Category Archives: नवगछिया

नारायणपुर: बीरबन्ना में शराब तस्करों ने की गोलीबारी GS NEWS

Barun Kumar Babul0

शराब की बोतल से भरे बोरे,देशी कट्टा व चोरी की बाईक के साथ तीन गिरफ्तार सफेद कलर की अपाचे बाईक से दो तस्कर फरार नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के बीरबन्ना गॉव में गुरुवार की रात्रि लगभग 10:30 बजे बिहपुर थाना क्षेत्र के मड़वा निवासी शराब तस्कर बंटी सिंह द्वारा अपने सहयोगियों के साथ शराब डिलीवरी के दौरान हुए विवाद में आधा दर्जन गोली चलाने का मामला प्रकाश में आया है. गोलीबारी की सुचना पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मड़वा निवासी बंटी सिंह को चोरी की बाईक के साथ देशी कट्टा एवं शराब की बोतल से भरे बोरी बरामद किया है सहयोगी बीरबन्ना निवासी सोनु सिंह व साकेत सिंह को हिरासत में लिया है. ग्रामीणों के […]

कटिहार: पड़ोसी के घर जाने को भी नाव ही एक सहारा GS NEWS

Barun Kumar Babul0

  कटिहार जिले के एक गांव में पड़ोसी के जाने के लिए चार माह लोग नाव का सहारा लेते हैं। यह हकीकत है कदवा प्रखंड के शेखपुरा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या एक की। एक हजार की आबादी वाले इस गांव में बाढ़ व बरसात के मौसम में चार माह तक जलजमाव रहता है। जलजमाव की समस्या का निदान नहीं होने के कारण वर्षों से लोग परेशानी झेलते हैं, दैनिक कार्य के लिए भी लोग पूरी तरह नाव पर ही निर्भर हैं। वर्षों से चली आ रही समस्या को लोग अब नियति मान चुके हैं। जलजामव के कारण जहां आवागमन की समस्या गहराती है, वहीं बच्चों का विद्यालय छूटता है। इस तीन माह में गांव में कोई भी आयोजन नहीं होता […]

अभी अभी बिहार में मिले कोरोना के 1860 नए मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 128850 GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 1860 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 128850 हो गई है. बिहार में फिलहाल 21431 कोरोना के एक्टिव मरीज है. गुरूवार को जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से 1860  नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 128850 हो गया है. राज्य सरकार की ओर से सोमवार […]

लालू प्रसाद से मिले तेजप्रताप यादव कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहार के पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक तेजप्रताप यादव अपने पिता लालू प्रसाद से मिलने के लिए बुधवार देर रात रांची पहुंचे। गुरुवार को अपने पिता से मुलाकात करने रिम्स निदेशक बंगला पहुंचे। लेकिन वहां उनकी पहले कोरोना जांच की गई और रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही उन्हें अंदर जाने की इजाजत गुरुवार को करीब 1:35 बजे दी गई। तेजप्रताप के किसी समर्थक को अंदर नहीं जाने दिया गया है। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तेजप्रताप लालू प्रसाद से मिलने पहुंचे हैं। अभी बिहार चुनाव से पहले राजद में जिस तरह से कुछ बड़े नेताओं ने पार्टी छोड़ा है, उसके बाद पार्टी के अंदर ही कई चर्चाओं का दौर जारी है। इस बीच लालू प्रसाद के समधी […]

भागलपुर: चाइनीज खिलौना दो करोड़ का डंप, पहुंच नहीं रहे खरीदार, लोग क्यों तौबा कर रहे GS NEWS

Barun Kumar Babul0

लॉकडाउन में दुकानें तो खुल गई लेकिन लोग चीन में बने उत्पाद को खरीदने से परहेज कर रहे हैं। हाल यह है कि यहां के चाइना मिनी मार्किट में दो से ढाई करोड़ का चाइनीज सामान डंप है। भागलपुर: गलवान घाटी की घटना को हुए करीब ढाई महीने हो गए। भारत-चीन के बीच अभी भी तनाव की स्थिति है। सिल्क सिटी के लोग भी चीन की करतूत से खफा हैं। चीन की कायरता को भूल नहीं पा रहे हैं। चीन को लेकर शहरवासियों का आक्रोश अभी भी पहले की तरह है और अपना गुस्सा चीन निर्मित सामान को बहिष्कार कर उतार रहे हैं। लॉकडाउन में दुकानें तो खुल गई, लेकिन लोग चीन में बने उत्पाद को खरीदने से परहेज कर रहे […]

भागलपुर: बालू का अवैध खनन जगदीशपुर में खाकी की नाक के नीचे, 2017 से ही प्रतिबंधित है कई घाट GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर: जगदीशपुर थाना क्षेत्र में बालू के अवैध खनन का खेल नहीं थम रहा। पुलिस की नाक के नीचे यह गोरखधंधा लंबे समय से फलफूल रहा। प्रतिबंधित टहसुर और सैदपुर घाट से खनन कर रोज बालू से लदी ट्रैक्टर ट्रॉलियां निकलती हैं, लेकिन खनन विभाग और पुलिस अनजान बनी रहती है। अवैध बालू भागलपुर के अलावा आसपास के जिलों में भेजी जाती है। ट्रैक्टर से ट्रकों पर बालू लोड कर जिले से बाहर भेजी जाती है। बालू माफिया बहुत ही चतुराई से यह काम करते हैं। रात के अंधेरे में अवैध खनन किया जाता है। सुबह पांच बजे तक काम को अंजाम दिया जाता है। ताकि दिन के उजाले में उनकी करतूत लोगों की नजर से बची रहे। ऐसा नहीं है […]

बिहार: नीतीश सरकार का बड़ा फैसला चुनाव से पहले, शिक्षा सेवा के अधिकारी अब बिना BEd वाले भी बन सकेंगे GS NEWS

Barun Kumar Babul0

पटना: बिहार सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला किया है। अब बिहार शिक्षा सेवा के अधिकारियों के लिए बीएड (BEd) की अनिवार्यता समाप्‍त कर दी गई है। इसके अलावा बिहार शिक्षा सेवा नियमावली में भी संशोधन किया गया है। बिहार शिक्षा सेवा नियमावली में संशोधन सरकार के फैसले के अनुसार बिहार शिक्षा सेवा के लिए अब बीएड डिग्री की अनिवार्यता नहीं रही। इसके लिए बिहार शिक्षा सेवा नियमावली में संशोधन कर दिया गया है। शिक्षा विभाग के अपर सचिव गिरिवर दयाल सिंह ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इसके लिए लंबे समय से मांग उठ रही थी। प्रोवेजन काल में बीएड करना था अनिवार्य विदित हो कि बिहार शिक्षा सेवा नियमावली 2014 में शिक्षा सेवा के लिए बीएड […]

बिहार: सरकार ने समझा बेकार 50 साल पार करने वाले पुलिसकर्मियों को, छंटनी की प्रक्रिया शुरू

Barun Kumar Babul0

बिहार पुलिस में अगर आप काम करते हैं और आपकी उम्र 50 साल पार कर गई है तो बिहार सरकार की नजर में आप बेकार है. आपकी छंटनी जल्द ही होने वाली है. इस आदेश के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. सरकार के आदेश का बिहार पुलिस एसोसिएशन ने विरोध किया है.  सरकार का आदेश नहीं ये है तुगलकी फरमान एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग में सरकार के आदेश के तहत पत्र निर्गत कर के 50 साल से अधिक उम्र के अनुभवी पुलिसकर्मियों को अयोग घोषित करके सेवा से हटाने का साज़िश हो रहा है. इस तरह का आदेश तुगलकी आदेश की तरह है. वरीय अधिकारी इस तरह के आदेश का […]

भागलपुर: 30 सितंबर से होगी बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर: तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) ने बीएड (सत्र : 2019-21) के प्रथम वर्ष का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा विभाग ने बुधवार को कुलपति के निर्देश के बाद कार्यक्रम जारी किया है। सभी बीएड कॉलेजों को इसकी सूचना भेज दी गई है। परीक्षाएं सुबह 11.00 बजे से शुरू होंगी। परीक्षा केंद्र की सूचना बाद में जारी की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक अरूण कुमार सिंह ने इसकी अधिसूचना जारी की है। यह जानकारी पीआरओ डॉ. दीपक कुमार दिनकर ने दी है। तिथि : विषय 30 सितंबर : सी-1 (तीन घंटे) : चाइल्डहुड एंड ग्रोउंगअप चार अक्टूबर : सी-2 (तीन घंटे) : कंटेंपोरी इंडिया एंड एजुकेशन सात अक्टूबर : सी-3 (तीन घंटे) : लर्निग एंड टीचिंग 11 अक्टूबर : सी-4 (दो […]

भागलपुर: सिटी कॉलेज व पीएनए साइंस कॉलेज बाढ़ की चपेट में GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर: टीएमबीयू के दो संबंद्ध महाविद्यालय बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। विश्वविद्यालय के पीछे स्थित सिटी कॉलेज और पीएनए साइंस कॉलेज बाढ़ के पानी से बुरी तरह घिर गए हैं। सिटी कॉलेज को इस वजह से बंद करना पड़ा है। जबकि पीएनओ साइंस कॉलेज में भी पानी प्रवेश कर गया है। दोनों कॉलेजों का कार्य अन्य जगह पर किया जा रहा है। बता दें कि पीएनए साइंस कॉलेज को टीएमबीयू ने कई परीक्षाओं का परीक्षा केंद्र बनाया है। लेकिन बाढ़ के कारण परीक्षा केंद्र पर संशय की स्थिति हो सकती है। भटक रहे छात्र अपने कार्यो से आने वाले दोनों कॉलेज के छात्रों को भटकना पड़ रहा है। वे लोग कॉलेज तो आते हैं, लेकिन बाढ़ का पानी […]