Category Archives: रंगरा चौक

Noimg

रंगरा चौक में पंचायतीराज अधिनियम 2006 पर तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण संपन्न ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के रंगरा चौक प्रखंड सभागार में पंचायतीराज विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। सोमवार से बुधवार तक चले इस प्रशिक्षण के पहले दिन उपमुखिया, दो पंचायतों के वार्ड सदस्य और पंचायत समिति के सदस्य शामिल हुए। दूसरे दिन चार पंचायतों और तीसरे दिन चार वार्ड सदस्यों को बिहार पंचायतीराज अधिनियम 2006 के संशोधन और संबंधित नियमावली पर रिफ्रेशर प्रशिक्षण दिया गया।कार्यक्रम का समापन बीडीओ अन्नू भारती ने किया। प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी सतीश कुमार तिवारी ने जनप्रतिनिधियों को नियम संशोधन की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर पंचायत सचिव रामविलास रविदास, अमर राज, दीपक कुमार, प्रिंस कुमार, कुणाल कुमार, मोहन पोद्दार और अलख झा उपस्थित थे। DESK 04 B

Noimg

रंगरा थानांतर्गत कुल 46.125 लीटर अवैध विदेशी शराब समेत 03 अभियुक्त गिरफ्तार एवं स्कॉर्पियो जप्त ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया : गुप्त सूचना के आधार पर रंगरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 46.125 लीटर अवैध विदेशी शराब समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और एक स्कॉर्पियो वाहन (रजिस्ट्रेशन नं. DL12CA0599) को जब्त किया। सूचना मिली थी कि गोपालपुर से रंगरा होते हुए एक स्कॉर्पियो में अवैध शराब कुर्सेला की ओर ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रंगरा और ए०एल०टी०एफ० टीम ने संयुक्त रूप से रंगरा थानाक्षेत्र NH-31 स्थित चापर चेक पोस्ट के पास वाहन जांच शुरू की। जांच के दौरान स्कॉर्पियो से विभिन्न कंपनी की कुल 46.125 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। वाहन में सवार अभियुक्तों की पहचान 1) विपिन कुमार (पिता: सुरेश पासवान), 2) रविन कुमार (पिता: मनगान महलडर), 3) सुमन कुमार […]

Noimg

रंगरा प्रखंड में जनप्रतिनिधियों के लिए एक दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के रंगरा प्रखंड में जनप्रतिनिधियों को एक दिवसीय गैर आवासीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए रंगरा प्रखंड की सभी 10 पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण तिथियों के अनुसार बुलाया गया है। प्रखंड प्रमुख, पंचायत समिति, उपमुखिया, और वार्ड सदस्य इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रशिक्षण का आयोजन रंगरा प्रखंड के सभागार में किया जाएगा, जहां जनप्रतिनिधियों को उनके कर्तव्यों और अधिकारों के बारे में जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण की तिथियां: यह जानकारी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, रंगरा द्वारा दी गई है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों को उनके कार्यों में और अधिक दक्ष और सक्षम बनाना है ताकि वे अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को बेहतर ढंग से अंजाम दे सकें। DESK 04 B

Noimg

शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की मनाई गई जयंती ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के रंगरा प्रखंड क्षेत्र के सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती धूमधाम से मनाई गई ।प्रखंड क्षेत्रके तेजनारायण उच्च विद्यालय रंगरा में ,महावीर सिंह मदरौनी इंटर स्तरीय विद्यालय चापरहाट में, संत विनोबा उच्च विद्यालय तीनटंगा दियारा ,उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मदरौनी में भी शिक्षक दिवस मनाई गई एवं इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा गीत संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को डायरी, कलम एवं पुस्तक भेंट कर उन्हें सम्मानित किया और उनसे आशीर्वाद लिया। इस मौके पर बोलते हुए चापरहाट हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने कहा कि समाज में शिक्षकों को ईश्वर का दर्जा दिया गया है। शिक्षक भविष्य के निर्माण […]

Noimg

आशा की रंगरा सीएचसी में मौत, प्रसव पीड़ित महिला की देखभाल के दौरान बिगड़ी तबीयत ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के रंगरा सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शनिवार की रात प्रसव पीड़ित महिला की देखभाल के दौरान आशा उर्मिला देवी की मौत हो गई। उर्मिला देवी, रंगरा थाना सधुआ के स्वर्गीय बलराम प्रसाद सिंह की पत्नी थीं। शनिवार की रात, उर्मिला देवी एक प्रसव पीड़ित महिला को डिलिवरी करवाने के लिए सीएचसी रंगरा लेकर आई थीं और उसे भर्ती करवाने के बाद रात में वहीं रुक गईं। सुबह करीब चार बजे, अचानक उर्मिला देवी को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक उर्मिला देवी अपने पीछे एक पुत्र, नवरत्न कुमार सिंह, और चार पुत्रियों, ज्ञानमाला कुमारी, हेमलता कुमारी, ममता कुमारी, रूबी कुमारी को छोड़ गई हैं। सुधीर सिंह, संजय सिंह, राजेंद्र […]

Noimg

रंगरा थाना क्षेत्र में डूबने से दो लोगों की मौत ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना में रंगरा कुम्हारटोली निवासी राजु कुमार के पुत्र कुणाल कुमार की गंगा नदी में स्नान करते समय पांव फिसलने से डूबकर मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बरामद किया गया और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया। दूसरी घटना में रंगरा चौक के चिमनी भट्ठा के पास पुलिस ने पानी से एक अज्ञात शव बरामद किया। रंगरा थानाध्यक्ष के अनुसार, संभवतः शौच के दौरान पांव फिसलने से यह व्यक्ति अधिक पानी में चला गया होगा, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर पहचान के लिए […]

Noimg

गंगा स्नान के दौरान दो बच्चों की डूबने से मौत, परिवार में छाया मातम ||GS NEWS

DESK 04 B0

दादा के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे महादेवपुर घाट नवगछिया पुलिस जिला के इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ के समीप बुधवार दोपहर एक दर्दनाक घटना घटित हुई। गंगा घाट पर अपने दादा का अंतिम संस्कार करने आए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई, जिससे पूरे परिवार में मातम छा गया है। अंतिम संस्कार के दौरान हुई दुर्घटना पूर्णिया जिला के रुपौली मोहनपुर थाना क्षेत्र के नगडहरी गांव निवासी अर्जुन शर्मा के 16 वर्षीय पुत्र तुफानी कुमार और एक अन्य रिश्तेदार के 12 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार अपने दादाजी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के जहनवी चौक स्थित विक्रमशिला सेतु के नीचे गंगा घाट पहुंचे थे। जैसे […]

Noimg

रंगरा थाना की पुलिस ने बोलेरो से भारी मात्रा में शराब किया बरामद ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बोलेरो से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। एसपी पूरण कुमार झा ने बताया कि रंगरा थाना की रात्रि गश्ती टीम सिमरिया सत्संग मंदिर के पास वाहन जांच कर रही थी। इस दौरान चापर मोड़ की ओर जाती हुई उजले रंग की बोलेरो का चालक और अन्य व्यक्ति वाहन जांच को देखते ही गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कर भागने लगे। पुलिस बल ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वे भागने में सफल रहे। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें विभिन्न कंपनी की कुल 144 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने उक्त वाहन को जब्त कर लिया […]