Category Archives: रंगरा चौक

रंगरा : चोरी की गयी बाइक के साथ एक गिरफ्तार // GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : रंगरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमरी कर चोरी गयी बाइक के साथ कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के उसरी बलवा निवासी मो मुस्ताक को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष माहताब खान ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी वर्ष 17 मार्च को रंगरा थाना क्षेत्र में बाइक चोरी हो जाने का मामला सामने आया था. जब पुलिस ने सघनतापूर्वक अनुसंधान किया तो बात पुलिस को सूचना मिली कि उक्त बाइक मो मुस्ताक के घर मे हैं. पुलिस ने छापेमारी की तो मुस्ताक अपने घर से ही गिरफ्तार हो गया और पुलिस ने उसके घर से ही चोरी गयी मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया. Barun Kumar Babul

रंगरा : कोसकीपुर में में टीका एक्सप्रेस से 10 लोगों ने कराया वैक्सिनेशन ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा – रंगरा के कोसकीपुर गांव में बुधवार को रंगरा सीएचसी से टीका एक्सप्रेस के साथ पहुंची टीम से 10 लोगों ने वैक्सिनेशन करवाया है. मालूम हो कि चार दिन पहले कोसकीपुर गयी टीका एक्सप्रेस की टीम को बिना वैक्सिनेशन किये ही वापस लौटना पड़ा था. सीएचसी प्रभारी डॉ रंजन ने कहा कि विभिन्न पंचायतों में जनप्रतिनिधियों को आगे आ कर वैक्सिनेशन के लिये लोगों को जागरूक करना चाहिये ताकि हमलोग कोरोना को आसानी से पराजित कर सकें. दूसरी तरफ रंगरा के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 20 लोगों का सफलतापूर्वक वैक्सिनेशन किया गया है. DESK 04

रंगरा : तीन दिन पहले लापता हुई सहौरा की नवविवाहिता का कुर्सेला पुल के समीप कोसी नदी से शव बरामद ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा:- पिछले गुरुवार की दोपहर बाद से ही रंगरा  थाना क्षेत्र के कौसकीपुर सहौरा  निवासी अशोक यादव उर्फ लड्डू यादव की 21 वर्षीय पुत्री डोली कुमारी का शव रंगरा  पुलिस ने कुरसेला पुल के समीप कोशी नदी से बरामद किया है।  शव बरामद करने के बाद रंगरा पुलिस  द्वारा अपने कब्जे में लेकर उसे  पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया। इसके बाद मृतका डोली के परिजनों के द्वारा इसकी सूचना उनके ससुराल पक्ष के लोगों को भी दी गई। सूचना मिलते ही पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोग नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है ।घटना के बाद मृतका  के घर में कोहराम मच गया है ।परिजनों का […]

प्रेस वार्ता में नवगछिया एसपी नें विभिन्न कांडों के अद्यतन स्थिति के बारे में भी दी जानकारी ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा के भवानीपुर गांव में हुए अजय यादव हत्याकांड मामले में आरोपियों द्वारा धमकी देने की शिकायत पर नवगछिया के एसपी ने कहा कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है. गोपालपुर में गोपालपुर थाना अध्यक्ष द्वारा युवक की पिटाई मामले में नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि नवगछिया के एसडीपीओ दिलीप कुमार को जांच रिपोर्ट देने कहा गया है. रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी. नवगछिया एसपी ने कहा कि गुरुवार को मक्का लदे ट्रक के गायब होने के मामले में भी पुलिस कर्मियों को अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. DESK 04

अफवाहों का बाजार गर्म : सुइया जे देलकै खट सें प्राण छूती गेलै, हम्में नाय लेबै ||GS NEWS

DESK 040

लेखनी : ऋषव मिश्रा कृष्णा ‘मुख्य संपादक ‘ जीएस न्यूज़ रंगरा के कोसकीपुर और इस्माइलपुर के सूदन टोला में ग्रामीणों ने नहीं करवाया वैक्सिनेशन नवगछिया – जागरूक लोग रजिस्ट्रेशन करवा कर लंबे इंतजार के बाद अपना स्लॉट बुक करवा कर सहर्ष वैक्सिनेशन करवा रहे हैं लेकिन गांवों में लोग काफी प्रयास करने के बाद भी वैक्सिनेशन के लिये तैयार नहीं हो रहे हैं. शुक्रवार को भी रंगरा के कोसकीपुर और इस्माइलपुर के लोगों ने टीका एक्सप्रेस को बैरंग लौटा दिया. इस्माइलपुर सूदन टोला में खुद पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी राकेश रंजन लोगों को समझा बुझा रहे थे. इसी क्रम में मवेशी के लिए चारा काट रहे एक व्यक्ति ने कहा कि ” कैहने सुइया लाय लेबै, हमरा की भेलो […]