Category Archives: नारायणपुर

Noimg

जवाहर नवोदय विद्यालय में पूर्ववर्ती छात्र समागम सफलतापूर्वक संपन्न || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर- जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में पुर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सफलतापूर्वक पूर्ववर्ती छात्र समागम का मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन,जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार,एसडीएम उत्तम कुमार,प्राचार्य रोशन लाल ने सामुहिक रूप से द्विप प्रज्वलित कर पूर्ववर्ती छात्र समागम कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय में दूर-दूर से करीब 15 से ज्यादा सरकारी सेवा में कार्यरत पूर्ववर्ती छात्र इस समागम में शामिल हुए जिसमें मुख्य रुप से मंजीत कुमार आई पी एस ,डॉ चंदन कुमार आईजीएमएस पटना, कृष्ण कुमार इंस्पेक्टर कस्टम, आयुष कुमार सॉफ्टवेयर इंजीनियर, ब्लॉक पंचायती राज अधिकारी काजल कुमारी, मरीन इंजीनियर मनीष कुमार, इंटीरियर डिजाइनर विपिन कुमार गुप्ता ,अकाउंट ऑफिसर अजीत कुमार सिंह, सीनियर सॉफ्टवेयर एनालिस्ट आयुष कुमार,सुषमा कुमारी आइ टी सहायक,इंजीनियर चंदन कुमार, सुपरवाइजर श्रीराम भाई समेत […]

डीएम ने ठोस एवं गीला कचरा प्रबंधन का किया निरीक्षण ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – प्रखंड के सिंहपुर पुरब पंचायत के मधुरापुर में बुधवार को ठोस एवं गीला कचरा प्रबंधन के अंतर्गत डीएम सुब्रतो सेन द्वारा कचरा प्रसंस्करण इकाई का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी स्वछता कर्मी से बात किया और कचरा प्रबंधन संबंधित जानकारी लिया। और मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से भी उन्होंने पूछ ताछ कर कचरा निस्तारण की जानकारी लिया और आवश्यकदिशा-निर्देश दिए।मौके पर ग्रामीणों और स्वछता कर्मी द्वारा सारी जानकारी दिया गया बताया गया की और वहाँ गिला कचरा से तैयार की जा रही जैविक खाद का भी उन्होंने निरीक्षण किया। DESK 04

Noimg

बड़ी बिशनपुर में आग लगने से छह घर जल कर राख ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – प्रखंड के शहजादपुर पंचायत के बड़ी बिशनपुर में बुधवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने से छह घर जलकर राख हो गया। मुखिया कैलाश भारती ने बताया कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से मकई के पुआल में लगी आग से धीरे-धीरे आग फैल गया। आग लगने से लड्डू मंडल, अजब लाल मंडल, नंदू मंडल, सीताराम मंडल, बागेश्वर मंडल महेश्वरी मंडल समेत अन्य का घर जलकर राख हो गया। समाजसेवी अरूण मंडल ने घटना की जानकारी बिहपुर थानाध्यक्ष एवं नारायणपुर सीओ को दुरभाष पर घटना की जानकारी देते हुए बताया की आग लगने से पीड़ीत परिवार को करीब आठ लाख रु का आर्थिक नुकसान हुआ। ग्रामीणों ने बताया की आग इतना तेज एवं भयावह था कि कोई […]

हंगामा कर रहे पॉच शराबी को पुलिस ने किया गिरफ्तार || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के एनएच 31 नारायणपुर चौक पर सोमवार की देर रात्रि करीब 1:30 बजे बारात से वापस घर लौटने के दौरान आपस में शराब के नशे में गाली-गलौज व हंगामा की सुचना पर भवानीपुर पुलिस के पुअनि राजीव कुमार यादव ने पुलिस बल की मदद से मधेपुरा जिले के फुलौत निवासी कमलेश्वरी राय के पुत्र रंजीत राय,झाड़ी साह के पुत्र मंटू साह एवं खगड़ियॉ जिले के महेशखूंट निवासी रामबाबू केसरी के पुत्र रोहित कुमार, मोहम्मद सलीम उद्दीन के पुत्र मो. जावेद आलम व किशोर कुमार के पुत्र रवि कुमार को गिरफ्तार कर स्वास्थ्य जॉच के दौरान अल्कोहल की पुष्टी होने पर मध निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भागलपुर भेजा […]

मोटरसाइकिल चोरी || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – प्रखंड के भवानीपुर गॉव में गोविंद शर्मा के घर शादी समारोह में डेकोरेशन के लिए बिहपुर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर निवासी कुमार सौरभ उर्फ गोलू ब्लू रंग की एपाची मोटरसाइकिल संख्या बी आर 52 सी 7152 से मजदुरी करने आया था।डेकोरेशन बाद करीब 10:30 बजे जब गंतव्य स्थान पर मोटरसाइकिल से घर जाने के लिए रविवार की रात्रि पहुंचा तो मोटरसाइकिल गायब था जिसको लेकर काफी खोजबीन के वावजूद नहीं मिलने पर सोमवार को मोटरसाइकिल चोरी को लेकर भवानीपुर ओपी में घटना की जानकारी दिया गया है बताया गया की मोटरसाइकिल विक्रमपुर निवासी भाई कुमार प्रकाश रंजन के नाम से है। DESK 04

अवैध क्लीनिक संचालक गिरफ्तार, भेजा गया जेल || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – मधुरापुर बाजार में संचालित महर्षि मेंही नर्सिंग होम के संचालक रणविजय कुमार को भवानीपुर ओपी के एसआई राजीव कुमार यादव ने पसराहा थाना के सहयोग से खगड़िया जिला स्थित उनके पैतृक आवास पैंकात से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है . विदित हो कि आरोपी पर अवैध क्लीनिक चलाने का आरोप है. पूर्व में भागलपुर सीविल सर्जन के जाचोपरांत प्राथमिकी का निर्देश दिया गया था.थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि नारायणपुर पीएचसी प्रभारी डाॅ. विनोद कुमार ने अवैध क्लीनिक संचालक सहित चार लोगों के खिलाफ भवानीपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराया था. उसी मामले में रणविजय कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया. ज्ञात हो कि प्रखंड के उज्जवल क्लिनिक में प्रसव कराने के दौरान बच्चे की मौत […]

Noimg

भीषण आग में आंखों के सामने जल कर खाक हो गए 100 परिवार के आशियाने, 4 घंटे तक उठती रही आग की लपटें, घंटो मची रही अफरा-तफरी || GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर, छोटी अलालपुर गांव में बीती शाम शुक्रवार को भीषण आग लगने से 100 घर जलकर खाक हो गए, सारे घरों में जितने सामान थे सभी बर्बाद हो गए, 4 घंटे तक आग की लपटें इतनी तेज थी की आग पर काबू पाना काफी मुश्किल हो रहा था पूरे गांव में घंटों अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। आंखों के सामने जलता रहा आशियाना, घंटो मचती रही चीख-पुकार भागलपुर नवगछिया के खरीक प्रखंड की गंगा किनारे बसे छोटि अलालपुर गांव में शुक्रवार की शाम अचानक से आग लग गई जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया आग की लपटें इतनी तेज थी की बारी बारी से फूस और चद्रे से बना करीब एक सौ लोगों […]

नवोदय नगरपारा में पूर्ववर्ती छात्र समागम 7 को || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा,भागलपुर में 07 दिसंबर 2022 को पूर्ववर्ती छात्र समागम होने जा रहा है. समागम में मुख्य अतिथि भागलपुर जिला अधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन मौजूद रहेंगे. विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी अधिक से अधिक पूर्ववर्ती छात्र समागम में शिरकत करेंगे . छात्र प्रतिनिधि से पता चला है कि इस वर्ष भारतीय पुलिस सेवा में चयनित श्री मंजीत कुमार अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते है. यहां के पूर्ववर्ती छात्र राज्य एवं देश के विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं देकर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे है. नवोदय के छात्रों में अदम्य क्षमता है जिसके बूते वह राष्ट्र की एकता एवं अखंडता में सहभागी बनते रहे हैं. छात्र समागम के मद्देनजर विद्यालय में त्यौहारनुमा वातावरण दिख […]

Noimg

तरंग प्रतियोगिता आयोजित || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – प्रखंड के जयप्रकाश महाविद्यालय में आयोजित तरंग मेघा उत्सव का विधिवत उद्घाटन प्रखंड प्रमुख रिंकु देवी ने किया. क्षेत्र के सभी विद्यालयों के विद्यार्थीयों विभिन्न खेलों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित किया. दलीय खेल कबड्डी में बालक वर्ग से सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारायणपुर प्रथम और उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिरबन्ना का द्वितीय रहा. बालिका वर्ग में एलएनएम बालिका उच्च विद्यालय भ्रमरपुर उत्क्रमित म.वि. मिर्जापुर का क्रमश: प्रथम एंव द्वितीय स्थान रहा. चयनित प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिमोहन कुमार ने किया. आल ओवर इवेंट के चीफ रेफरी के भूमिका में सुमित कुमार यादव और दिलीप कुमार थे. विधि व्यवस्था को लेकर ओपीध्यक्ष रमेश कुमार साह दल बल के साथ मौजूद दिखे.मौके […]