Category Archives: रंगरा चौक

नवगछिया के भवानीपुर में Phone Pay स्कैनर में Offer का प्रलोभन देकर साइबर ठगों ने की ₹4995 की ठगी // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया – साइबर ठगों ने नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर के दुकानदार जीवन झा को फोन पे स्कैनर का ऑफर दे कर ₹4995 की ठगी कर ली है. जीवन ने बताया कि उसने फोन पे स्कैनर कार्ड लगाया था. 17 दिन बाद एक फोन आया और बोला कि उसके स्कैनर पर ऑफर आया है. सिर्फ ओटीपी बताना है. और इनाम की रकम उसके खाते में भेज दिया जाएगा. जीवन झा से पांच बार ओटीपी पूछा गया और उसके खाते से पांच बार 999 रुपये कुल ₹4995 गायब हो गए. जीवन झा ने उसके दुकान में फोन पे स्कैनर लगाने वाले लड़के को पकड़ लिया. देर शाम करीब चार घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला. सूचना पर […]

शिक्षक पूर्वाभ्यास कर करें शिक्षण कार्य : विधायक गोपाल मंडल // GS NEWS

DESK 04 B0

बैसी जहांगीरपुर में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक का किया गया आयोजन नवगछिया – गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंध समिति के उच्च माध्यमिक विद्यालय बैसी जहांगीरपुर प्रखंड रंगरा चौक में एक बैठक का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विधायक ने शिक्षक और शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक को कल क्या कक्षा में जाकर पढ़ाना है, वे स्वयं एक दिन पूर्व पाठ का अध्ययन एवं पूर्वाभ्यास कर कक्षा में जाएं. विद्यालय के विकास के लिए जो भी संभव होगा किया जाएगा. उन्होंने प्रधानाध्यापक से लिखित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा गया है. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की छात्राओं के द्वारा स्वागत गान एवं माल्यार्पण कर किया गया. […]

रंगरा पीएचसी के कोविड – 19 वैक्सीनेटरों और वेरीफायरों को नहीं मिला है मेहनताना ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के रंगरा सीएचसी के कोविड – 19 वैक्सीनेटरों और वेरीफायरों को उनके मेहनताने की रकम नहीं दी गयी गयी है. शनिवार को बड़ी संख्या में वैक्सीनेटरों ने सीएचसी पहुंच कर प्रबंधन से मेहनताने की रकम जल्द से जल्द देने की मांग की है. सभी युवक युवतियों ने कहा कि दिसंबर में काम बंद किया गया, उसके बाद से मेहनताना मांगने पर रोज टाल मटोल किया जा रहा है. कहा जा रहा है कि अभी फंड नहीं है. वैक्सीनेटरों और वेरीफायरों ने जल्द से जल्द मेहनताना देने अन्यथा आंदोलन करने की चेतावनी दी है. इधर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा मामले को वरीय पदाधिकारियों से अवगत कराया जाएगा । DESK 04 B

नवगछिया के चापर दियारा के BCC ENGLISH CLASSES का मैट्रिक में शानदार परिणाम, सुनिये दियारा के छात्राओं की जुबानी // GS NEWS

DESK 04 B0

मैट्रिक परीक्षा में एक बार पुनः छात्राओं ने अपने परिणाम से दबदबा बनाए रखा नवगछिया अनुमंडल में इंटर के बाद मैट्रिक में भी जिला टॉपर दिया सहित स्टेट टॉपर की लिस्ट में छठे स्थान पर भी नवगछिया ने अपना स्थान बनाया । वहीं मैट्रिक के परिणाम को लेकर नवगछिया अनुमंडल के रंगरा प्रखंड क्षेत्र के चापर दियारा में BCC इंग्लिश क्लासेस चापर दियारा का शानदार परिणाम रहा । कोचिंग संस्थान के निर्देशक रंजीत सर ने बताया कि प्रत्येक वर्ष उनके कोचिंग के छात्र छात्राओं का शानदार परिणाम रहता है इस वर्ष छात्राओं ने और बेहतर परिणाम कर कोचिंग का नाम रोशन किया है । विद्यालय के शिक्षक सुमन कुमार एवं राजीव कुमार ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा 2022 में पीयूष […]