Category Archives: रंगरा चौक

रंगरा पुलिस ने 4 लीटर देसी शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार || GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – ए एल टी एस प्रभारी नवगछिया और रंगरा थाना के अवर निरीक्षक चंदन कुमार के संयुक्त नेतृत्व में की गई कार्रवाई में पुलिस ने सहोरा गांव से 4 लीटर देशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार कारोबारी परदेसी सिंह है. मामले की प्राथमिकी रंगरा थाने में दर्ज कर ली गई है जबकि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. जबकि रंगरा पुलिस ने शराब के नशे में सहोरा गांव से रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी का मेडिकल चेकअप रंगरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया गया है. DESK 04

Noimg

रंगरा एनएच 31 अजय ढाबा के पास एक स्कार्पियो से 336 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार || GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – रंगरा एनएच 31 पर अजय ढाबा के पास एक स्कार्पियो से पुलिस ने 336 बोतल में 240.48 लीटर अंग्रेजी शराब शराब किया है जबकि पुलिस ने स्कार्पियो के चालक झारखंड के दुमका जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुखरीलाल गांव के द्वारिकानाथ पाल के पुत्र कमल पाल और खलासी हरनकुंडी निवासी चंद्रशेखर साह को गिरफ्तार कर लिया है. नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रंगरा पुलिस को अलर्ट किया गया था. मुरली चौक के पास पुलिस को वाहन चेकिंग अभियान में लगाया गया था. जब शराब तस्करों का स्कार्पियो चौक के पास पहुंचा तो पुलिस को गतिविधि में देख कर स्कॉर्पियो को मकंदपुर चौक की ओर घुमा […]

Noimg

सोहौड़ा गांव में शादी कराने को लेकर हुए विवाद में युवक की गोली मार कर हत्या, दो घायल || GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के सोहौड़ा गांव में एक लड़की की शादी कराने को लेकर हुए दो पक्षों में विवाद के बाद एक पक्ष ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी और दो युवकों की पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. मृतक प्रेमीलाल यादव का छोटा पुत्र राजू यादव है. जबकि घायलों में मृतक के भाई कारे लाल यादव और मिथुन कुमार है. राजू यादव को एक गोली सीने में और एक गोली बांह पर गली है. घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर अनुमंडल अस्पताल भेजा जबकि घायलों को भी पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया. मृतक के शव का पोस्टमार्टम मंगलवार सुबह किया जाएगा. […]

ग्राम पंचायत विकास योजना के एजेंडे पर होने वाली बैठक स्थगित || GS NEWS

DESK 040

रंगरा प्रखंड कार्यालय में ग्राम पंचायत विकास योजना के एजेंडे पर बीते मंगलवार को होने वाली बैठक का आयोजन प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण स्थगित करना पड़ा। उक्त बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी रंगरा चौक के द्वारा रखा गया था। वीडिओ वीरेंद्र कुमार ने प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत समिति सदस्य, मुखिया के अलावे सभी जनप्रतिनिधियों एवं प्रखंड के सभी पदाधिकारियों से इस बैठक में भाग लेने की अपील की गई थी। ताकि ग्राम पंचायत से संबंधित योजनाओं को चिन्हित कर उनका क्रियान्वयन किया जा सके। परंतु इस बैठक में 2:00 बजे तक पंचायत समिति सदस्य के अलावे प्रखंड क्षेत्र के मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के अल्प उपस्थिति के कारण स्थगित कर दीया गया। इस संबंध में रंगरा […]

रंगरा पुलिस ने लूट कांड में वांछित शातिर अपराधी को कटिहार जिले से किया गिरफ्तार, भेजा जेल || GS NEWS

DESK 040

-कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के अमीराबाद गांव से लूट कांड मामले में वांछित शातिर अपराधी मुरली निवासी राजकुमार उर्फ हीरालाल को रंगरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छपेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है। उक्त गिरफ्तारी की सूचना देते हुए नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि लूट कांड के मामले को लेकर रंगरा पुलिस की लगातार दबिश होने के बाद लंबे समय तक उक्त आरोपी कटिहार जिले में छिपकर रह रहा था। मालूम हो कि उक्त आरोपी के गिरोह ने इसी वर्ष दो जून से लेकर तीन जून तक नवगछिया पुलिस जिले के खरीक, नवगछिया और गोपालपुर में तीन लूट कांड की घटना को अंजाम दिया था। तीन जून को लूट की घटना को अंजाम दे […]

ग्राम पंचायत विकास योजना के एजेंडे पर बैठक का होगा आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा प्रखंड कार्यालय में ग्राम पंचायत विकास योजना के एजेंडे पर आगामी मंगलवार को एक बैठक का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी रंगरा चौक के द्वारा रखा गया है। प्रखंड कार्यालय रंगरा चौक के द्वारा निकाले गए पत्र में वीडिओ वीरेंद्र कुमार ने प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत समिति सदस्य, मुखिया के अलावे सभी जनप्रतिनिधियों एवं प्रखंड के सभी पदाधिकारियों से इस बैठक में भाग लेने की अपील की गई है । ताकि ग्राम पंचायत से संबंधित योजनाओं को चिन्हित कर उनका क्रियान्वयन किया जा सके। प्रखंड विकास पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि रंगरा चौक प्रखंड प्रमुख के अनुशंसा पर क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति हेतु बैठक का आयोजन (कल मंगलवार) रखा गया है। DESK 04

Noimg

रंगरा में फाइलेरिया रोग जांच हेतु लिया जाएगा ब्लड सैंपल || GS NEWS

DESK 040

रंगरा प्रखंड क्षेत्र के मदरौनी और तीनटंगा दियारा में (कल मंगलवार) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंगरा के स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा फाइलेरिया रोग जांच हेतु ब्लड सैंपल लिया जाएगा। उक्त बातों की जानकारी देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंगरा के चिकित्सा प्रभारी डॉ रंजन कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के आदेशानुसार मंगलवार से लेकर शनिवार तक पांच दिवसीय फाइलेरिया रोग जांच हेतु ब्लड सैंपल कलेक्ट करने का अभियान चलाया जाएगा। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि मदरौनी और तीनटंगा दियारा में स्वास्थ्य कर्मीयों के द्वारा दोनों गांवों से कुल 6 सौ लोगों का ब्लड सैंपल लिया जाना है। DESK 04