Category Archives: रंगरा चौक

रंगरा : शांति पूर्वक संपन्न हुआ दुर्गा पूजा ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा पूजा शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के तमाम दुर्गा मंदिरों की प्रतिमा विसर्जित कर दी गई। विसर्जन के दौरान माता के जय घोष से पूरा इलाका गूंज उठा। माता के भक्तों ने उन्हें श्रद्धा पूर्वक नम आंखों से विदा किया ।रंगरा दुर्गा स्थान की प्रतिमा कलबलिया धार में, तिनटंगा दियारा  स्थित झल्लू दास टोला मंदिर की प्रतिमा गंगा नदी में. , कुमादपुर की प्रतिमा रेलवे पोखर में, मसुदनपुर वैसी की प्रतिमा कोशी नदी में   विसर्जित कर दी गई।  विसर्जन के दौरान विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जगह जगह पर प्रशासनिक स्तर पर पुलिस बल को तैनात किया गया था।इसके साथ ही दुर्गा पूजा शांति पूर्वक संपन्न हो गया।  DESK 04

दुर्गा माता के मंदिर पहुँची रंगरा जिलापरिषद प्रत्याशी सिंधो कुमारी , क्षेत्र वासियों के लिए किया शांति की कामना ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल के रंगरा चौक जिला परिषद क्षेत्र के तीनटंगा भीम दास टोला के आजमाबाद वाली दुर्गा मंदिर प्रांगण में सिंधो कुमारी अपनें पति कन्हैया मंडल के साथ पहुँची । वहां उनोहनें माता दुर्गा का दर्शन करनें के बाद क्षेत्रवासियों के लिए शांति की कामना हेतु प्रार्थना किया । मौके पर उन्होनें प्रसाद चढ़ाकर मंदिर में माता के भक्तों के बीच बांटा । वहीं मंदिर प्रांगण में प्रत्याशी सिंधो कुमारी, प्रत्याशी प्रतिनिधि कन्हैया कुमार मंडल के साथ उनके परिवार के दर्जनों लोग सहित कई युवा शक्ति के सदस्य भी मौजूद थे । DESK 04

रंगरा : नवरात्र के महानवमी पर गंगा स्नान के लिए उमड़ी लोगों की भीड़ ||GS NEWS

DESK 040

शारदीय नवरात्री को लेकर गोपालपुर, इस्माईलपुर के अलावे रंगरा प्रखंड क्षेत्र के तिनटंगा दियारा गंगा घाट पर गुरुवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से लेकर दोपहर तक श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा घाट पर देखी गई। इलाके के हजारों लोगों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगायी। बताते चलें कि 7 अक्टूबर से ही माता भगवती की पूजा अर्चना प्रारम्भ हो गया है। गुरुवार को महानवमी के अवसर पर व्रतीयों नें गंगा स्नान कर नवरात्र का का पूजा अर्चना के बाद कन्या भोजन कराने के बाद व्रत तोड़ा । स्थानीय श्रद्धालुओंके अलावे निकटवर्ती जिला कटिहार और पूर्णियां के भी श्रद्धालु अपने निजी वाहनों से गंगा घाट पर सुबह से जुटने लगे थे। आवागमन के लिए सड़क खराब रहने के […]

नवगछिया : माता का पट खुला महानवमी आज, मेला नियंत्रण कक्ष से लेकर 66 दण्डाधिकारियों की प्रतिनियुक्त ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के अनुमंडल मुख्यालय में मेला नियंत्रण कक्ष के साथ-साथ दंडाधिकारी की नियुक्ति जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में किया गया है जिसमें भारी पुलिस बल एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति अलग-अलग जगहों पर हुई है जानकारी के अनुसार भवानीपुर सहायक थाना क्षेत्र में 4 जगहों पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति किया गया है इसी तरह से बिहपुर में 8 जगहों पर प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी के साथ किया गया है. झंडा झंडापुर सहायक थाना क्षेत्र में पहुंच जगह पर खरीद में सात जगहों पर नवगछिया नगर थाना क्षेत्र में सात जगहों पर गोपालपुर थाना क्षेत्र में 8 जगहों पर इस्माइलपुर थाना क्षेत्र में 3 जगहों पर रंगरा सहायक थाना क्षेत्र में 8 जगहों पर परबत्ता थाना क्षेत्र में तीन जगहों पर […]

नवगछिया : महाअष्टमी पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़। मां भगवती के मंत्रोचर से भक्ति मय हुआ वातावरण ||GS NEWS

DESK 040

महाष्टमी के दिन प्रखंड क्षेत्र के तमाम मंदिरों के पट खोल दिए गए हैं। इस मौके पर पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं और मां दुर्गा के भक्त जनों का भीड उमड पड़ा है।माता भगवती के मंत्रोच्चार एवं इस अवसर पर बजने वाले भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गय है। क्षेत्र के सर्वाधिक प्रतिष्ठित एवं शक्तिशाली रंगरा एवं कुमादपुर स्थित दुर्गा मंदिर में सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा। इस मंदिर में पंडित आचार्य शंभू नाथ वैदिक के द्वारा विधि विधान से मां दुर्गा का पूजन की जा रही है ।वहीं दूसरी ओर कुमादपुर सधुआ, एवं तीनटंगा दियारा स्थित दुर्गा मंदिर में कोढा की बलि दी गई ।इस मौके पर विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए […]