Category Archives: नवगछिया

पीएम मोदी ने बिहार को दी 516 करोड़ की सौगात, कोसी महासेतु का किया उद्घाटन GS NEWS

Barun Kumar Babul0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शुक्रवार को 516 करोड़ की लागत से निर्मित कोसी महासेतु का उद्घाटन कर दिया। आज ही पीएम मोदी सुपौल के सरायगढ़ से आसनपुर कुपहा के बीच ट्रेन भी रवाना करेंगे। इससे कोसी क्षेत्र से मिथिलांचल का सीधा रेल मार्ग से जुड़ाव हो जाएगा।  इस रेल पुल के शुरू होते ही निर्मली से सरायगढ़ की 298 किलोमीटर की दूरी घटकर महज 22 किलोमीटर रह जाएगी। अभी निर्मली से सरायगढ़ तक के सफर के लिए लोगो को दरभंगा-समस्तीपुर-खगड़िया- मानसी-सहरसा होते हुए 298 किमी की दूरी तय करनी होती है। इस नए पुल पर जून में ही ट्रेनों के परिचालन का ट्रायल सफल रहा है। पीएम मोदी बोले, नया बिहार गढ़ने में नीतीश कुमार की बड़ी भूमिकाप्रधानमंत्री […]

BJP के रामकृपाल ने तेजस्वी के CM Face पर उठाया सवाल, बोले- लालू का बेटा होना एकमात्र योग्‍यता GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भारतीय जनता पार्टी के सांसद रामकृपाल यादव ने राष्‍ट्रीय जनता दल के मुख्‍यमंत्री चेहरा तेजस्वी यादव की योग्‍यता व नेतृत्व क्षमता पर सवाल खड़ा किया है। कहा है कि जो नेता होता है, उसके अंदर लोगों को साथ लेकर चलने की ताकत होती है। वह लीड कर सकता है। तेजस्‍वी में ये गुण नहीं हैं। उनकी एकमात्र याेग्‍यता पार्टी सुप्रीमो लालू यादव का बेटा होना है। रामकृपाल यादव ने राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में किसी समस्‍या से इनकार किया तथा आगामी विधानसभा चुनाव में इसकी जीत को तय बताया। चांदी की चम्मच लेकर पैदा हुए तेजस्वी यादव रामकृपाल यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव तो चांदी की चम्मच लेकर पैदा हुए। उनकी एकमात्र याेग्‍यता लालू प्रसाद यादव का बेटा होना है। […]

ऑपरेशन के 12 दिन बाद भर्ती मरीज की हुई मौत, हंगामा व तोड़फोड़, स्वजनों ने डॉक्‍टर पर लगाए कई आरोप GS NEWS

Barun Kumar Babul0

जमुई: सरकारी अस्पताल के बाद अब प्राइवेट क्लीनिक व नर्सिंग होम की भी एक के बाद एक लापरवाही सामने आने लगी है। शहर के कई नामचीन नर्सिंग होम व निजी क्‍लीनिक पैसों के खातिर मरीज को भर्ती कर इलाज करते हैं और थोड़ी सी चूक की वजह उनकी मौत हो जाती है। इसी तरह का एक और मामला गुरुवार को सामने आया है। जहां शहर के बायपास रोड स्थित मैक्स इमरजेंसी अस्पताल में ऑपरेशन के 12 दिन के बाद भर्ती मरीज की मौत हो। मृतक मरीज की पहचान झाझा प्रखंड के जामुखरैया गांव निवासी स्व. सदानंद सिंह के 45 वर्षीय पुत्र दिवाकर सिंह के रूप में हुई है। इधर मौत की खबर सुनते ही स्वजनों ने हॉस्पिटल में जमकर हंगामा […]

आयुष्मान योजना: अब 5 लाख तक का इलाज व ऑपरेशन करा सकेंगे मरीज GS NEWS

Barun Kumar Babul0

आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत बिहार में किसी निर्धारित पैकेज में शामिल नहीं होने वाले (अन स्पेशिफाइड) सर्जिकल पैकेज के अंतर्गत अब मरीज सूचीबद्ध अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक के खर्च वाले ऑपरेशन करा सकेंगे। पहले किसी पैकेज में शामिल नहीं होने वाले सर्जिकल पैकेज के तहत  एक लाख रुपये तक के ऑपरेशन कराने का ही प्रावधान था। इसके लिए विभाग से अनुमति दी जाती थी।  स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ये प्रावधान हेल्थ बेनिफिट पैकेज 2.0 के तहत किये गए हैं। विभाग के द्वारा जारी सूचना के अनुसार इसे तत्काल प्रभाव से (16 सितंबर 2020 से ) लागू कर दिया गया है।  जानकारी के अनुसार हेल्थ बेनिफिट पैकेज 2.0 के अनुसार 867 पैकेजों के […]

भागलपुर: सिल्क सिटी से शुरू होगी विमान सेवा, ट्रायल कल GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर: सिल्क सिटी से शीघ्र ही विमान सेवा शुरू होने जा रही है। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी उड़ान योजना से भागलपुर जुडऩे जा रहा है। स्काईफिशर के बाद अब हिमालयपुत्र एविएशन आ रही है। ट्रायल की अनुमति के लिए डीएम को पत्र दिया गया है। इसके लिए कल यानी 18 सितंबर को ट्रायल के लिए कंपनी की टीम आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उड़ान योजना (उड़े देश का आम नागरिक) के तहत छोटे शहरों को जोड़ा जा रहा है। इस योजना से भागलपुर को भी जोडऩे के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री हरदेव सिंह पुरी से मुलाकात की थी। चौबे के आग्रह पर हिमालयपुत्र एविएशन लिमिटेड ने भागलपुर से विमान सेवा […]

बिहार में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मियों के लिए बदले नियम, इनपर अब होगी सख्त कार्रवाई GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत राजपत्रित या अराजपत्रित कर्मी व अधिकारियों को सरकारी मकान देने का नियम तय हो गया है। भवन निर्माण विभाग ने साफ कहा है कि अगर कोई भी कर्मी या अधिकारी इस नियम का उल्लंघन करता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने तृतीय श्रेणी के आवास या केंद्रीय पुल कोटे से मिलने वाले सरकारी मकानों के आवंटन का नियम तय किया है। इसके अनुसार, अगर कोई सरकारी कर्मी सेवा से पदत्याग करता या उसे सेवा से बर्खास्त किया जाता है तो उसे एक माह तक सरकारी मकान में रहने का अधिकार होगा। वहीं पटना में रहने वाले किसी कर्मी का स्थानांतरण राजधानी से बाहर होगा तो उसे भी एक महीने […]

तब मोदी ने सूझबूझ से टाला था बड़ा हादसा, बिहार BJP ने पहली बार बढ़ाया था PM के लिए नाम GS NEWS

Barun Kumar Babul0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी देश में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया, लेकिन कम लोगों को ही याद होगा कि प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी के नाम को औपचारिक रूप से पहली बार बिहार बीजेपी इकाई ने आगे बढ़ाया था। 17 सितंबर 1913 को बिहार बीजेपी ने गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम साल 2014 के लोकसभा चुनाव में देश के प्रधानमंत्री पद के लिए आगे बढ़ा कर इतिहास रचा था। नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्‍मीदवार बनाने की चर्चा भले ही पहले से रही हो, लेकिन इसकी औपचारिक मांग बिहार बीजेपी ने उसी दिन की थी। उसी चुनाव के दौरान एक नरेंद्र मोदी की जनसभा के समय पटना […]

सुशांत सिंह के राजपूत होने पर राजद विधायक ने उठाया सवाल, बीजेपी गरम GS NEWS

Barun Kumar Babul0

सहरसा: सहरसा के राजद विधायक अरूण यादव बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत राजपूत पर विवादित बयान देकर चौतरफा घिरते नजर आ रहे हैं। उनके बयान पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्ति की है। विधायक अरूण यादव का ये बयान ऐसे समय आया है जब बिहार में विधानसभा का चुनाव नजदीक है। इसको लेकर सुशांत सिंह राजपूत के मुद्दे पर बयानवाजी और तेज हो गई है। दरसअल, सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में सीबीआइ सहित अन्य जांच एजेंसी जांच कर रही है। इस मामले पर पूरे देश के लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं। ऐसे में सहरसा के राजद विधायक ने सुशांत सिंह राजपूत पर विवादास्पद टिप्पणी की है। यह बयान उन्होंने सड़क का उद्घाटन करने के […]

भागलपुर: चुनाव में नक्सली हिंसा रोकने को लगेगी कोबरा बटालियन GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर: चुनाव में नक्सली हिंसा रोकने के लिए बांका, मुंगेर, जमुई, लखीसराय और भागलपुर प्रशासन सजग है। भागलपुर के बाथ, सजौर और पीरपैंती पर प्रशासन की विशेष नजर है। अक्सर चुनाव के दौरान मतदान कर्मियों और सुरक्षा बलों पर नक्सली घात लगाने की फिराक में रहते हैं। इस बार नक्सलियों पर नकेल कसने के लिए कोबरा बटालियन को लगाया जाएगा।   नक्सलियों के निशाने पर हैं जिले के कई इलाके नक्सल प्रभावित इलाकों में पहले से अद्र्धसैनिक बलों की टुकडिय़ां मौजूद हैं। बावजूद, कोबरा बटालियन के आने से अतिरिक्त सुरक्षा की गारंटी रहेगी। बांका, मुंगेर, जमुई, लखीसराय के अलावा भागलपुर के पीरपैंती, ईशीपुर, शाहकुंड, सजौर और बाथ थाना क्षेत्र को भी नक्सलियों के निशाने पर बताया गया है। खुफिया अधिकारियों […]