Category Archives: नवगछिया

नवगछिया: आर्म्स एक्ट मामले के तीन आरोपी गिरफ्तार GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया एसपी स्वप्ना जी मेश्रम के निर्देश पर गोपालपुर पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में आर्म्स एक्ट मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में गोपालपुर थाना क्षेत्र के तीनटेंगा निवासी अजीत मंडल, चमकलाल मंडल एवं हरदेव मंडल उर्फ हरद्वार मंडल शामिल हैं. गोपालपुर थाना के सअनि जयशंकर भट्ट एवं पुलिस टीम द्वारा की गई छापेमारी में पुलिस को सफलता मिली है. सभी आरोपियों को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. Barun Kumar Babul

नवगछिया बहुत याद आएगा : एसडीओ मुकेश कुमार GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया के मारवाड़ी धर्मशाला में विदाई समारोह का आयोजन नवगछिया के पूर्व एसडीओ मुकेश कुमार का स्थानीय मारवाड़ी धर्मशाला में विदाई सम्मान समारोह का आयोजन नवगछिया की सामाजिक संस्था बाबा गणिनाथ सेवा समिति , विश्व हिंदू परिषद,सम्पूर्ण वैश्य समाज, एवं साम्ब शिव सेवा संगठन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया । जिसमें पूर्व एसडीओ मुकेश का विदाई एवं नए एसडीओ अखिलेश कुमार का सम्मान संस्थाओं द्वारा किया गया । कार्यक्रम में नवगछिया अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी प्रवेंद्र भारती सहित कई अन्य मौजूद थे । समारोह में एसडीओ मुकेश कुमार नें कहा कि नवगछिया उनको बहुत याद आएगा । नवगछिया के लोगों का भरपूर सहयोग रहा जिससे उन्होनें अपनी कई सामाजिक कार्यक्रमों में इच्छा जाहिर की और नवगछिया में भी विकास […]

GOOD NEWS! भागलपुर स्थित बिहार के दूसरे सिपेट कॉलेज में पढ़ाई का रास्ता साफ GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर स्थित बिहार का दूसरा सेंट्रल इंस्टीच्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सिपेट) में पढ़ाई का रास्ता साफ हो गया है। यह शहर के अलीगंज स्थित स्पिनिंग मिल के समीप बनना है। तीन सितंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस इंस्टीच्यूट का शिलान्यास पटना से वर्चुअल तरीके से करेंगे। इसकी तैयारी के लिए दो-तीन दिन में हाजीपुर सिपेट के निदेशक व प्रमुख अनिल कुमार सिंह भागलपुर पहुंच रहे हैं।  उन्होंने बताया कि सिपेट इंस्टीच्यूट के लिए सरकार ने अलीगंज स्थित स्पिनिंग मिल के पास आठ एकड़ जमीन मुहैया करायी है। अब शिलान्यास के बाद पढ़ाई शुरू की जाएगी। लॉकडाउन समाप्त होते ही दो माह के अंदर यहां स्किल डेवलपमेंट कोर्स की शुरुआत की जाएगी। इसमें दसवीं व बारहवीं के छात्र-छात्राओं को प्लास्टिक […]

भागलपुर: खुद वेंटिलेटर पर अटके सदर अस्पताल के वेंटिलेटर, अब तक नहीं किया गया है इंस्‍टॉल GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर: सदर अस्पताल में कोरोना और दूसरे बीमारी के गंभीर मरीजों के लिए तीन सप्ताह पहले ही चार नए वेंटिलेटर आ तो गए। लेकिन, इसे अभी तक इंस्टॉल तक नहीं किया गया है। मशीन सदर अस्पताल में पैक कर रखी हुई है। अभी तक न तो ऑक्सीजन पाइप लाइन बिछाई गई और न ही इसे चलाने के लिए तकनीशियनों को दक्ष किया गया है। अभी तक इस दिशा में कोई कारगर कदम उठाए नहीं उठाया गया है। सदर अस्पताल खुद ही वेंटिलेंटर पर अटक गया है। अस्पताल में वेंटिलेटर संचालित करने के लिए सदर अस्पताल में प्रशिक्षित तकनीशियन उपलब्ध नहीं है। दरअसल, अगस्त के पहले सप्ताह में प्रधान सचिव के दौरे के बाद सदर अस्पताल को पहले चरण में चार वेंटिलेटर […]

भागलपुर: डीएम को सड़क के गड्ढों की फिर दिलानी पड़ी याद, देखिए कौन-सा सड़क की मरम्मत व अतिक्रमण हटाने को कहा GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर: डीएम प्रणव कुमार ने एक बार फिर एनएच के अभियंताओं को सड़क के गड्डों की याद दिलाई है। एनएच-80 पर जीरोमाइल से आगे मरम्मत कार्य नहीं होने पर डीएम ने नाराजगी जताई है। डीएम ने सड़क मरम्मत से संबंधित पूरी जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश एनएच के अभियंता को दिया और कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जून में भी डीएम ने एनएच के अभियंता को सड़क मरम्मत का कार्य कराने का निर्देश दिया था। समीक्षा के दौरान डीएम ने एनएच के अभियंता को याद दिलाया कि जीरोमाइल से आगे एनएच चलने लायक नहीं है। लोगों के आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने एनएच के इंजीनियर को तत्काल मरम्मत कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। इंजीनियर ने […]

भागलपुर: बैंकों ने नहीं लौटाए रुपये सृजन घोटाला में सात माह बाद भी GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर:  सर्टिफिकेट केस मामले में फैसला सुनाए जाने के सात माह बाद भी बैंकों ने स्वास्थ्य और कल्याण विभाग को राशि नहीं लौटाया है। इसको लेकर कल्याण विभाग ने नीलामपत्र वाद पदाधिकारी डीडीसी सुनील कुमार को दो बार पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि नीलामपत्र वाद में फैसला आने के बाद भी बैंकों द्वारा राशि नहीं दी जा रही है। साथ ही आगे की कार्रवाई के लिए दिशा-निर्देश भी मांगा गया है। पत्र का जवाब डीडीसी के यहां से विभाग को नहीं आया है। डीडीसी के यहां से दिशा-निर्देश आने के बाद विभाग आगे की कार्रवाई करेगा। नहीं जारी हुआ बैंकों पर वारंट सृजन घोटाला में स्वास्थ्य और कल्याण विभाग के बैंक खातों से राशि की हेराफेरी […]

GOOD NEWS: पटना जंक्शन पर जहां-तहां नहीं दिखेगा कचरा, बनेगा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, मिलेगी बायोगैस GS NEWS

Barun Kumar Babul0

दानापुर रेल मंडल के सबसे बड़े स्टेशन पटना जंक्शन पर अब जहां तहां कचरा बिखरा नहीं मिलेगा। जंक्शन पर कचरा प्रबंधन के लिए रेलवे की ओर से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगेगा। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश का पालन करने के लिए रेलवे की ओर से एक एजेंसी के जरिए प्लांट लगाने का काम जल्द शुरू होगा।  जंक्शन के निदेशक डॉ नीलेश कुमार ने बताया कि एनजीटी के निर्देश के तहत और दानापुर डीआरएम सुनील कुमार के निर्देशन में प्लांट लगाने का काम जल्द शुरू होगा। इसके लिए रेलवे की ओर से स्थल चयन हो गया है। प्लांट का निर्माण प्लेटफॉर्म संख्या 10 के दक्षिण में रनिंग रूम के सामने मीठापुर फ्लाईओवर के नीचे होगा। प्लांट के निर्माण का […]

BIHAR POLICE: साइबर अपराधियों पर अब कसेगा शिकंजा, ट्रेनी डीएसपी को दी जा रही स्पेशल ट्रेनिंग GS NEWS

Barun Kumar Babul0

साइबर अपराध की बढ़ती चुनौतियों से निपटने के लिए बिहार पुलिस अपने अफसरों को तैयार कर रही है। इंस्पेक्टर और दारोगा के बाद अब ट्रेनी डीएसपी को इसके अनुसंधान का गुर सिखाया जा रहा है। ईओयू द्वारा आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को शुरू हो गया। पहली बार यह प्रशिक्षण ऑनलाइन आयोजित किया जा रहा है।  साक्ष्य जुटाने में बरतनी होती है सावधानीप्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि साइबर अपराध की कोई सीमा नहीं होती। यह चौथी दुनिया है, जिसमें अपराधी अदृश्य होता है। अनुसंधान के दौरान कई बातों का ख्याल रखना जरूरी है। अपराधी तक पहुंचना और उसके खिलाफ साक्ष्य इक्ट्टा करना सबसे अहम कड़ी है। आम अपराध की तरह इसमें साक्ष्य संकलन नहीं […]

बिहार आ रहीं सीआरपीएफ की 7 कंपनियां नक्सल गतिविधियों पर लगाम कसने जम्मू-कश्मीर से GS NEWS

Barun Kumar Babul0

जम्मू-कश्मीर में तैनात सीआरपीएफ की 7 कंपनी बिहार लौट रही है। मंगलवार को इनके पहुंचने की उम्मीद है। जम्मू-कश्मीर में तैनात अर्द्धसैनिक बलों की 100 कंपनियां को वहां से वापस किया गया है। वापस की गई इन्हीं कंपनियों में से 7 बिहार आ रही हैं। इनकी तैनाती नक्सल प्रभावित इलाकों में की जाएगी। वहीं, बिहार में कुछ दिनों बाद विधानसभा का चुनाव होना है। इसके लिए अगले महीने के आखिर तक बड़ी संख्या में अर्द्धसैनिक बलों के राज्य में पहुंचने की संभावना है।  बिहार से 10 कंपनियां गई थीं बीते वर्ष जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने पर वहां अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई थी। बिहार में तैनात सीआरपीएफ की 10 कंपनियों को भी जम्मू-कश्मीर भेजा गया था। हालांकि इसमें […]

भागलपुर: महिला को दहेज के लिए ससुराल वालों ने पीटा GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर : लोदीपुर थाना क्षेत्र के जीछो गांव में दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर जान मारने की नीयत से गला दबा दिया। विवाहिता ने मायके वालों को घटना की जानकारी दी। मायके से भाई के आने पर रविवार को महिला ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। खगड़िया जिले के रीता कुमारी की शादी सिकंदर चौधरी के साथ हुई थी लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे। दहेज नहीं देने पर जला दिया गया था। मायके वालों ने इलाज कराया था। उसवक्त घटना की थाने में शिकायत नहीं की गई थी लेकिन आरोप है कि रविवार को सास मीरा देवी, देवर धीरज चौधरी, गोतनी ज्योति देवी, नदद […]