Category Archives: रंगरा चौक

रंगरा : आशा व आंगनबाड़ी सेविका कोरोना वैक्सीनेशन के लिए डोर टू डोर करेगी सर्वे ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा प्रखंड क्षेत्र के सभी आशा कर्मी ओर आंगनवाडी सेविका कोराना वैक्सीनेशन के लिए डोर टू डोर जाकर सर्वे करेंगी। ताकि यह पता चल सके कि 18 वर्ष से ऊपर के कितने लोगों ने कोराना का वैक्सीन लिया और कितने लोगों ने वैक्सीन नहीं लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंगरा के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजन कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के अनुसार प्रखंड के सभी आशा कर्मी ओर आंगनवाडी सेविका कोराना वैक्सीनेशन के लिए डोर टू डोर जाकर सर्वे करेंगी। सभी आशा और सेविका को प्रखंड मुख्यालय से मतदाता सूची उपलब्ध कराया जाएगा। सभी अपने-अपने वार्डों में प्रत्येक घर पर जाकर यह सूचना एकत्रित करेंगे कि मतदाता सूची में दर्ज नाम वाले […]

इलाके में फैले महामारी से मुक्ति के लिए 1978 ई० में रंगरा में किया गया था मां भगवती की स्थापना ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

43 वर्ष पुरानी रंगरा के मां भगवती मंदिर आज पूरे इलाके में मशहूर है। इस मंदिर में पूजा अर्चना करने निकटवर्ती जिले के अलावे पड़ोसी राज्यों के लोग भी प्रत्येक वर्ष आते रहते हैं। कहते हैं कि जिस किसी ने भी रंगरा की मां भगवती का नाम लेकर अपनी मनोकामना रखी हैं उनकी मुरादें 1 वर्ष के अंदर ही अवश्य पूरी हो जाती है। आज तक जिसने भी सर झुका कर अपनी मनोकामना मैया को सुनाया है उनकी मुरादें अधूरी नहीं रही है। प्रत्येक वर्ष यहां 100 से ऊपर छाग बली देने की परंपरा चलती आ रही है। यहां पर नवमी और दशमी के दिन भव्य मेले का भी आयोजन किया जाता है। इसके अलावा दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का […]

रंगरा : मधुमक्खी पालन कर रहे व्यवसाई का चोरों ने चुराया मधुमक्खी का बक्सा, व्यवसाई ने दर्ज कराई प्राथमिकी ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा ओपी क्षेत्र के एनएच 31 स्थित ठाकुर ढाबा के समीप पूर्णिया जिला के जलालगढ़ थाना के सपहा रहिका गांव निवासी रामदयाल मेहता के पुत्र जितेंद्र मेहता ने रंगरा ओपी में मधुमक्खी का बक्सा चोरी हो जाने के विरुद्ध आवेदन दिया है। आवेदन प्राप्त कर रंगरा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस घटना के विरुद्ध रंगरा ओपीध्यक्ष महताब खान ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्णिया जिला के व्यवसाई जितेंद्र मेहता ठाकुर ढाबा के समीप मधुमक्खी पालन का प्लांट लगाया हुआ था। व्यवसाई द्वारा कुल 400 मधुमक्खी पेटी रखी गई थी। जिसके देखरेख के लिए अररिया जिले के बरदाहा थाना के करहाबारी गांव के रहने वाले हैं भागवत मंडल के पुत्र ज्ञानेंद्र मंडल को रखा गया था। व्यवसाई […]

रंगरा जिला परिषद क्षेत्र के भवानीपुर में कन्हैया मंडल नें घर घर जाकर मतदाताओं से लिया आशीर्वाद ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल के रंगरा चौक जिला परिषद क्षेत्र के भवानीपुर एवं साधोपुर पंचायत में शुक्रवार को जिला परिषद प्रत्याशी सिंधो कुमारी के पति कन्हैया कुमार नें भवानीपुर गाँव में घर घर जाकर मतदाताओं से आशीर्वाद लिया। मौके पर स्थानीय लोगों ने बताया कि उनके पंचायत में भी कई कार्य अधूरा पड़ा है और कई बड़े मुद्दे का अब तक निपटारा नहीं किया गया है। भवानीपुर पंचायत के गाँव में प्रत्याशी प्रतिनिधि कन्हैया कुमार मंडल के साथ भवानी कोचिंग सेंटर के सभी शिक्षक , छात्र एवं उनके कई समर्थक भी मौजूद थे । DESK 04

रंगरा : ससुराल में रह रहे दमाद के लापता होने का सास ने कराई प्राथमिकी दर्ज||GS NEWS

DESK 040

रंगरा ओपी क्षेत्र के भवानीपुर गांव से अपने ससुराल में रह रहे कटिहार जिला के बरारी थाना क्षेत्र के बकिया गाँव निवासी धीरज कुमार पिता राजेंद्र ठाकुर बीते 5 दिनों से लापता हो गए हैं। इस घटना के विरुद्ध सास मंजू देवी पति अरविंद ठाकुर ने रंगरा ओपी में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करवाई है। अपने दिए आवेदन में मंजू देवी ने बताया है कि मेरी पुत्री साजन कुमारी का पति बकिया गांव निवासी धीरज कुमार पिछले 2 माह से मेरे यहां रह कर टेंपो चला कर अपना जीवन यापन कर रहा था। बीते मंगलवार को शाम के लगभग 4:00 बजे घर से टेंपो लेकर नवगछिया बाजार गए थे जो लौट कर अब तक वापस नहीं आया है। अपने स्तर […]

रंगरा जिला परिषद क्षेत्र के साधोपुर एवं भवानीपुर में कन्हैया मंडल नें घर घर जाकर किया जनसंपर्क ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल के रंगरा चौक जिला परिषद क्षेत्र के भवानीपुर एवं साधोपुर पंचायत में शुक्रवार को जिला परिषद प्रत्याशी सिंधो कुमारी के पति कन्हैया कुमार नें भवानीपुर गाँव में घर घर जाकर जनसंपर्क किया । मौके पर उपस्थित स्थानीय लोगों से भी उनोहनें बातचीत की. मौके पर सड़क औऱ नाले के अलावे कई तरह के मुद्दे पर चर्चा किया । ग्रामीणों नें भी अपनी समस्या से प्रत्याशी प्रतिनिधि को रूबरू कराया । भवानीपुर पंचायत के गाँव में प्रत्याशी प्रतिनिधि कन्हैया कुमार मंडल के साथ उनके कई समर्थक भी मौजूद थे । DESK 04

नवगछिया : नवरात्र को ले गंगा स्नान के लिए उमड़ी लोगों की भीड़ ||GS NEWS

DESK 040

शारदीय नवरात्री को लेकर रंगरा प्रखंड क्षेत्र के तिनटंगा दियारा गंगा घाट पर गुरुवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से लेकर दोपहर तक श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा घाट पर देखी गई। इलाके के हजारों लोगों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगायी। बताते चलें कि बीते गुरुवार से ही माता भगवती की पूजा अर्चना प्रारम्भ हो गया है। गुरुवार को प्रथम पूजा होने के कारण लोगों ने गंगा स्नान कर नवरात्र का ब्रत रखा। स्थानीय श्रद्धालुओंके अलावे निकटवर्ती जिला कटिहार और पूर्णियां के भी श्रद्धालु अपने निजी वाहनों से गंगा घाट पर सुबह से जुटने लगे थे। आवागमन के लिए सड़क खराब रहने के कारण भी लोग गंगा घाट पर स्नान करने के लिए पहुंच रहे थे। DESK […]