Category Archives: रंगरा चौक

रंगरा : कोरोना वैक्सिनेशन के लिये सीएचसी में बैठक || GS NEWSD

DESK 04 B0

रंगरा – रंगरा सीएचसी में कोरोना वैक्सिनेशन को सफलता पूर्वक संचालित करने के लिये प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजन की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में आगामी दिनों होने वाले वैक्सिनेशन अभियान के लिये रणनीति बनाई गयी और कार्य प्रारूप भी तैयार किया गया है. डॉ रंजन ने कहा कि सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार ज्यादा से ज्यादा वैक्सिनेशन हो इसके लिये स्वास्थ्य कर्मी एड़ी चोटी का जोड़ लगा देंगे. बैठक में पीएचसी प्रभारी डॉ रंजन कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक श्वेता कुमारी, धर्मेन्द्र कुमार ओझा, रंजीत कुमार, विनीत कुमार, मुकेश कुमार, रेखा कुमारी, संगीता कुमारी मौजूद थे. DESK 04 B

रंगरा : मसूदनपुर वैसी में देसी पिस्तौल लेकर मारपीट कर रहे चार युवकों को ग्रामीणों ने दबोचा, किया पुलिस के हवाले || GS NEWS

DESK 04 B0

रंगरा – रंगरा के मसूदनपुर वैसी गांव में रविवार को लोडेड देशी पिस्तौल लेकर मारपीट कर रहे चार युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है. गिरफ्तार चार आरोपियों में भवानीपुर निवासी गुड्डू कुमार, बिट्टू कुमार, संजीव कुमार और कन्हैया कुमार शामिल है. मामले की प्राथमिकी मसुदनपुर वैसी निवासी दौलत कुमार के लिखित आवेदन पर रंगरा थाने में दर्ज की गई है. दौलत का कहना है कि भवानीपुर गांव के चारो युवक उसके साथ हथियार के बल पर मारपीट कर रहे थे. हल्ला करने पर मौके पर आ गए बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने चारों को रंगे हाथ दबोच लिया और लोडेड कट्टा भी जब्त कर लिया. इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने […]

नवगछिया के NH31 मंदरौनी चौक पर सड़क हादसे में महिला की गयी जान || GS NEWS

DESK 04 B0

रंगरा – रंगरा ओपी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 मंदरौनी चौक के पास गुरुवार को देर शाम हुए सड़क हादसे में मंदरौनी गांव के ही अखिलेश सिंह की पत्नी 25 वर्षीय साजन कुमारी की मौत हो गयी है. जानकारी मिली है कि साजन कुमारी अपने डेढ़ वर्षीय पुत्री का इलाज करवाने अपने चचेरे देवर अमन कुमार के साथ मोटरसाइकिल से भागलपुर गयी थी. भागलपुर से लौटने के क्रम में मंदरौनी चौक के पास गांव में प्रवेश करने के लिये यू टर्न लेने के क्रम में मोटरसाइकिल में कटिहार की ओर जा रहे एक अज्ञात स्कार्पियो से जबरदस्त धक्का लग गया. जिससे मोटरसाइकिल पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिर गए. मोटरसाइकिल चालक अमन और डेढ़ वर्षीय बच्ची आरोही बाल […]

रंगरा सीएचसी में हर्बल गार्डन बना आकर्षण का केंद्र || GS NEWS

DESK 04 B0

रंगरा सीएचसी में कायाकल्प योजना के तहत बनाये गए हर्बल गार्डन इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. गार्डन में कई तरह के दुर्लभ औषधीय पौधे लगाए गए हैं. जिनमें एलोवेरा, तुलसी, नीम, हरबाकस, अश्वगंधा, अनार, चंदन, तीतराज, चमेली, पत्थर चूना समेत कई तरह के फूलों के पौधे भी लगाए गए हैं. रंगरा के सीएचसी प्रभारी डॉ रंजन कुमार ने बताया कि कायाकल्प योजना के तहत सीएचसी के सौंदर्यीकरण के लिए हर्बल गार्डन को विकसित किया गया है. उन्होंने कहा कि हर्बल गार्डन में है मौजूद औषधीय पौधे के उपयोग से लोग कई तरह के रोगों से छुटकारा पा सकते हैं. औषधीय पौधे के बारे में लोग जानकारी लें और उसे उपयोग में लाएं. इस तरह की जन जागरूकता […]

रंगरा में कैच अप कोर्स प्रशिक्षण प्रारंभ ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा – कोविड-19 के कारण करीब एक वर्ष तक विद्यालयों में पठन पाठन स्थगित रहने के कारण बच्चों के लर्निंग लॉस को तीन माह में रिकवर करने का प्लान है. इसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा कैचअप कोर्स करवाने का प्लान है. सर्वप्रथम इसके लिये शिक्षकों को तैयार किया जाएगा. रंगरा में गुरुवार को करीब 300 शिक्षकों को कैच अप कोर्स तरह प्रशिक्षण देने के लिये दो दिवसीय प्रशिक्षण कोर्स समारोह पूर्वक प्रारंभ कर दिया गया है. समारोह का उद्घाटन फीता काट कर और दीपप्रज्ज्वलन कर किया गया. मौके पर वरीय साधनसेवी मुकेश मंडल ने कहा कि एक अप्रैल से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र के शुरूआती तीन माह पिछली कक्षाओं के कोर्स मैटेरियल को पढ़ाया जाएगा और शेष नौ […]