Category Archives: रंगरा चौक

Noimg

आइसक्रीम का पैसा मांगने पर की पिटाई, अनुमंडल अस्पताल में करवाया गया इलाज ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा भवानीपुर गांव में फ्री आइसक्रीम नहीं देने पर गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़ी मकंदपुर निवासी आइसक्रीम विक्रेता जितेंद्र शाह की जबरदस्त पिटाई कर दी है. जितेंद्र शाह का इलाज अनुमंडल अस्पताल में करवाया गया. जितेंद्र ने बताया कि वह भवानीपुर आइसक्रीम बेचने गया था. इसी क्रम में एक व्यक्ति ने उससे तीन आइसक्रीम लिया और मूल्य एक आइसक्रीम का दे रहा था. विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी. जितेंद्र ने बताया कि वह उस व्यक्ति का नाम नहीं जानता है. मारपीट के दौरान जितेंद्र को सर, हाथ, पैर में गंभीर चोट आई है. DESK 04

Noimg

रंगरा के बनिया के महादलित टोला में सार्वजनिक शिव मंदिर का हुआ निर्माण ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल के रंगरा प्रखंड के बनिया गाँव में परमेश्वर रजक पिता स्वर्गीय शंकर रजक , माता स्वर्गीय रामबती देवी के द्वारा महादलित टोला में खाली जमीन जो खाई के रूप में था लगभग 25 फीट खाई की मिट्टी भराई कर एक सार्वजनिक महादेव शिव मंदिर का निर्माण कराया गया हैं । जमीन का खाता 1559 खसरा 3521 रखवा 8 डिसमिल है । निर्माणकर्ता परमेश्वर रजक शिक्षक जिनकी पत्नी स्वर्गीय सुमित्रा देवी एवं श्रीमती उर्मिला देवी हैं । वही मंदिर में कार्यकर्ता के रूप में अमित रजक, विनय कुमार रजक, पप्पू रजक, सोनेलाल रजक, अनिल रजक, रंजीत एवं रजक परिवार के लोग लगे हुए हैं । DESK 04

Noimg

रंगरा के युवक से 38031 रुपए की साइबर ठगी, कस्टमर केयर बन खाते से उड़ाए रुपए ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र के रंगरा निवासी एक युवक से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। युवक रंगरा निवासी निखिल राज ने नवगछिया थाना में आवेदन देकर मामले की जानकारी दी है। दिए आवेदन से युवक नें बताया की वह नवगछिया जीरो माईल स्थित एक प्राईवेट फर्म मे कार्य करता हूँ । दिनांक 13 अप्रैल को दिन मे करीब पौने तीन बजे मुझे गुगल पे एप्प के द्वारा कस्टमर केयर से फोन आया जिसका नंबर 18004190157 से बात करने के क्रम मे मेरे खाते से कुल 38031 रुपये की निकासी कर ली गई है। रुपये की निकासी दो बार में की गई है। पहली बार में 36314 रुपए तथा दूसरी बार में 1717 रूपये की निकासी […]

Noimg

जदयू ने मनाया धूमधाम से बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती ||GS NEWS

DESK 040

भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती पर जिला जनता दल यू नवगछिया के सभी पंचायतों में बड़ी धूमधाम से जयंती एवं दीपोत्सव मनाया गया. जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती ने रंगरा प्रखंड के भवानीपुर पंचायत अनुसूचित जाति टोला अंबेडकर चौपाल में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के 132वीं जयंती एवं दीपोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया. इस अवसर पर भवानीपुर पंचायत अध्यक्ष मदन राम, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश चंद्र पटेल, अनुमंडल की प्रभारी धनिक लाल दास ,अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष प्रेम लाल दास, कुमार मिलन सागर, नरेश दास, वार्ड पार्षद बबलू दास, नित्यानंद दास , बालेश्वर दास, मिथिलेश दास, नित्यानंद यादव, अमन झा ,रामदेव भारती कैलाश दास राम जी दास एवं अन्य लोग मौजूद थे. DESK 04

Noimg

रंगरा में आग लगने से दो घर जलकर हुए राख, चार बकरियां भी जली ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के रंगरा गांव में गुरुवार को दिन के 11:00 बजे अचानक आग लगने से दो घर पूरी तरह जलकर राख हो गया. आग की चपेट में आने से चार बकरियों भी जल गई. आग की लपटों को देखकर सैकड़ों लोगों ने वहां पहुंचकर आग पर काबू पाया. घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार रंगरा पंचायत के मुखिया नवीन कुमार उर्फ पिंटू के घर के पश्चिम संजय शर्मा पे. धनेश्वर शर्मा के घर के चूल्हे से आग की चिंगारी भड़कने से आग लग गई. और देखते ही देखते सचिन मंडल के घर को भी अपने चपेट में ले लिया. आग की तेज लपटों को देखकर आसपास के सैकड़ों ग्रामीण वहां पहुंचकर आग पर काबू […]

Noimg

रंगरा मंडल की बैठक आयोजित ||GS NEWS

DESK 040

भारतीय जनता पार्टी के रंगरा मंडल की बैठक रंगरा प्रखंड अध्यक्ष रवि रंजन की अध्यक्षता में आयोजित की गई । बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया । वही बैठक में मंडल कमेटी को लेकर भी वरिष्ठ जनों से राय विचार किया गया । मंडल अध्यक्ष रवि रंजन ने बताया कि सभी के सहयोग और राय विचार से पार्टी का जनाधार कैसे मजबूत हो इसके लिए बैठक में अहम निर्णय लिया गया है । बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ निषाद जिला उपाध्यक्ष अजित कुमार जिला मंत्री गौरव सिंह नंदकिशोर सिंह मनोज मंडल हिमांशु ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे DESK 04

Noimg

रंगरा बासा से 36 लीटर देशी शराब एवं उपकरण के साथ तीन गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र के रंगरा बासा से पुलिस अवर निरीक्षक चंदन कुमार के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान 36 लीटर देसी शराब एवं शराब बनाने वाले उपकरण के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से पुलिस ने चार हांडी, गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा के अलावे शराब निर्माण में प्रयुक्त किए जाने वाले कई उपकरणों को भी बरामद किया है ।गिरफ्तार  लोगों में मांगो कुमार, सुजीत कुमार, पिता जागो मंडल एवं राकेश कुमार पिता राजेंद्र राजेंद्र मंडल बताया जाता है। गिरफ्तार तीनों शराब कारोबारी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जहां से सुजीत कुमार(13 वर्ष) एवं राकेश कुमार (14 वर्ष)विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है । DESK 04

Noimg

घुसकी टोला बहियार के पास युवक का शव बरामद जहर खा कर आत्महत्या करने की है आशंका ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर नवगछिया के घुसकी टोला बहियार में मकई के खेत से पुलिस ने भवानीपुर निवासी 35 वर्षीय मनोज कुमार यादव का शव बरामद किया है. मनोज द्वारा जहर खा कर आत्महत्या कर लिये जाने की आशंका है. पुलिस ने शव की बरामदगी कर मौके पर ही शव का शिनाख्त किया गया और परिजनों को सूचना दी गयी. पुलिस ने देर शाम शव का पोस्टमार्टम करने के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. कहा जा रहा है कि घरेलु झगड़े से आजिज हो कर मनोज ने अपनी जान दे दी है. मनोज यादव दस चक्का ट्रक चलाता था. इन दिनों ट्रक खरीदने के क्रम में लिये गये ऋण को भी उसने चुकता कर दिया था. मनोज की पत्नी खुशबू देवी का […]