Category Archives: नवगछिया

Good news! बिहार में इन छह जिलों की सड़कों का होगा कायाकल्प, मंजूरी मिली योजनाओं को GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहार के छह जिलों में 151.40 करोड़ से लगभग 62 किमी लंबी सड़कों का कायाकल्प होगा। साथ ही एक उच्चस्तरीय पुल का भी निर्माण किया जायेगा। पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा कि  विभागीय निविदा समिति की हुई बैठक में प्रशासनिक स्वीकृति प्रदत्त योजनाओें की वित्तीय बिड पर निर्णय करते हुए जिन जिलों की योजनाओं को मंजूरी दी गई है उनमें मधुबनी, बक्सर, शेखपुरा, सहरसा, सुपौल और सीवान शामिल है।  मधुबनी में झोरी चौक से भुट्ठा चौक भाया महादेव मठ रोड के लिए 93.52 करोड़, बक्सर  में परसथुआ बाजार से महावीर स्थान (एस.एच-14) तक पथ के लिए 10.23 करोड़, शेखपुरा में कोयला-डिहकुसुम्भा वाया भदौसी पथ की मरम्मत और उच्चस्तरीय आरसीसी पुल के निर्माण के लिए 11.23 करोड़ खर्च […]

खरीक: पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजद में शामिल GS NEWS

Pinki Singh0

पूर्व सांसद ने दिलाई सदस्यताखरीक ट्रायसन भवन में राष्ट्रीय जनता दल कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष ई. चन्दन कुमार यादव के नेतृत्व में दर्जन कार्यकर्ता राजद में शामिल हुए. युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल और युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष चंदन यादव को राजद की सदस्यता दिलाई. युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बुलो मंडल ने राजद में शामिल पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष चंदन यादव को युवा राजद का प्रदेश सचिव बनाया है युवा राजद का प्रदेश सचिव बनाए जाने पर राजद के जिला अध्यक्ष अलख निरंजन पासवान आजाद अंसारी अंसार अंसारी ने शुभकामना संदेश दिया है. इस अवसर […]

खरीक: तुलसीपुर ठाकुरबारी से शीशम की सिल्ली की चोरी GS NEWS

Barun Kumar Babul0

खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसीपुर राधा कृष्ण ठाकुरबारी से 17 शीशम की सिल्ली की चोरी हो गई. इस बाबत श्री श्री 108 राधा कृष्ण ठाकुर बाड़ी तुलसीपुर के न्यास धारी सेवायत विजय कुमार झा ने खरीद थानाध्यक्ष और नवगछिया पुलिस अधीक्षक को लिखित सूचना दी है जिसमें आरोप लगाया है जी उसका बड़ा भाई अजय कुमार झा जो अपराधिक प्रवृत्ति का है और कई संगीन मामलों में नामजद रहा है उसका पुत्र भी सजायाफ्ता है. अजय कुमार झा सोमवार को 6 लोगों और मजदूरों के साथ स्कार्पियो और पिकअप वैन के साथ आया.उनमें से चार लोग पुलिस लिवास में थे.ठाकुरबारी प्र मौजूद लोगों ने देखा कि अजय कुमार ने अन्य लोगों के सहयोग से ठाकुरबारी के 17 शीशम की सिल्लियों […]

नारायणपुर: भ्रमरपुर इंदिरा चौक के पास ऑटो पानी भरे गड्ढे में पलटा,जख्मी GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर – प्रखंड के एन एच 31भ्रमरपुर इंदिरा चौक के पास सोमवार को यात्री से भरी अनियंत्रित ऑटो पानी भरे गड्ढे में पलटने से सवार जख्मी हो गया.चालक ऑटो छोड़कर फरार होने का मामला प्रकाश में आया है.ग्रामीणों के प्रयास से जख्मी का प्राथमिक उपचार मधुरापुर बाजार के प्राइवेट अस्पताल में किया जा रहा था.चिकित्सक ने जख्मी को खतरे से बाहर बताया. ग्रामीणों की सुचना पर मौके पर पहुंची बिहपुर पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई थी. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया गया जख्मी सहरसा जिले की निर्मला देवी और उर्मिला देवी के साथ जयमाला देवी,सोनी देवी,सुला देवी,प्रमिला देवी जख्मी हुई है.बताया जाता है कि वीरबन्ना के जयनाथ तांती के रिश्तेदार दीपक मंडल अपने पुत्र एवं पुत्री […]

नवगछिया: सर्राफ कॉलेज के एनएसएस द्वारा स्टेशन परिसर में चलाया गया स्वच्छता और जागरूकता अभियान GS NEWS

Pinki Singh0

नवगछिया. स्थानीय बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय की महिला एनएसएस इकाई द्वारा नवगछिया स्टेशन पर स्वच्छता और जागरूकता अभियान चलाया गया. जिसका नेतृत्व कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो वंदना कुमारी ने किया. इस स्वच्छता व जागरूकता अभियान का संचालन महाविद्यालय के प्रवक्ता राजेश कानोडिया और एनएसएस की छात्रा आर्या कुमारी ने किया. जहां मौके पर स्टेशन स्वच्छता प्रभारी सतीश कुमार एवं स्टेशन के कई कर्मी भी शामिल हुए. इस दौरान महाविद्यालय एनएसएस इकाई द्वारा यात्रियों को स्वच्छता और कोविड 19 के प्रति जागरूक भी किया गया. Pinki Singh

पीएससी नारायणपुर में सैंपल लेते समय एएनम हुई बेहोश GS NEWS

Barun Kumar Babul0

पीएचसी नारायणपुर में सोमवार को कोरोनावायरस की जांच के लिए सैंपल लेते समय एएनएम अनुपम कुमारी बेहोश हो गई.अनुपम कुमारी के द्वारा कुल 56 लोगों का सैंपल लिया गया था.पीपीई कीट मास्क, हेड सील सब कुछ पहन कर वह सैंपल ले रही थी. बता दें कि लैब टेक्निशियन इन दिनों हड़ताल पर है इसलिए प्रशिक्षित एएनएम द्वारा सैंपल लेने के लिए बताया गया है.सैंपल लेते समय वह बेहोश हो गई तो पीएचसी में ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं रहने के कारण एएनएम का प्राथमिक उपचार मधुरापुर बाजार के प्राइवेट अस्पताल में कराया जा रहा था. चिकित्सक ने बताया कि ऑक्सीजन लेवल बहुत कम हो गया था जिसके कारण उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी.बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर किया […]