Category Archives: नवगछिया

नारायणपुर: नगड़पारा में जलजमाव से आबादी प्रभावित GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर – प्रखंड के नगरपारा दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या में की सैकड़ौ आबादी जलजमाव से परेशान है.ग्रामीणों ने बताया कि जलजमाव पिछले 15 दिनों से बारिशके पानी के साथ साथ कर्पूरी तटबंध कोसी नदी के जलस्तर बढ़ने से लियर के कारण घर के आंगन में जलजमाव फैला हुआ है.जिसको लेकर मच्छर, जहरीले सांप आम बात हो गया है.ग्रामीण अमित पासवान, सियाराम पासवान, अशोक पासवान, नवीन पासवान, अजय पासवान, पवन पासवान, विलक्षण पासवान, हरेराम पासवान, पंकज पासवान, पृथ्वी पासवान ने बताया कि वार्ड में वर्षा के पानी से जलजमाव और पास में कोसी का जलस्तर बढ़ने से भी यहां जमीन के अंदर से पानी घुसा है.जल जमाव होने के कारण पानी घरों में प्रवेश कर गया है. चूल्हा पानी में […]

नारायणपुर में 101 लोगों की जांच,आठ पाॅजिटिव GS NEWS

Barun Kumar Babul0

पीएचसी परिसर नारायणपुर में शनिवार को पीएचसी प्रभारी डा.विजयेन्द्र कुमार विद्यार्थी के नेतृत्व में रैपिड एंटीजन द्वारा 101 लोगों का कोरोना संक्रमण जॉच का सैंपल लिया गया. जिसका रैपिड एंटीजन कीट के द्वारा जॉच किया गया.जिसमें सभी निगेटिव आया. 17 अगस्त को संदिग्ध 15 लोगों का सैंपल पटना एम्स भेजा गया था.जॉच के दौरान आठ लोगों का रिपोर्ट शनिवार को पाॅजेटिव आया है.आश्य् की जानकारी देते हुए पीएचसी प्रभारी ने बताया कि नारायणपुर का दो,मधुरापुर बाजार से दो,बलाहा से एक शाहपुर से एख गनौल का एक सहित पीएचसी कर्मी का दुबारा रिपोर्ट भी पाॅजेटिव आया है. Barun Kumar Babul

नारायणपुर: बाढ़ प्रभावित पंचायत के लिए नि:शुल्क नाव परिचालन शुरू GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर – प्रखंड के शहजादपुर, बैकंठपुर, सिंहपुर ,रायपुर पंचायत के विभिन्न गॉव बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक स्तर पर निःशुल्क नाव परिचालन शुरू कर दिया गया है.आश्य् की जानकारी नारायणपुर सीओ सह आपदा पदाधिकारी अजय सरकार ने देते हुए बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र तेलडीहा में एक, बैकठपुर दुधैला में पॉच,शहजादपुर में दो नाव सहित कुल आठ नाव का परवाना परिचालन के लिए दिया गया है जो निःशुल्क है.सिंहपुर पश्चिम में भी एक नाव शीघ्र दिया जायेगा.परिचालन की व्यवस्था सरकारी स्तर पर किया गया है.प्रशिक्षित नाविक व मलहा को नाव पर लोगों के बैठाने की क्षमता नाविक को बताया गया है ज्यादा लोग नाव पर ओभरलोड क्षमता से अधिक पाये जाने पर उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी. Barun Kumar […]

खरीक: चार लीटर देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार GS NEWS

Barun Kumar Babul0

खरीक पुलिस ने 14 नंबर सड़क पर उदय सिंह के घर के पास चाट लीटर देशी शराब और एक मोटरसाइकिल के साथ खरीक के ही खैरपुर निवासी इंद्रदेव मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गोपालपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में प्राथमिकी अभियुक्त नवगछिया थाना क्षेत्र के उजानी निवासी रामदेव राम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दूसरी तरफ गोपालपुर पुलिस नहीं हत्या के प्रयास एवं अन्य मामलों में आरोपी गोपालपुर थाना क्षेत्र के लालपुर निवासी कृपाल साहब उर्फ राम कृपाल शाह जितेंद्र शाह और रंजन शाह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इधर बिहपुर पुलिस ने संगीन मामलों में आरोपी थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर निवासी अशोक शर्मा […]

बिहार: राजकीयकृत स्कूलों में अब वेतनमान पर नहीं बहाल होंगे शिक्षकेतर GS NEWS

Barun Kumar Babul0

शिक्षा विभाग ने राज्य के राजकीयकृत व प्रोजेक्ट कन्या माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में लिपिक एवं आदेशपाल पद (संवर्ग) को तत्काल प्रभाव से मरणशील घोषित कर दिया है। इन पदों पर कार्यरत कर्मी जैसे-जैसे सेवानिवृत्त होंगे उनका पद डाइंग हो जाएगा। इसके साथ ही शिक्षा विभाग ने लिपिक की जगह विद्यालय सहायक और आदेशपाल की जगह विद्यालय परिचारी के पद के सृजन और उसकी जगह पंचायती राज संस्थान तथा नगर निकाय संस्थानों के माध्यम से नियोजन की स्वीकृति दे दी है। राज्य मंत्रिमंडल से पहले ही विभाग के इस प्रस्ताव पर मुहर लग चुकी थी, शुक्रवार को संकल्प भी जारी कर दिया गया।  विद्यालय सहायक का पद सीधी भर्ती से भरा जाएगा और आवेदक को जिस नियोजन इकाई के […]

भागलपुर: नौंवी की पढ़ाई 73 स्कूलों में होगी शुरू, सीएम करेंगे 24 को शुभारंभ GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपु: जिले के 73 स्कूलों में नौवीं कक्षा की पढ़ाई शुरू होगी। 24 अगस्त इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वीसी के जरिए सुल्तानगंज के गनगनियां स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में करेंगे। डीईओ संजय कुमार ने बताया कि शेष स्कूलों में विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष, सचिव, समेत संबंधित स्कूल के हेडमास्टर, शिक्षक व बीआरसी व सीआरसी के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। शुक्रवार को इसको लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन ने डीईओ से व्यवस्था की जानकारी ली। डीईओ ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम में किसी को आमंत्रित नहीं किया जाएगा। Barun Kumar Babul