September 11, 2020
चारा घोटाला: आज भी नहीं हो सका फैसला लालू प्रसाद की जमानत पर, अब सुनवाई 9 अक्टूबर को होगी GS NEWS
Barun Kumar Babulराजद सुप्रीमों लालू प्रसाद की जमानत पर सुनवाई शुक्रवार को टल गयी। अब नौ अक्तूबर को सुनवाई होगी। चारा घोटाले के चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में सीबीआई कोर्ट ने लालू को पांच साल की सजा सुनाई है। लालू की ओर से जमानत याचिका दायर कर कहा गया है कि उन्होंने आधी सजा काट ली है। इस कारण जमानत मिलनी चाहिए। जबकि सीबीआई की ओर से कहा गया कि आधी सजा पूरी नहीं हुई है। इसके बाद अदालत ने सुनवाई नौ अक्तबूर को निर्धारित कर दी। वहीं आज सुनवाई से पहले नेता प्रतिपक्ष और लालू के बेटे तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि उच्च न्यायलय पर हम लोगों को पूरा भरोसा है कि लालू जी को न्याय जरूर मिलेगा। […]