Category Archives: रंगरा चौक

रंगरा : जहांगीरपुर वैसी गांव में शुरू हुआ भीषण कटाव, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे जल संसाधन विभाग के पदाधिकारी ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा – रंगरा के कोसी तटवर्ती जहांगीरपुर वैसी गांव में पिछले 24 घंटे से भीषण कटाव जारी है. बुधवार को ग्रामीणों की सूचना पर जल संसाधन विभाग के पदाधिकारियों ने कटाव का स्थलीय जायजा लिया है और लोगों को तत्काल कटाव निरोधी कार्य शुरू करनवाने का आश्वासन भी दिया है. ग्रामीण मो इस्तेखार ने बताया कि वर्तमान में कोसी नदी एक किलोमीटर क्षेत्र में कटाव कर रही है. पिछले 24 घंटे में कोसी नदी ने एक किलोमीटर क्षेत्र में कहीं पर एक तो कहीं पर दो फीट का कटान किया है. कोसी कटाव में बड़ी तेजी से उपजाऊ जमीन जल विलीन हो रही है. ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द से जल्द बचाव कार्य शुरू नहीं किया गया तो कोसी […]

रंगरा : 90 लीटर देशी शराब के साथ पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा – रंगरा पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 90 लीटर देसी शराब के साथ महाराज मंडल टोला के चिंटू कुमार और ज्ञानी दास टोला के ललन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी देते हुए रंगरा के थानाध्यक्ष महताब खान ने कहा कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर महाराज मंडली शराब विक्रेता के ठिकाने पर छापेमारी की थी जिसमें मौके पर ही दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए. माता खान ने कहा कि मामले की प्राथमिकी रंगरा थाने में दर्ज कर ली गई है तो दूसरी तरफ गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. DESK 04

रंगरा थाने में तीन थाना क्षेत्रों से बरामद शराब को किया गया बर्बाद ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा – रंगरा थाना परिसर में शनिवार को इस्माइलपुर, गोपालपुर और रंगरा थाना क्षेत्रों के कुल ग्यारह जगहों से बरामद शराब को दंडाधिकारी की मौजूदगी में बर्बाद किया गया. रंगरा के थनाध्यक्ष में बताया कि शराब विनष्टीकरण अभियान में कुल 779.175 लीटर अंगेजी शराब को बर्बाद किया गया. थाना परिसर में ही एक गड्ढा खोदकर शराब की बोतल को तोड़ कर फेंक कर उसे जमींदोज कर दिया गया. रंगरा थनाध्यक्ष माहताब खान ने कहा कि शराब खरीद बिक्री और पीने पिलाने के शौकीन लोग अब सावधान हो जाएं. ऐसे लोग इस तरह का धंधा छोड़कर मुख्य धारा से जुड़ें तो अच्छा होगा नहीं तो शराब एक दिन आपको सलाखों के पीछे डाल देगा. DESK 04

रंगरा में एक साथ 12 केंद्रों पर किया गया 1500 लोगों का टीकाकरण ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा – रंगरा में शुक्रवार को एक साथ 12 केंद्रों और एक टीका एक्सप्रेस द्वारा पर कुल मिला कर 1500 लोगों का वैक्सिनेशन किया गया है. जानकारी देते हुए रंगरा सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजन ने कहा कि सबों की स्थिति सामान्य है. डॉ रंजन ने कहा कि रंगरा में महा टीकाभियान संतोषजनक रहा है. आये दिन वे लोग ज्यादा से लोगों का टीकाकरण करेंगे. डॉ रंजन ने कहा कि तीसरे लहर में सबसे ज्यादा खतरा बच्चों को है, बच्चों का टीका अभी तक नहीं आया है. ऐसी स्थिति में वही माता पिता अपने बच्चों की सम्यक देखभाल व बचाव कर पाएंगे जो खुद टीका लेकर सुरक्षित रहेंगे. उन्होंने लोगों से कहा कि सोचिए मत, टीका जरूर लीजिये. […]