाकबंगला में जिप मोइन राइन 9: 30 बजे , जदयू कर्यालय में 9:45 बजे ,झंडापुर ओपी मे प्रभारी अजीत कुमार 10:30 बजे, बिहपुर थाना में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह 10:00 बजे समेत अन्य स्थानों व संस्थानों में भी झन्डोत्तोलन […]

Noimg

बिहपुर सीएचसी में एएनएम को अनमोल ऐप के बारे दिया गया प्रशिक्षण || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रखंड अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी अभिषेक कुमार के द्वारा मंगलवार को एएनएम को एनसीडी /आईडीएसपी तथा अनमोल ऐप से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें बताया गया की गर्भवती माताओं को कौन -कौन सी स्वास्थ्य सुविधाएं दी जानी चाहिये तथा दिये जाने वाले सुविधाओं को ऑनलाइन पोर्टल पर कैसे अपडेट किया जाय। इस प्रशिक्षण में एएनएम राधा कुमारी ,अंजना कुमारी ,प्रीति कुमारी ,सुलेखा कुमारी ,सुशीला देवी ,प्रभा कुमारी ,जुली कुमारी ,सरोजनी कुमारी ,वर्षा रानी व पूजा उपस्थित थे. DESK 04

Noimg

भाजपा कार्यालय में कर्पूरी जयंती पर किया गया समारोह का आयोजन || GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – भारतीय जनता पार्टी कार्यालय नवगछिया में जननायक करपुरी ठाकुर की 99वी जयंती पर समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने कहा कि कर्पूरी जी के विचारों को समाज मे स्थापित कर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है लेकिन आज बिहार में ही कर्पूरी जी के नाम का इस्तेमाल वोट के लिए कर रहे हैं. इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, जिला उपाध्यक्ष विजय, जिला मंत्री शंभू ठाकुर, कार्यालय मंत्री रंजीत झा, विस्तारक राजेश कुमार झा, मंडल महामंत्री चंदन कुमार भगत, ब्रिगेडियर ठाकुर मुकेश यादव, किशन कुमार, सुभाष पासवान, रंजीत ठाकुर, अजीत कुमार समेत अन्य भी मौजूद थे. DESK 04

साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक खाते से निकल गया 85 हजार || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गॉव के युवक श्रीकांत शर्मा साइबर ठगी का शिकार होने पर मंगलवार को भवानीपुर ओपी में आवेदन दिया है। आवेदन में बताया गया है कि उसके मोबाइल पर फोन आया कि आपका किसान क्रेडिट कार्ड बंद हो गया है। किसान क्रेडिट कार्ड चालू कर लीजिए नहीं तो आपको 2,390 रूपये फाइन के रूप में रूपया लगेगा। श्रीकांत ने फाइन देने से इनकार करते हुए कहा कि उसे चालू कर दीजिए तो. उधर से मोबाईल पर अपना परिचय मुंबई महाराष्ट्र के साऊद मंजीर अंसारी कहते हुए बताया गया कि एक रास्त्ता है एक एप्प भेज रहा हूं उस एप्प को आप डाउनलोड कर लीजिएगा जो ओटीपी जाएगा उसे मुझे फॉरवर्ड कीजिए तो आपका फाइन […]

Noimg

बिहपुर डाकबंगला परिसर में  मनाया गया कर्पूरी ठाकुर की जयंती || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर। मंगलवार को बिहपुर में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर बिहपुर के डाकबंगला परिसर में  उन्हें  श्रद्धांजलि सुमन अर्पित की गई। श्रधांजलि सभा की अध्यक्षता खरीक के द्ल्लु यादव एवं संचालन जिप सदस्य मोइन राइन ने किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा  वे भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री रह चुके है। लोकप्रियता के कारण उन्हें जन-नायक कहा जाता है।वे सरल और सरस हृदय के राजनेता माने जाते थे। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया। हमलोगों को उनके बताये रास्तों पर चलना चाहिए। राजद जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान ,नंदू यादव ,किशोर यादव ,लालू यादव समेत अन्य कई मौजूद थे। DESK 04