Category Archives: रंगरा चौक

शादी की नियत से अपहरण का मामला दर्ज  // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी एक महिला ने अपनी पुत्री का शादी की नियत से अपहरण कर लिए जाने को लेकर रंगरा थाने में नामजद प्राथमिक दर्ज करायी गयी है. आवेदिका ने प्राथमिकी में बताया  है कि पिछले 10 मई को उनकी  उनकी 17 वर्षीय पुत्री अपने घर से यह कहकर निकली थी नवगछिया स्थित मदन अहिल्या  महाविद्यालय पढ़ने जा रही हूं. मगर वे रात होने तक घर नहीं पहुंची. इसके बाद काफी खोजबीन किया तब जाकर पता चला के गांव के ही अभिषेक कुमार ने शादी की नियत से उन्हें बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया है. इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. DESK […]

कोसी कटाव से जहांगीरपुर बैसी को बचाया जाएगा – मंत्री राम सूरत राय // GS NEWS

DESK 04 B0

गोपालपुर और कहलगांव विधायक के साथ मंत्री ने लिया कटाव स्थल जा जायजा नवगछिया – रंगरा प्रखंड के जहांगीरपुर वैसी पंचायत में बिहार सरकार के माननीय राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री राम सूरत राय ने कटाव स्थल का निरीक्षण किया. इस अवसर पर उनके साथ गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल, कहलगांव के विधायक पवन यादव, पूर्व सांसद अनिल यादव, भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल समेत अन्य भी मौजूद थे. निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि यहां पर कोसी कटाव भयावह रूप में है. 25 मीटर बाद ही लोगों के घर हैं. उन्होंने कहा कि जिले में भी इस विषय पर बैठक किया गया है. जो बचा काम है उसे पूर्ण किया जाएगा और जहां […]

नवगछिया : जहांगीरपुर बैसी में कोसी नदी के भीषण कटाव से सहमें गांव के लोग ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : रंगरा चौक प्रखंड के जहांगीरपुर बैसी में कोसी नदी के भीषण कटाव से सहमें गांव के कई लोग। लगभग तीन माह से कोसी नदी में भीषण कटाव हो रहा हैं। मु. सिद्दिक, मु. शकील, मु. असहाब, मु. नजीर, मु. छोटन, मु. खालिद, मु. ताहिर का घर कटाव के मुहाने पर हैं। इन लोगों का घर कभी भी कट सकता हैं। गांव के ग्रामीण मु. गफ्फार ने बताया कि कोसी नदी के कटाव रोकने के लिए जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी को आवेदन दे चुका हूं। किंतु कोई भी साकारात्मक कार्य नहीं हो रहा हैं। कोसी कटाव गांव के काफी नजदीक आ गया हैं। दर्जनों लोगों का घर कभी भी कट सकता हैं। यदि […]

रंगरा : मकान पर जबरदस्ती कब्जा करनें को लेकर रंगरा थाने में दिया आवेदन , लगाई गुहार|| GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थानाक्षेत्र के भवानीपुर पंचायत वार्ड 2 के निवासी चंद्र कांत झा पिता-स्व. फूल झा ने राजेश कुमार उर्फ नन्हा पिता- स्व. पुलकित झा पर रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर आवेदन दिया हैं । आवेदक चंद्र कांत झा के द्वारा आरोप लगाया गया है कि उनके घर का ताला काटकर आरोपी राजेश उर्फ नन्हा ने जबरदस्ती मकान सहित फनीर्चर आदि पर कब्जा कर लिया है। पीडित चंद्र कांत ने बताया कि उनके साथ राजेश के द्वारा कई बार मार-पीट करते हुए जान से मारने की भी धमकी दी गई है। इस बाबत पीडित के द्वारा रंगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर आवेदन दिया गया है। DESK 04 B

रंगरा के दक्षिण टोला में मूर्ति स्थापना के पूर्व निकाली गई शोभायात्रा||GS NEWS

DESK 04 B0

रंगरा के दक्षिण टोला में भगवान भोलेनाथ की मूर्ति स्थापना के पूर्व निकाली गई भव्य शोभायात्रा शोभा यात्रा रंगरा के दक्षिण टोला के बजरंगबली मंदिर प्रांगण में भगवान शंकर की प्रतिमा का भी हुआ स्थापना रंगरा काली स्थान से मां बुढ़िया काली स्थान होते हुए विषहरी स्थान चैती दुर्गा स्थान होते हुए पूरे गांव में भव्य शोभायात्रा कलश यात्रा के साथ निकाली गई जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया जिसमें आचार्य जी के रूप में संजीव ठाकुर, जिम्मी ठाकुर, रंजन ठाकुर, माधव ठाकुर ,सोनू सौरभ ,गोरे, आदित्य ,गौरव, सतीश ,साहिल ,निगम ,सक्षम, आदर्श रुपेश मिश्रा सहित समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे । DESK 04 B