Category Archives: रंगरा चौक

नवगछिया : रहस्यमय तरीके से लापता हुई विवाहिता, पिता ने दी थाने में सूचना ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा – रंगरा थाना क्षेत्र के सोहोड़ा गांव निवासी अशोक यादव उर्फ लड्डू यादव की विवाहित पुत्री 21 वर्षीय डोली कुमारी 27 मई दिन गुरुवार को दोपहर बाद से ही रहस्यमय तरीके से लापता है. इस बाबत अशोक यादव ने थाने में लिखित सूचना दी है. अंतिम बार लोगों ने डोली को लाल रंग का सूट सलवार और दुपट्टे में देखा था. अशोक यादव ने कहा कि पिछले माह 28 अप्रैल को डोली की शादी रोहित कुमार के साथ हुई थी. डोली के गायब हो जाने के बाद परिजन किसी अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं. अशोक यादव ने पुलिस से डोली की खोजबीन कर सूचित करने की मांग की है. इधर रंगरा थाने के थानाध्यक्ष माहताब खान ने […]

रंगरा : दिवंगत मुखिया दीपक शर्मा उर्फ शिकारी को लोगों ने दी श्रंद्धांजली ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा – रंगरा के भवानीपुर गांव के दिवंगत मुखिया दीपक शर्मा उर्फ शिकारी शर्मा के सपिंडी कर्म के अवसर पर ग्रामीणों ने एक शोक सभा का आयोजन कर भाव भीनी श्रंद्धांजली दी है. ग्रामीणों ने कहा कि गांव ने सकारात्मक सोच और गांव के विकास के प्रति चिंतित रहने वाला एक होनहार व्यक्तित्व को खो दिया है. गांव के युवाओं के लिये वे प्रेरणास्रोत हैं. शोक सभा में मटुकी शर्मा, मुकेश शर्मा, अनंत कुमार, मनोज ठाकुर, भीम पासवान, सुनील कुमार, राजेन्द्र शर्मा, गौरी शर्मा, रंजीत कुमार समेत समस्त शोकाकुल परिवार के साथ ग्रामीणों की भी मौजूदगी थी. DESK 04

रंगरा के जहांगीरपुर वैसी गांव में दो घर गिरे, छः घायल ||GS NEWS

DESK 040

दीवार के नीचे दबने से एक बकरी की मौत नवगछिया – रंगरा के जहांगीरपुर वैसी गांव में गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात आयी आंधी पानी में दो घरों के गिर गए हैं. घटना उस वक्त हुई जब घर मे सभी सो रहे थे. इस कारण दबने से दोनों परिवार के छः लोग घायल हो गए जबकि एक बकरी की दब कर मौत हो गयी है. घायल लोगों में योगी हरिजन और श्रीदेवी की स्थिति गंभीर बतायी जा है जबकि कनैह कुमार, दीपिका कुमारी, विक्की कुमार, शिवानी कुमारी भी घायल हैं. सबों का उपचार स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है. दोनों घर ईंट मिट्टी और खपरैल का था. योगी हरिजन ने बताया कि आंधी के वक्त वे लोग घर […]

रंगरा कस्तूरबा गांधी विद्यालय में महज 10 लोगों का किया गया वैक्सिनेशन||GS NEWS

DESK 040

रंगरा – रंगरा के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शनिवार को कुल 10 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया है. वैक्सीनेशन में एकाएक आई इतनी बड़ी कमी को देखते हुए आम लोगों ने चिंता जाहिर की है. रंगरा के स्थानीय लोगों ने बताया कि वे लोग जब भी वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं तो स्लॉट बुक ही रहता है. कई ऐसे भी लोग हैं जो विगत 10 दिनों से अपना रजिस्ट्रेशन करवाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन वह बार-बार असफल हो रहे हैं. मामले में रंगरा के पीएचसी प्रभारी डॉक्टर रंजन ने बताया कि विभागीय आदेश के अनुसार ही वैक्सिनेशन किया जा रहा है. जैसा आदेश आता है वे लोग उसका शत-प्रतिशत पालन करते हैं. DESK 04

रंगरा में 160 लोगों को दिया गया वैक्सीन का पहला डोज ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा – गुरुवार को रंगरा के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कुल 160 लोगों को कोरोना से बचाव के लिये वैक्सीन का पहला डोज दिया गया. बुधवार को वैक्सिनेशन में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भूपेंद्र सिंह, विजेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, एनएम मनीषा कुमारी मौजूद थे. इधर रंगरा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजन ने कहा कि रंगरा पीएचसी में बुधवार को कुल 165 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया था जिसमें एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की पहचान की गयी है. जिसे पीएचसी स्तर से दवा उपलब्ध करवाया गया है और होम कोरेंटीन रहने कहा गया है. DESK 04