Category Archives: रंगरा चौक

रंगरा में सामने आया कोरोना संक्रमण का एक नया मामला ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा – रंगरा में सोमवार को कोरोना संक्रमण का एक नया मामला सामने आया है. जानकारी देते हुए रंगरा सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजन ने कहा कि सोमवार को कुल 70 लोगों का रैपिड एंटीजन किट से कोरोना जांच किया गया था, जिसमें एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आयी है जबकि बांकी लोगों की रिपोर्ट नेगटिव है. डॉ रंजन ने कहा कि रंगरा में पिछले 26 दिनों में कोरोना संक्रमण का महज दो मामला सामने आया है. संक्रमित पाया गया एक अब व्यक्ति बिल्कुल ठीक है. जबकि सोमवार को मिले पॉजीटिव रोगी को कोरोना किट देकर होम कोरेंटिन रहने की सलाह दी गयी है. DESK 04

नवगछिया के रंगरा में मेगा वैक्सिनेशन मिशन के तहत 1600 लोगों ने करवाया वैक्सिनेशन ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – रंगरा में मेगा वैक्सिनेशन मिशन के तहत 1600 लोगों ने करवाया वैक्सिनेशन करवाया है. रंगरा के 12 केंद्रों और एक टीका एक्सप्रेस की टीम द्वारा वैक्सिनेशन किया जा रहा था. जानकारी देते हुए रंगरा सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजन कुमार ने कहा कि वैक्सिनेशन अभियान पूरी तरह से सफल रहा है उनलोगों ने टारगेट के अनुसार वैक्सिनेशन किया है. मंगलवार को भी वृहद पैमाने पर वैक्सिनेशन किये जाने की योजना है. वैक्सिनेशन मिशन में शिक्षा विभाग के वरीय साधनसेवी मुकेश मंडल, प्रवीण प्रभाकर, सुबोध कुमार समेत सीएचसी के कर्मियों स्वास्थ्य प्रबंधक श्वेता कुमारी, धर्मेंद्र कुमार ओझा समेत अन्य की भी भागीदारी रही. DESK 04

नवगछिया के रंगरा में ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत || GS NEWS

DESK 040

रंगरा के बुढ़िया काली स्थान के पास हुआ हादसा मृतक कटिहार जिले के मलिनियां गांव का है निवासी रंगरा – रंगरा गांव के बुढ़िया काली स्थान के निकट 14 नंबर सड़क पर रविवार को दिन के ग्यारह बजे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र के मलिनियां निवासी अशोक मंडल के पुत्र 27 वर्षीय पुनपुन कुमार की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी है. घटना के बाद युवक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की गयी और उसके परिजनों को घटना की जानकारी पुलिस स्तर से दी गयी. फिर परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. पुनपुन कुमार पूर्णियां के […]

नवगछिया : रंगरा सीएचसी में भी सभी तैयारी पूरी ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – 21 जून से शुरू होने जा रहे वैक्सिनेशन अभियान को लेकर रंगरा सीएचसी में सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई है. जानकारी देते हुए पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजन ने कहा कि रविवार को सभी कर्मियों के साथ-साथ डाटा एंट्री ऑपरेटर को भी प्रशिक्षित किया गया है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जनसंपर्क अभियान भी चला रहे हैं. जिला स्वास्थ्य विभाग से मिले टारगेट से ज्यादा वैक्सीनेशन हो, इसके लिए उनलोगों ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है. उन्होंने बताया कि रंगरा के सभी 12 पंचायतों में 12 जगहों पर अस्थाई वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया है. DESK 04

रंगरा में लोडेड देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के एक गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा – रंगरा पुलिस ने रंगरा गांव के पुरानी काली स्थान के पास कच्ची रोड पर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान रंगरा गांव के ही भगवान मंडल को एक लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के . साथ गिरफ्तार कर लिया है.जानकारी मिली है कि छापेमारी के दौरान भगवान मंडल पुलिस को देखते ही भागने लगा था. लेकिन पुलिस के जवानों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया. मामले की प्राथमिकी रंगरा थाने में दर्ज कर ली गई है. जबकि नवगछिया एसपी ने जानकारी देते हुए बताया है कि छापेमारी अभियान में . रंगरा के थानाध्यक्ष मोहम्मद माहताब खान, पीटीसी संतोष कुमार, वीरेंद्र पासवान, रविंद्र कुमार भारती, राजू कुमार, सुनील पासवान, शिवनंदन कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी भी […]