September 13, 2020
नारायणपुर: वार्ड सचिव का बैठक GS NEWS
Barun Kumar Babulनारायणपुर – प्रखंड के राजमार्ग 31 किनारे पंचमुखी हनुमान मंन्दिर परिसर में रविवार को वार्ड संघ सचिव के प्रखंड अध्यक्ष नीरज कुमार उर्फ गुड्डू यादव की अध्यक्षता में बैठक की गई.बैठक के दौरान तीन सुत्री मॉग व पंचायत में विकास के नाम पर पदाधिकारी व पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा बंदरबॉट को लेकर चर्चा किया गया. जिसमें सभी सचिव को स्थाई किया जाय व सम्मान जनक मानदेय दिया जाय एवं सरकारी कर्मी का दर्जा दिए जाने की मॉग की.मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष दिपक कु.साह,दिपक यादव,मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा, जयकांत यादव,ओमप्रकाश शर्मा, प्रदिप शर्मा, बालमुकुंद पंडित,सुनील कुमार, संतोष कुमार,मो.सद्दाम,बमशंकर सहित अन्य मौजूद थे. Barun Kumar Babul