Category Archives: नवगछिया

नवगछिया: मोहर्रम त्यौहार को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : मोहर्रम त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन स्तर से सभी प्रकार की तैयारी कर ली गई है. नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार ने कार्यभार संभालते हुए लगाता विभिन्न जिले के थाना क्षेत्रों में विधि व्यवस्था के मद्देनजर फ्लैग मार्च कर रहे हैं. शनिवार को एसडीपीओ नेतृत्व में नवगछिया शहर में विधि व्यवस्था के मद्देनजर फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च नवगछिया थाना से निकलकर मार्च करते हुए गौशाला रोड, मेन रोड, मुमताज मोहल्ला, जामा मस्जिद रोड, मक्खतकिया उजानी तक गई. इस दौरान उन्होंने कोरोना के मद्देनजर लोगों को भीड़ भाड़ नहीं लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शांतिपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाने की अपील की है. इस मौके पर नवगछिया थाना अध्यक्ष राज कपूर कुशवाहा, […]

रंगरा: बेकाबू ट्रक ने विक्षिप्त को रौंदा, मौके पर ही मौत GS NEWS

Barun Kumar Babul0

  रंगरा थाना क्षेत्र के रंगरा चौक के समीप अनियंत्रित गति से आ रही एक बेकाबू ट्रक ने एक 40 वर्षीय विक्षिप्त  को रौंद डाला. जिससे कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रंगरा पुलिस को दी. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची रंगरा पुलिस ने लाश को उठा कर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को रंगरा थाना लाया गया. पुलिस द्वारा  स्थानीय गांव में उनकी  पहचान कराई गई. मगर स्थानीय लोगों  ने  पहचानने से इंकार कर दिया। इस बाबत रंगरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार राम ने बताया कि मृतक कई दिनों से रंगरा चौक के आसपास घूम […]

देश में अनलॉक-4 गाइडलाइन जारी, 21 सितंबर के बाद राजनीतिक रैली करने का निर्देश, बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज GS NEWS

Barun Kumar Babul0

करोना वायरस की रोकथाम को लेकर लागू लॉकडाउन के बाद अनलॉक का तीसरा चरण कल खत्म होने वाला है. 1 सितंबर से पूरा देश में अनलॉक 4.0 की शुरुआत हो जाएगी. भारत सरकार ने अनलॉक 4.0 को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दिया है. सरकार ने 7 सितंबर मेट्रो को सरकार की ओर से जारी एसओपी का ख्याल रखते हुए चालू करने का निर्देश दिया है. भारत सरकार ने फिलहाल 30 सितंबर तक स्कूल, कॉलेज  और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया है. गाइडलाइन में कहा गया है कि एक सिस्टम के तहत मेट्रो सेवाएं शुरू की जाएंगी. यानी फिलहाल पहले की तरह मेट्रो में भीड़ होगी. इसके लिए एक सिस्टम बनेगा. इसके अलावा जो ओपन एयर […]

अभी अभी बिहार में मिले कोरोना के 2087 नए मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 132935 GS NEWS

Barun Kumar Babul0

 बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 2087 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 132935 हो गई है. बिहार में फिलहाल 19815 कोरोना के एक्टिव मरीज है. शनिवार को जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से 2087 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 132935 हो गया है. बीते दिन शुक्रवार को जारी नियमित […]

शिक्षकों को नीतीश सरकार का बड़ा तोहफा बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले, सैलरी में हुई 15% की वृद्धि GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहार में पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों के शिक्षकों के मूल वेतन में 15 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जिसका लाभ एक अप्रैल, 2021 से मिलेगा। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में शनिवार को आदेश जारी कर दिया है।  बता दें कि कुछ दिन पहले ही पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों के शिक्षकों की नई सेवाशर्त नियमावली को राज्य कैबिनेट की मंजूरी मिल गई थी। इसके अनुसार साढ़े तीन लाख से अधिक शिक्षकों को कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) का लाभ सितंबर, 2020 से ही दिया जाएगा। वहीं इन शिक्षकों के मूल वेतन में 15 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जिसका लाभ एक अप्रैल, 2021 से मिलेगा।  शिक्षकों के वेतन को 1560 करोड़ स्वीकृतसमग्र शिक्षा अभियान के […]

जदयू में हुए शामिल पूर्व डीजी सुनील कुमार , ललन सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई GS NEWS

Barun Kumar Babul0

पूर्व आईपीएस सुनील कुमार शनिवार को जदयू में शामिल हो गएं। जदयू के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के पूर्व‌ प्रदेश अध्यक्ष तथा मुंगेर के सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह उन्हें जदयू की सदस्यता दिलाई। वर्ष 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी सुनील कुमार की छवि एक तेज तर्रार आईपीएस ऑफिसर की रही है। वे पटना के सीनियर एसपी के अलावा एडीजी पुलिस मुख्यालय और डीजी होमगार्ड, डीजी अग्निशमन सह महादेष्टा के बाद बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। गोपालगंज से ताल्लुक रखने वाले सुनील कुमार के भाई अनिल कुमार भी इसी जिले से कांग्रेस के विधायक हैं। पिछले ही माह 31 जुलाई को सेवानिवृत्त […]

तेजस्वी ने फिर बोला सीएम नीतीश पर हमला कोरोना संक्रमण और बाढ़ को लेकर , कहा- राज्य सरकार कुछ नहीं कर रही GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को बिहार की नीतीश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार बाढ़ और कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कुछ नहीं कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना पर नजर रखने के लिए राजनीतिक दलों की कमेटी बनाने का सदन में आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक कमेटी नहीं बनी। तेजस्वी ने कहा कि कोरोना की जांच प्रतिदिन एक लाख हो या दो लाख, पॉजिटिव रिपोर्ट दो से ढाई हजार ही आते हैं। इसका क्या मतलब है।  राजधानी पटना में राजद ऑफिस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेजस्वी ने कहा कि मैंने पहल की तो सुशांत सिंह राजपूत के मामले में बिहार सरकार एक्टिव हो हुई लेकिन गोपालगंज में हुए […]

चुनाव आयोग ने खारिज किया नौ जिलों के स्वीप प्लान को GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कई जिलों में बना जागरूकता कार्यक्रम चुनाव आयोग के मानक के अनुरूप नहीं निकला। आयोग के निर्देश पर 27 जिलों ने अपना स्वीप प्लान प्रस्तुत किया था, जिसमें से नौ जिलों के प्लान में कैप सर्वे के नतीजों को शामिल नहीं किया गया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एच श्रीनिवास ने उन सभी जिलों को फिर से स्वीप प्लान बनाकर भेजने का निर्देश दिया है। कहा गया है कि यह प्लान इस तरह बनाया जाना चाहिए जिसमें कैप सर्वे 2019 के  नतीजों पर आगे का प्रयास दृष्टिगोचर हो।  चुनाव आयोग बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर चिंतित है। कैप सर्वे 2019 के नतीजों ने उसे और चिंतित कर दिया है। कैप सर्वे […]