Category Archives: भक्ति पूजा अर्चना

नारायणपुर के नवटोलिया काली मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर से राजेश भारती की रिपोर्ट नारायणपुर: प्रखंड के भवानीपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध नवटोलिया काली मंदिर में तीन प्रतिमा पर लगे चांदी के मुकुट को सोमवार की देर रात्रि चोर ने चोरी कर लिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो चोर ने 1:50 से 1:58 के बीच इस चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस संदिग्ध व्यक्ति की पहचान करके पूछताछ कर रही है।लेकिन अभी तक कोई खास सुराग सामने नहीं आया है। चोर ने मंदिर की दानपेटी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया उसमें रखा रुपया भी ले लिया। लेकिन जब चोरी का घटना हुआ है रात्रि में एक 1:58 के बाद कैमरा का रिकॉर्डिंग बंद हो जाता है जिसका तकनीकी कारण माना जा रहा है। मंदिर में यह […]

स्वामी विवेकानंद जी की 158 वीं जयंती धूमधाम से मना।GS NEWS

DESK 040

*मंगलवार को बिहपुर के रेलवे मैदान पर नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के संयोजन में स्वामी विवेकानंद जी के 158 वीं जयंती मनाया गया।इस आयोजन के अध्यक्षता संघ के उपाध्यक्ष मो0 शमीम उर्फ मुन्ना व संचालन राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने किया।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष व सचिव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की ये 10 बातें बना देंगी आपका भविष्य स्वामी विवेकानंद का जन्‍म 12 जनवरी 1863 को हुआ था। उनका जन्मदिन हर साल युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनके विचार ऐसे हैं कि निराश व्यक्ति भी अगर उसे पढ़े तो उसे जीवन जीने का एक नया मकसद मिल सकता है।जानिए स्वामी विवेकानंद के ऐसे अनमोल विचार, जो आपके जीवन की दिशा […]

ढोलबज्जा : कदवा में आयोजित तीन दिवसीय रामधुन महायज्ञ का हुआ समापन || GS NEWS

DESK 020

ढोलबज्जा से मनीष मौर्या की रिपोर्ट ढोलबज्जा : खैरपुर कदवा दुर्गा मंदिर परिसर में, बीते शुक्रवार को आयोजित तीन दिवसीय श्री श्री 108 रामधुन संकीर्तन महायज्ञ रविवार को संपन्न हो गया. यज्ञ समापन से पहले 300 कन्याओं द्वारा जल भरकर स्थापित की गई कलश को सभी कन्याओं द्वारा मंदिर परिसर में गाजे-बाजे के साथ घुमा कर खैरपुर के कोसी धार में पंडित शंभू झा व रवि मिश्रा के द्वारा वेदोच्चारण करवा कर विसर्जन किया गया. जहां कलश विसर्जन शोभा यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमडते हुए देखा गया. वहीं यज्ञ के आयोजन कर्ता समस्त खैरपुर कदवा ग्राम वासियों में सुबोध कुमार ठाकुर, पंकज जायसवाल, नारद यादव, राजकिशोर यादव, अनिल कुमार, चंदेश्वरी मिस्त्री, पुतुल जायसवाल, शुभाशीष कुमार व गणेश […]

नारायणपुर : भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर परिसर में सुंन्दर कांड का हुआ पाठ || GS NEWS

DESK 020

नारायणपुर – दुर्गा मंदिर परिसर भ्रमरपुर में रविवार को सामुहिक सुंदरकांड का पाठ आकाशवाणी कलाकार सह भजन सम्राट डा हिमांशुमोहन मिश्र उर्फ दिपक जी के सानिध्य में आयोजन हुआ.और बताया कि इसकी प्रेरणा महिला सत्संग मंडल सह सखी सहेली मंडल के माध्यम से मिली. जिसके फलस्वरूप ग्रामीण श्रद्धालु, नवयुवक सेवा समिति के सदस्य,माताओं बहनों की उपस्थिति बड़ी संख्या में रही. इसमें समाज के सभी वर्गों के लोग सम्मिलित होकर सनातन संस्कृति के प्रति अपनी श्रद्धा और आस्था का अनुपम उदाहरण पेश किया. मौके पर सभी श्रद्धालु प्रेमिजनों को भगवत्स्वरूप समझकर निवेदित करते हुए हनुमान जी से एवं मां दुर्गा से सबों के मंगलमय जीवन की याचना की मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु ने भाग लिया. DESK 02

नारायणपुर : काली मंदिर नवटोलिया में युवा महाभोग का आयोजन || GS NEWS

DESK 020

नारायणपुर – प्रखंड के प्रसिद्ध शक्तिपीठ काली मंन्दिर नवटोलिया में नववर्ष के स्वागत में शुक्रवार को मॉ दक्षिणेश्वरी काली मंदिर सेवादल नवटोलिया के तत्वावधान में महाभोग का आयोजन किया गया. आयोजन को लेकर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. समिति के अध्यक्ष कुंदन मिश्र ने बताया कि कमिटी की ओर से पहली बार नववर्ष को लेकर मॉ काली को महाभोग लगाया गया.मंदिर के पुजारी सुशील झा उर्फ पिपो झा ने आए श्रद्धालुओं के साथ मिलकर कोरोना वायरस से मुक्ति एवं भक्तों का जीवन सुख समृद्धि बना रहे इसके लिए माता रानी से कामना की. महाभोग कार्यक्रम को लेकर सीमांत क्षेत्र से भी श्रद्धालु ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई.कमिटी के कोषाध्यक्ष बमबम यादव ने बताया कि कमिटी […]

गोपालपुर : आंगल नववर्ष के मौके पर सैदपुर व तेतरी दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की उमडी भीड़ || GS NEWS

DESK 020

गोपालपुर – आंगल नववर्ष के मौके पर शक्ति की देवी माँ दुर्गा के सैदपुर व तेतरी के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड पडी. बताते चलें कि पिछले तीन-चार वर्षों से लगभग पाँच करोड रुपए की राशि से सैदपुर में भव्य दुर्गा मंदिर का निर्माण करवाया जा रहा है. मंदिर की भव्यता के कारण काफी दूर -दूर से नववर्ष के मौके पर श्रद्धालुओं ने सैदपुर व तेतरी के दुर्गा मंदिरों में माता का दर्शन किया. दोनों ही मंदिर शक्तिपीठ के रूप में श्रद्धालुओं के लिए स्थापित है. भागलपुर जिले के अलावे खगडिया, कटिहार, पूर्णिया वगैरह के श्रद्धालुओं के आने के कारण ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. DESK 02

गोपालपुर : गोसाई गांव में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ हुआ प्रारंभ || GS NEWS

DESK 020

गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत गोसाई गांव के गंगा तट पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ किया गया भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के बने व्यासपीठ का उद्घाटन नवगछिया भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल एवं उपस्थित ग्रामीण द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया वहीं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पहले दिन कथावाचक स्वामीनारायण दर्शन नें भक्त और भगवान के प्रसंग को सुनाया । बताते चलें कि गोसाई गांव मे श्री श्री 108 श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ जो दिनांक 1 जनवरी 21 से 7 जनवरी 21 तक चलेगा । उद्घाटन में भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, गोपालपुर मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा महामंत्री रंजीत झा एवं चंदन कुमार भगत बजरंग दल के जिला संयोजक प्रहलाद यादव राजेश […]

नवगछिया : ना डिस्को जाएंगे ना होटल जाएंगे नया साल सांवरिया तेरे दर पर मनाएंगे || GS NEWS

DESK 020

नवगछिया – पुराने साल की विदाई एवं नए साल के आगमन पर श्री श्याम भक्त मंडल के तत्वाधान में 31 वां श्री श्याम महोत्सव स्थानीय मारवाड़ी विवाह भवन में बड़ी धूमधाम से मनाया गया कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए इस बार यह महोत्सव का कार्यक्रम छोटे रूप में मारवाड़ी विवाह भवन में किया गया. जिसमें भजन गायक कोलकाता से नरेंद्र सोनी, अनुश्री शर्मा, अभिषेक दधीच (कटिहार) के द्वारा “ना डिस्को जाएंगे ना होटल जाएंगे नया साल सांवरिया तेरे दर पर मनाएंगे” दरबार सावरिया एसो सजो प्यारो’ नजर कदे ना लागे नजर कदे ना लागे, किसने सजाया तुझको मोहन बड़ो प्यारो लागे बडो सोनो लागे आदि भजनों पर भक्तों को खूब झुमाया गया. पंडाल की रूपरेखा बिहार टेंट नवगछिया […]

नारायणपुर : नवटोलिया काली मंदिर में नववर्ष पर लगेगा महाभोग || GS NEWS

DESK 020

नारायणपुर – माॅ काली युवा सेवादल समिति नवटोलिया के तत्वावधान में नववर्ष के उपलक्ष्य पर एक जनवरी शुक्रवार को नारायणपुर प्रखंड के प्रसिद्ध शक्तिपीठ दक्षिणेश्वरी काली मंदिर नवटोलिया में महाभोग का आयोजन किया जाएगा. नववर्ष को लेकर काली मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है.माॅ काली युवा सेवादल समिति के अध्यक्ष कुंदन मिश्र ने बताया कि कमिटी की ओर से पहली बार नववर्ष को लेकर माॅ दक्षिणेश्वरी काली को महाभोग लगाया जाएगा. इसके साथ ही मंदिर के पुजारी सुशील झा उर्फ पिपो झा सभी श्रद्धालुओं के साथ मिलकर कोरोना वायरस से मुक्ति एवं भक्तों का जीवन सुख समृद्धि बना रहे इसके लिए माता रानी से प्रार्थना करेंगे. DESK 02