Category Archives: रंगरा चौक

गंगा नदी में कटाव से तीन दर्जन से अधिक घर गंगा नदी में समाये, कटाव पीड़ितों की नहीं ली सुध आला अधिकारियों ने ||GS NEWS

DESK 040

पलायन को मजबूर तिनटंगा दियारा के विस्थापित परिवार , दहशत में है विस्थापित परिवार     गोपालपुर :-रंगरा प्रखंड के तिनटंगा दियारा ज्ञानी दास टोला में गंगा नदी में जल स्तर घटने के बावजूद कटाव एक बार फिर से तेज हो गया है . बीते  एक माह में  लगभग चालीस से पचास महादलित परिवारों का घर कटाव की भेंट चढ़ चुका है . कटाव से विस्थापित सभी परिवार यहां से पलायन कर चुके हैं .विस्थापित सभी परिवार खुले आसमान के नीचे नारकीय जीवन जीने को विवश हैं .ग्रामीणों द्वारा स्थानीय प्रशासन से लाख गुहार लगाने के बावजूद  अब तक किसी भी प्रकार का राहत मुहैया नहीं कराया गया है. प्रशासन अब तक  कुंभकर्णी अवस्था में है. विस्थापित परिवारों का हाल बेहाल […]

स्कूली बच्चों ने दही-हांडी फोड़ मनाई कृष्ण जन्माष्टमी,नवगछिया के मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल में हुआ आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया- रंगरा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर स्थित मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल में गुरुवार को कृष्ण जन्माष्टमी पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कृष्ण की भूमिका में आदित्य ने दही-हांडी फोड़ कर सबों को हर्षित कर दिया। बच्चों ने “हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की ” कहते हुए मटकी को फोड़ने के लिए एक दूसरे को प्रेरित किया। बच्चों ने राधा-कृष्ण के गानों पर झूमते हुए श्री कृष्ण जन्माष्टमी की एक दूसरे को बधाई दी। प्राचार्य विश्वास झा ने सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर संबोधित किया। मौके पर प्राचार्य विश्वास झा, शिक्षक ऋषभ कुमार झा, संदीप कुमार, मेधा कुमारी, सोनी कुमारी, कविता कुमारी के अलावा छात्र-छात्रा उपस्थित हुए। DESK 04

नवगछिया के गोपालपुर थाना अंतर्गत लतरा गांव में पुलिस की छापेमारी, एक धराये || GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के गोपालपुर थाना अंतर्गत लतरा गांव में अपराध की घटना को लेकर अपराधियों की जमावड़ा मामले को लेकर नवगछिया एसपी को सूचना मिलने पर गोपालपुर रंगरा परवत्ता थाना सहित कई थानों की पुलिस लतरा गांव पहुंचकर छापेमारी किया जहां पर पुलिस को आते देख अपराधी मक्के के खेत होते फरार हो गया। मौके पर से एक पुलिस के द्वारा हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार लतरा गांव में सुबह-सुबह अलग-अलग जगहों से एक दर्जन से अधिक अपराधी अपराध की घटना को लेकर के संयंत्र कर रहे थे। जिसकी सूचना नवगछिया एसपी को मिला। नवगछिया एसपी ने तत्काल गोपालपुर परबत्ता पुलिस भेजा यहां से सभी अपराधी मक्के के खेत होते हुए फरार हो गया।इस भागदौड़ के बीछ भागने […]

भाजपा नेताओं ने दिया धरना ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – रंगरा भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष बरूण कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक धरना प्रदर्शन का आयोजन हुआ. कार्यकर्ताओं ने वर्तमान सरकार के द्वारा विश्वासघात के विरोध में रोष प्रकट किया. बैठक में मुख्य अथिति पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव, जिला प्रभारी अभय बर्मन, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुलाबी सिंह, जिला महामंत्री आलोक सिंह, बिरेंद्र दास, मिथिलेश कुमार, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मुक्ति सिंह, रविरंजन,शैलेंद्र मिश्र, अनिल ठाकुर, सुधांशु मिश्र, हरिबल्लभ झा, पुरुषोत्तम सिंह, निरंजन मंडल, मनोज मंडल, जगदीश दास शंभू सिंह, मुरलीधर पाल और भरी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.  DESK 04

नौका रेस में दिलीप ने मारा हैट्रिक, लगातार तीसरी बार किया खिताब पर कब्जा ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – चैती दुर्गा मंदिर रंगरा के  प्रांगण नौका रेस और तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया  जिसमें कुल 7 टीमों ने भाग लिया. प्रतिभागी  डोमी मंडल, घुटर मंडल, दिलीप मंडल, महेन्द्र मंडल, बोधी मंडल, मंटू मंडल, और मनोज मंडल थे. प्रथम विजेता दिलीप मंडल जो  की 3 साल से लगातार प्रथम स्थान  पर  रहे हैं. उन्हें गोल्डन कुमार वार्ड पार्षद 06 रंगरा के द्वारा ट्रॉफी दिया गया. द्वतीय विजेता घुटर मंडल हुए जिसे कमलेश्वरी मंडल जी के द्वारा ट्रॉफी दिया गया और तृतीय विजेता बोधी मंडल रहे, जिसे गजेन्द्र मंडल ओर नवल किशोर मंडल जी के द्वारा दीवाल घड़ी दिया गया. वही तैराकी में प्रथम स्थान पर कुल 15 प्रतियोगी में  मोनू कुमार मंडल पिता मंटू मंडल रहे. जिसे […]