Category Archives: रंगरा चौक

नवगछिया : सप्ताह भर से बिजली की आंख मिचौली से उपभोक्ता परेशान, लोगों में आक्रोश ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा प्रखंड क्षेत्र में बीते एक सप्ताह से बिजली की आंख मिचौली जारी है। जिससे उपभोक्ता परेशान है। बीते बुधवार को रात के 8:00 बजे बिजली कटने के बाद फिर 12:00 बजे के बाद ही बिजली चालू हो पाई। गुरुवार को भी शाम के 4:00 बजे के बाद 7:00 बजे तक बिजली चालू नहीं हो पाई थी। वहीं दूसरी तरफ बीते 1 सप्ताह से 24 घंटे में महज 10 से 12 घंटे ही बिजली उपभोक्ताओं को मिल रही है। विभाग के इस मनमाने पूर्ण रवैया से उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा नेता राजकुमार रजक और मनोज मंडल ने इस संबंध में बताया कि इन दिनों बिजली की समस्या पूरी तरह चरमरा गई है। बिजली […]

नवगछिया के मुरली गांव में मुखिया पद के दावेदार को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर अवस्था में मायागंज में चल रहा है इलाज ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

अपराधियों ने छोटू सिंह को गोली मार कर घायल कर दिया । घायल रंगरा ओपी क्षेत्र के मुरली निवासी स्वर्गीय तारणी सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ छोटू सिंह हैं। बताया गया कि मंगलवार की रात वह दरवाजे पर बैठा हुआ था कि तीन की संख्या में आए आपराधियों ने छोटू को गोली मार कर घायल कर दिया। अपराधियों ने तीन गोली चलाई। एक गोली बांह में लगी हैं। दूसरी गोली कमर में लगी हैं। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित मध्य विद्यालय की ओर भाग गए। परिजनों ने छोटू को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। घायल की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर कर दिया। ज्ञातव्य हो कि छह […]

बटाईदार ने अवैध तरीके से जमीन सूदभरना रखा, जमीन मालिक ने रंगरा ओपी में दर्ज कराई प्राथमिकी ||GS NEWS

DESK 040

हाजीपुर के कौशल्या घाट निवासी उषा देवी ने रंगरा ओपी में आवेदन देकर अवैध तरीके से उनकी जमीन को सुदभरना रखने के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। कौशल्या घाट निवासी उषा देवी ने रंगरा ओपी में दिए आवेदन में कहा है कि रंगरा मौजा अंतर्गत अपनी जमीन को उन्होंने रंगरा थाना क्षेत्र के सहोड़ा गांव निवासी अशोक सिंह को देखरेख करने के ख्याल से बटाई के रूप में दिया था। परंतु उन्होंने मुझे बिना जानकारी दिए एवं बिना सहमति के मेरी जमीन को अवैध तरीके से सूदभरना लगा दिया है। मुझे जब आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी दी तो, मैंने उनसे जब इस संबंध में जानकारी लेना चाहा तो पहले उन्होंने आनाकानी करते हुए जमीन सुधारना नहीं लगाने का […]

रंगरा : अनामांकित एवं ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान हेतु होगा गृहवार सर्वेक्षण ||GS NEWS

DESK 040

प्रखंड रंगरा चौक में स्थित सभी विद्यालय के पोषक क्षेत्र में मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी से पारिवारिक सूची प्राप्त कर घर घर जाकर शिक्षक अनामांकित एवं ड्रॉपआउट बच्चे की पहचान हेतु सर्वे करेंगे।कार्यक्रम की सफलता हेतु प्रखंड संसाधन केंद्र रंगरा चौक में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रंगरा चौक कुमारी निर्मला की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें प्रखंड अंतर्गत संकुल संचालक एवं एक प्रशिक्षक उपस्थित हुए। प्रशिक्षक के रूप में मुकेश मंडल वरीय प्रखंड साधन सेवी रंगरा चौक ने कहा प्रखंड स्तर के बाद संकुल स्तर पर हेल्प डेस्क के नोडल शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक का प्रशिक्षण दिनांक पांच अक्टूबर को आयोजित किया जा रहा है। पुनः दुर्गा पूजा के अवकाश के बाद से शिक्षकों को भी सर्वे […]

नवगछिया के मुरली गाँव में कचरा फेंकने को लेकर दो पक्षों के विवाद में चली गोली ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा ओपी क्षेत्र के मुरली गांव में सोमवार को दो पक्षों में घर का कचरा फेंकने को लेकर विवाद इस तरह बढ़ा कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को अपनी दबदबा दिखाने के लिए गोली चला दी। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुरली गांव में बाबूलाल साह और शशिधर शाह के बीच घर का कचरा फेंकने को लेकर तू-तू मैं-मैं होने लगा। एक पक्ष कचरा फेंकने के बाद भी अपनी गलती मानने के बजाय जोर जबरदस्ती पर उतर आया। जिससे बौखलाए दूसरे पक्ष ने हवाई फायरिंग कर दी। गोली की आवाज से पूरे गांव में भय का माहौल व्याप्त हो गया। लोग डर से अपने अपने घरों में बंद हो गए। बताया जा रहा है कि शशिधर शाह […]