Category Archives: बिहपुर

बिहपुर में रसीले आम के विवाद में जम कर बरसी लाठियाँ ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर झंडापुर ओपी क्षेत्र के सोहड़ी के पास स्थित आम बगीचे में आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठियां बरसी । मारपीट में एक पक्ष के सोहड़ी निवासी धीरज यादव, छोटू यादव गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जबकि दूसरे पक्ष के मड़वा निवासी मो कासिम व मो सोनू शामिल हैं।घायल में प्रथम पक्ष के धीरज यादव व छोटू यादव स्थिति गंभीर बनी हुई है। धीरज की गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है जबकि छोटू यादव को मायागंज रेफर कर दिया गया। दूसरे पक्ष के मो कासिम, मो सोनू को भी सिर पर चोट आई है। जिसका इलाज बिहपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। झंडापुर ओपी अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने […]

बिहपुर में भवन के अभाव में बरामदे पढने को विवश हैं इन्टर की छात्राएँ ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर :- एक ओर जहाँ बिहार सरकार बालिकाओं के शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए सायकल ,छात्रवृती सहित कई योजनाओं को लाकर बालिकाओं के शिक्षा के प्रति शतत प्रयाशरत है वहीं दूसरी ओर बिहपुर प्रखंड का एकमात्र बिहपुर दक्षिण पंचायत स्थित कन्या अन्तरस्नातक विद्यालय के इंटर की छात्राएँ भवनाभाव में बरामदे पर अपनी पढाई करने को विवश है । सन 2010 में ही इस कन्या उच्च विद्यालय को प्रोन्नत कर इंटर स्कूल में बदला गया । इसके बाद भी काफी जद्दोजहद के बाद इस विद्यालय में 2017 में इस विद्यालय को कोड मिला । 2018 में महज 7 छात्राओं का नामांकण हुआ जिसमें विद्यालय ने बेहतर प्रदर्शन किया । 2020 में 40 कला और 20 विज्ञाण की छात्राओं का नामांकण […]

बिहपुर : मनीष कुमार को न्याय दिलाने के लिए आन्दोलन की तैयारी ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर :- 27 अप्रैल को झंडापुर ओपी में मनीष कुमार उर्फ़ विभूती दास के परिवार वालों का कहना है की उन्हें अब तक न्याय नही मिला है । अब उनके द्वारा दिए गए आवेदन पर प्राथमिकी तक दर्ज नही की गई है । जबकी आज तक खुलासा नही हुआ है की मनीष ने हाजत में खुदकुशी की थी या उसकी हत्या की गई थी । इसके बावत सोसलिस्ट पार्टी के नेता गौतम कुमार प्रीतम के द्वारा प्रशासन से सवाल करते हुए एक दिवसिय उपवास कर न्याय की गुहार लगाई । उन्होने कहा की पीड़ित परिवार का प्रथमिकी दर्ज नही होना , सस्पेंडेड ऑफिसर हरिकिशोर सिंह का झंडापुर ओपी में ही योगदान देने पर , पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता नही […]

बिहपुर विधायक ई.शैलेंद्र के द्वारा एक दिन में नौ सड़कों का शिलान्याश||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर :- बिहपुर विधायक ई कुमार शैलेंद्र के द्वारा एक दिन में करहरु, बभनगामा काजी टोला , मिल्की 14 नं सड़क , मिराचक से अरसंडी ,रेलवे रोड दुर्गा मंदिर , गायत्री मंदिर चौदह नंबर सड़क ,एनएच 31 से मड़वा जमालपुर , एनएच 31 से हरियो ,बिहपुर रेलवे पूर्वी केबिन के पास सहित नौ सड़कों का शिलान्यास किया । शिलान्यास के मौके पर कमल रंजन , प्रखंड अध्यक्ष प्रभु चौधरी , कल्याण कुमार ,बबलू चौधरी , रुपेश रुप समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे । ज्ञात हो की इसके पूर्व के पांच साल के कार्यकाल में बिहपुर विधायक ई शैलेंद्र के द्वारा पूरे बिहार में सबसे अधिक सड़क अपने क्षेत्र में बनाने का रिकार्ड अपने नाम किया है । DESK 04